अस्थि विसर्जन के लिए संगम जा रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई, माता-पिता समेत 4 की मौत, दो घायल

बेटे के अस्थि विसर्जन के लिए झांसी से प्रयागराज जा रहे माता पिता सहित 4 लोगों की मौत हो गई. घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया एवं घायलों को कानपुर रेफर कर दिया.घटना खागा कोतवाली के सुजानीपुर मोड़ के पास की है…..

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में नेशनल हाईवे-2 पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है.झांसी के रहने वाला एक परिवार अस्थि विसर्जन के लिए प्रयागराज त्रिवेणी संगम जा रहा था तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गया.तेज रफ्तार अर्टिगा पीछे से खड़ी डंपर में जा घुसी.जिससे माता पिता सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं. हादसे की वजह कार चालक की झपकी आना बताया जा रहा है.


यूपी के फतेहपुर के पास शुक्रवार का हादसा है. शवों को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है और घायलों को कानपुर रेफर कर दिया है.
जानकारी के अनुसार हादसा खागा कोतवाली के सुजानीपुर मोड़ के पास का है. जहां तेज रफ्तार से आ रही कार अनियंत्रित होकर खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी. कार में सवार परिवार झांसी से अपने बेटे की अस्थियां विसर्जन के लिए प्रयागराज जा रहा था.मृतकों की पहचान 55 वर्षीय राजकुमार शर्मा उनकी पत्नी 50 वर्षीय कमलेश भार्गव 35 वर्षीय रिश्तेदार शुभम और 50 वर्षीय पराग चौबे के रूप में हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >