Sambhal Violence: शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली गिरफ्तार, भीड़ को भड़काने का आरोप, इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

Sambhal Violence: पिछले साल 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा के मामले में शाही जामा मस्जिद की प्रबंध समिति के अध्यक्ष जफर अली का बयान दर्ज करने के लिए उन्हें हिरासत में लिया. पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

Sambhal Violence: संभल हिंसा मामले की जांच जारी है. रविवार को एसटीएफ ने संभल की शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली को गिरफ्तार कर लिया है. बीते साल 24 नवंबर को हुई हिंसा के मामले में उनका बयान दर्ज करने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है. इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है. संभल हिंसा से जुड़े मामले में उनका बयान दर्ज कराने के लिए उन्हें बुलाया गया. एसटीएफ ने उनसे लंबी पूछताछ की, इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

मैंने कोई हिंसा नहीं भड़काई- जफर अली

जामा मस्जिद सदर प्रमुख और शाही मस्जिद कमेटी के प्रमुख जफर अली ने किसी भी तरह की हिंसा भड़काने की घटना में खुद के शामिल होने से इनकार किया है. गिरफ्तारी के बाद उन्होंने कहा “मैंने कोई हिंसा नहीं भड़काई.” जबकि पुलिस का कहना जफर अली को पहले से ही सर्वे की जानकारी दे दी गई थी. इसके बाद भीड़ जुटी.

बता दें, पिछले साल 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी. हिंसा में कई पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 19 अन्य लोग घायल हो गए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >