प्रयागराज में गहराया सस्पेंस बेटे अबान के अंत्येष्टि में शामिल होगी शाइस्ता परवीन या रहेगी भूमिगत

Up News: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की अचानक मौत ने शाइस्ता परवीन को फिर चर्चा में ला दिया है. लंबे समय से फरार चल रहीं शाइस्ता के सामने यह एक बेहद कठिन और भावुक पल है. उनकी उपस्थिति को लेकर पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हैं.

Up News: प्रयागराज माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की अचानक मौत के बाद एक बार फिर शाइस्ता परवीन चर्चाओं के केंद्र में है. लंबे समय से फरार चल रही शाइस्ता के सामने यह एक बेहद कठिन और भावुक पल है. वह अपने लाडले बेटे का अंतिम चेहरा देखने आएगी या गिरफ्तारी के डर से दूर ही रहेगी, इस पर पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हुई हैं. पुलिस की विशेष टीमें कसारी-मसारी कब्रिस्तान और आसपास के पूरे इलाके में लगातार कड़ी निगरानी रख रही हैं.

असद और अतीक के अंतिम संस्कार की तरह क्या फिर दोहराया जाएगा इतिहास

इससे पहले जब बेटे असद का एनकाउंटर हुआ था और पति अतीक अहमद की हत्या की गई थी, तब भी शाइस्ता परवीन जनाजे में शामिल नहीं हो सकी थी. कानूनी शिकंजे और पुलिस की संभावित गिरफ्तारी के भय के कारण उसने दूरी बनाए रखी थी. अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या वह अपने तीसरे बेटे की अंतिम विदाई के समय अपनी फरारी तोड़ेगी, या फिर पुराने वाकयों की तरह इस बार भी कानून के डर से जनाजे से पूरी तरह दूर बनी रहेगी.

कसारी-मसारी में पुलिस का कड़ा पहरा और शाइस्ता के सरेंडर की अटकलें

अबान की मौत की खबर फैलते ही प्रयागराज के कसारी-मसारी इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है. एलआईयू और स्थानीय पुलिस बल सादे कपड़ों में हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रख रहे हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि ममता के हाथों मजबूर होकर शाइस्ता परवीन अंतिम दर्शन के लिए सामने आ सकती है या अदालत में सरेंडर कर सकती है. हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

यह भी पढ़े: योगी ने बुनकरों को दिए पुरस्कार, टेक्सटाइल पार्क की घोषणा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शशांक शेखर मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >