Train Accident Video : बड़ा रेल हादसा टला, दो मालगाड़ियों की हुई टक्कर, देखें वीडियो

Train Accident Video : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इसमें इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. देखें वीडियो.

Train Accident Video : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बड़ा रेल हादसा टल गया. यहां एक ही ट्रैक पर दो मालगाड़ियां आपस में भिड़ गईं. हादसे में इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. मंगलवार सुबह खागा कस्बे में इन मालगाड़ियों की टक्कर हो गई. हादसे में दोनों गाड़ियों के चालक बुरी तरह घायल हो गए. इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. देखें वीडियो

हादसे के बाद ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है. सूचना मिलते ही रेलवे के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे. राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया. कई ट्रेनों को रोक दिया गया है. कई ट्रेन के रूट बदले गए हैं.

ट्रेन हादसे का वीडियो आया सामने

हादसे के बाद का वीडियो सामने आया है. इसे ठा. अनीष रघुवंशी नाम के यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया. यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- फतेहपुर में विभागीय लापरवाही से आपस में मालगाड़ियां भिडीं. बड़ा हादसा टला. दूसरी मालगाड़ी पहले से खड़ी मालगाड़ी पर पीछे से भिड़ गई. गार्ड डिब्बा व इंजन पट्टी से नीचे उतरे. खागा कोतवाली क्षेत्र के पांभीपुर रेलवे व्यावसायिक कॉरिडोर का मामला है.

कैसे हुआ फतेहपुर में रेल हादसा

खागा कोतवाली क्षेत्र के पांभीपुर में DFCCIL ट्रैक पर सिग्नल न मिलने से पहली मालगाड़ी खड़ी थी. इसे पीछे से दूसरी मालगाड़ी ने टक्कर मार दी. गनीमत रही की इस हादसे में किसी की जान नहीं गई. फिलहाल रेलवे ट्रैक को क्लियर करवाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >