पहले पेट से सटाकर मारी गोली, फिर खुद थाने पहुंचा आरोपी, बिजनौर में सरकारी शिक्षक नौशाद की हत्या से हड़कंप

UP Crime News: बिजनौर के नजीबाबाद में एक सरकारी शिक्षक नौशाद अहमद की स्कूल से लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद चौंकाने वाले मोड़ में, हत्यारोपी खुद थाने पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.

UP Crime News: बिजनौर के नजीबाबाद में सरकारी शिक्षक नौशाद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई. करीब 40 वर्षीय नौशाद मंगलवार को पुरुषोत्तमपुर प्राथमिक विद्यालय से छुट्टी के बाद बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान स्कूल से करीब 150 मीटर दूर एक युवक ने कथित तौर पर उनके पेट में बेहद करीब से गोली मार दी. गोली लगते ही नौशाद बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े. आसपास के लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया.

ऋषिकेश एम्स में इलाज के दौरान मौत

घायल नौशाद को पहले नजीबाबाद के एचएमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया. परिजन उन्हें लेकर एम्स पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान शाम करीब 5 बजे उनकी मौत हो गई. शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

हत्या के बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी

वारदात के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी, तभी गौरव राठी खुद नजीबाबाद थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. अब जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शिक्षक और आरोपी के बीच पहले से कोई विवाद या रंजिश थी या नहीं. पुलिस आरोपी से घटना के पीछे की वजह जानने में जुटी है.

प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़ा था नौशाद

नौशाद अहमद राहतपुर खुर्द गांव के रहने वाले थे और सरकारी शिक्षक की नौकरी के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे. शुरुआती जानकारी के आधार पर पुलिस प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद और पैसों के लेन-देन के एंगल की जांच कर रही है. हालांकि पुलिस ने अभी हत्या की वास्तविक वजह की पुष्टि नहीं की है. पूछताछ और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.

मां, दो पत्नियों और पांच बच्चों पर टूटा दुख का पहाड़

नौशाद के परिवार में उनकी मां, दो पत्नियां और पांच बच्चे हैं. पहली पत्नी भूरी से उनके दो बेटियां और एक बेटा है, जबकि दूसरी पत्नी शबाना से एक बेटा और एक बेटी है. परिवार के मुताबिक उनकी सबसे बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है. नजीबाबाद थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और शिकायत व जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी देखें: पवन यादव हत्याकांड से प्रयागराज में हड़कंप, सपा जिला सचिव को बाइक सवार 3 नकाबपोशों ने मारी गोली, 500 मीटर दूर थी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नटवर कुमार

नटवर कुमार पत्रकारिता के क्षेत्र में दो वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार हैं.वे ग्राउंड रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं. राजनीतिक घटनाक्रम, स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, अपराध, सामाजिक मुद्दों और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है. उनका प्रयास खबरों को तथ्यात्मक, स्पष्ट और पाठकों के लिए उपयोगी तरीके से प्रस्तुत करना रहता है.नटवर कुमार ने इतिहास में मास्टर ऑफ आर्ट्स (M.A. History) और मास्टर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पटना से की है. इतिहास और पत्रकारिता में उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें घटनाओं को व्यापक संदर्भ में समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने में मदद करती है.इस दौरान उन्होंने दूरदर्शन पटना में भी समय दिया है. नटवर कुमार मूल रूप से बिहार के दिनकर की भूमि बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >