लखीमपुर खीरी के स्कूल में गोलीकांड, शिक्षिका और युवक की मौत से मचा हड़कंप

UP Crime News: लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रेन अकादमी स्कूल में सोमवार को एक युवक ने महिला शिक्षिका को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली. घटना में दोनों की मौत हो गई, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

UP Crime News: लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित चिल्ड्रेन अकादमी स्कूल में सोमवार सुबह फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया. स्कूल की पहली मंजिल पर एक युवक ने महिला शिक्षिका को गोली मार दी. इसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली. घटना में दोनों की मौत हुई. वारदात के समय स्कूल परिसर में बच्चे, शिक्षक और कर्मचारी मौजूद थे. गोली चलने की आवाज सुनते ही परिसर में अफरा तफरी मच गई और सभी लोग भयभीत हो गए.

गोली की आवाज सुनते ही स्कूल में मची अफरा-तफरी

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे एक युवक स्कूल की पहली मंजिल पर पहुंचा था. कुछ देर बाद अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी. आवाज सुनकर शिक्षक और कर्मचारी अपने कमरों से बाहर निकल आए. बच्चों के बीच डर का माहौल बन गया. स्कूल में अफरा तफरी फैल गई. जानकारी मिलते ही अभिभावक स्कूल पहुंचने लगे और सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए. बाहर लोगों की भीड़ रही। सुरक्षा को लेकर वे चिंतित थे.

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्कूल परिसर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. एसपी डॉ. ख्याति गर्ग और शहर कोतवाल राजेश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी कब्जे में ली है. अधिकारियों ने बताया कि उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर घटना की परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया जा रहा है.

युवक स्कूल तक कैसे पहुंचा, पुलिस तलाश रही वजह

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवक स्कूल परिसर तक कैसे पहुंचा और शिक्षिका को निशाना बनाने की वजह क्या थी. जांच में युवक की गतिविधियों, स्कूल में उसके प्रवेश और घटना से पहले की परिस्थितियों पर ध्यान दिया जा रहा है. पुलिस कई पहलुओं की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. सभी पहलुओं पर ध्यान रहेगा. स्थिति जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी.

Must Read: खाकी पर लगा 'चोरी का दाग': 112 सेवा की गाड़ी से डीजल बेचते पकड़े गए पुलिसवाले, 2 सिपाही सस्पेंड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शशांक शेखर मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >