7 घराने, 7.52 लाख करोड़ संपत्ति, जानिए देश के सबसे अमीर परिवारों में यूपी के किन दिग्गजों का नाम

UP News: उत्तर प्रदेश के सात प्रमुख कारोबारी घरानों को बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स और हुरुन इंडिया की प्रतिष्ठित सूची में स्थान मिला है। इन समूहों की संयुक्त नेटवर्थ 7.52 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।

UP News: बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स और हुरुन इंडिया की ताजा सूची में उत्तर प्रदेश से जुड़े सात कारोबारी घरानों को जगह मिली है. इन सभी समूहों की संयुक्त नेटवर्थ करीब 7.52 लाख करोड़ रुपये है. नोएडा, ग्रेटर नोएडा, कानपुर, गाजियाबाद और अमरोहा जैसे शहर इन कारोबारों के प्रमुख केंद्र हैं.

एचसीएल टेक्नोलॉजीज सबसे आगे

शिव नाडर और रोशनी नाडर के नेतृत्व वाला एचसीएल टेक्नोलॉजीज यूपी से जुड़ा सबसे मूल्यवान कारोबारी समूह है. इसकी वैल्यू करीब 2.91 लाख करोड़ रुपये है और राष्ट्रीय सूची में यह आठवें स्थान पर है. कंपनी का मुख्यालय नोएडा में है.

डाबर इंडिया की मजबूत मौजूदगी

मोहित बर्मन की अगुवाई वाले डाबर इंडिया का मूल्यांकन करीब 1.03 लाख करोड़ रुपये है। कंपनी की कॉरपोरेट मौजूदगी कौशांबी, साहिबाबाद और गाजियाबाद में है. गाजियाबाद में उसका कार्यालय और शोध एवं विकास केंद्र भी मौजूद है.

जुबिलेंट भरतिया समूह

श्याम एस. भरतिया के नेतृत्व वाले जुबिलेंट भरतिया समूह की नेटवर्थ करीब 82,700 करोड़ रुपये है. इसका कॉरपोरेट कार्यालय नोएडा में है, जबकि जुबिलेंट फार्मोवा का पंजीकृत कार्यालय अमरोहा के गजरौला में है. समूह दवा, रसायन और कृषि समेत कई क्षेत्रों में सक्रिय है.

जेके सीमेंट का बड़ा कारोबार

जेके सीमेंट का मूल्यांकन करीब 74,400 करोड़ रुपये है। समूह की प्रमुख कारोबारी मौजूदगी कानपुर से जुड़ी है. इसके अलीगढ़, हमीरपुर और प्रयागराज समेत कई स्थानों पर संयंत्र हैं। सीमेंट उद्योग में समूह की मजबूत पकड़ है.

हैवेल्स, पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट और जैक्सन

अनिल राय गुप्ता की हैवेल्स इंडिया की वैल्यू करीब 72,800 करोड़ रुपये है और इसका कार्यालय नोएडा में है. ग्रेटर नोएडा स्थित पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट की नेटवर्थ 15,300 करोड़ रुपये, जबकि समीर गुप्ता के नेतृत्व वाले जैक्सन समूह की हैसियत करीब 13,000 करोड़ रुपये है.

नए शहरों में बढ़ रहा कारोबार

हुरुन इंडिया के मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद के मुताबिक नए शहरों में नए कारोबारी परिवार तेजी से उभर रहे हैं. यूपी की सूची में मजबूत मौजूदगी प्रदेश के बढ़ते कारोबारी आधार और मजबूत होती अर्थव्यवस्था का संकेत है. हुरुन इंडिया का मुख्यालय मुंबई में है.

Must Read: यूपी के 52 मॉडल स्कूलों में बनेंगे मिनी स्टेडियम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शशांक शेखर मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >