Saurabh Murder Case: जेल में बेचैनी और तनाव में मुस्कान और साहिल, ऐसे गुजर रही है रातें

Saurabh Murder Case: जेल में मुस्कान और साहिल की रातें काफी मुश्किल से गुजर रही है. जेल अधिकारी ने बताया कि जेल में आने के बाद उन्हें नशीला पदार्थ नहीं मिलने से उनकी हालत बिगड़ने लगी है.

Saurabh Murder Case: सौरभ राजपूत की हत्या मामले में जेल में बंद उसकी पत्नी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल की रातें मुश्किल और बेचैनी में कट रही है. नशा की खुराक नहीं मिलने के कारण दोनों बेचैन हैं. उनकी उनकी नींद तक हराम हो गई है. कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उन्हें चौधरी चरण सिंह जिला जेल में रखा गया है. जेल सूत्रों ने बताया कि दोनों अत्यधिक तनाव में दिख रहे हैं. यहां तक की मुस्कान और साहिल ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं. दोनों खाने-पीने में भी काफी नखरे दिखा रहे हैं.

बैरक नंबर 12 और 18 में बंद हैं मुस्कान और साहिल

मेरठ जिला जेल के वरिष्ठ अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि साहिल और मुस्कान काफी समय से नशा कर रहे हैं. ऐसे में अब नशा न मिलने के कारण बेचैनी और तनाव हो रहा है. इसके कारण उन्हें नींद भी नहीं आ रही है. उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन ने मुस्कान को 12 नंबर बैरक और साहिल को 18 नंबर बैरक में रखा है. डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर रखे हुए है.

दोनों से मिलने कोई नहीं आया

जेल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जेल जाने के बाद मुस्कान और साहिल दोनों आरोपियों से कोई मिलने नहीं आया. मुस्कान के माता पिता ने अपनी ही बेटी के खिलाफ बात कही है. उन्होंने मुस्कान के लिए मौत की सजा की मांग की है. घर के किसी परिजन ने उनके लिए न तो वकील का इंतजाम किया है और न किसी केस में कोई दिलचस्पी दिखा रहा है. इस कारण मुस्कान ने किसी सरकारी वकील की मांग की है.

पति सौरभ की बेरहमी से हत्या का है आरोप

आरोप है कि मुस्कान और साहिल ने मिलकर चार मार्च को मर्चेंट नेवी के पूर्व अधिकारी सौरभ राजपूत को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर दी थी. दोनों ने मिलकर सौरभ को चाकू घोंपकर मार डाला था. उसके शरीर के टुकड़े करके सीमेंट से भरे एक ड्रम में बंद कर दिया था. इसके बाद दोनों हिमाचल प्रदेश में छुट्टियां मनाने चले गए. इस मामले की सूचना 18 मार्च को पुलिस को दी गई थी जिसके बाद मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया.

Also Read: Meerut Murder Case: कौन लड़ेगा मुस्कान का केस? माता-पिता ने तोड़ा रिश्ता, आरोपी पत्नी ने की यह डिमांड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >