राम मंदिर में बड़ा बदलाव: चंपत राय समेत 3 ट्रस्टियों की सिफारिश से अब नहीं मिलेगा VIP दर्शन, सबकी ID हुई बंद

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने VIP दर्शन पास जारी करने की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. पूर्व महासचिव चंपत राय सहित तीन प्रमुख ट्रस्टियों की अधिकृत आईडी को निष्क्रिय कर दिया गया है. इस फैसले के पीछे पास जारी करने में कथित अनियमितताओं की जांच को कारण बताया जा रहा है.


Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े बदलावों के बीच एक और बड़ा फैसला सामने आया है. पूर्व महासचिव चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा की वह आईडी बंद कर दी गई है, जिनके माध्यम से सुगम दर्शन और विशिष्ट (VIP) दर्शन पास जारी किए जाते थे. अब इन तीनों की सिफारिश पर किसी भी श्रद्धालु का VIP या सुगम दर्शन पास जारी नहीं किया जा सकेगा.

पास सिस्टम में बदलाव, तीन आईडी की गई निष्क्रिय

राम मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन और विशिष्ट दर्शन पास जारी करने की व्यवस्था ट्रस्ट की अधिकृत आईडी के माध्यम से संचालित होती है. जानकारी के अनुसार, जिन तीन आईडी से सबसे अधिक पास जारी किए गए थे, उन्हें अब निष्क्रिय कर दिया गया है. यह कदम पास जारी करने में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच उठाया गया है.

ट्रस्ट से अलग होने के बाद बदली व्यवस्था

हाल ही में चंपत राय ने ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा दिया था, जिसे ट्रस्ट की बैठक में स्वीकार कर लिया गया. उनके कार्यों की जिम्मेदारी अब कृष्ण मोहन को सौंपी गई है. वहीं, गोपाल राव को विशेष आमंत्रित सदस्य की सूची से हटाए जाने की भी जानकारी सामने आई है, हालांकि उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया है और कहा है कि वे मंदिर की व्यवस्था में सहयोग करते रहेंगे.

सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी चर्चा

चंपत राय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पत्र साझा कर SIT की शुरुआती जांच रिपोर्ट सार्वजनिक होने पर सवाल उठाए थे. उन्होंने संकेत दिया कि फिलहाल वह इस मामले पर ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे, लेकिन समय आने पर अपनी बात सार्वजनिक करेंगे. उनके इस बयान के बाद अयोध्या और राम मंदिर से जुड़े घटनाक्रमों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >