राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बढ़ी जांच की रफ्तार, संतोष दुबे ने SIT को सौंपे नए दस्तावेज, बोले- कई बड़े नाम आएंगे सामने

Ayodhya Ram Mandir: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में एसआईटी ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. पूर्व कारसेवक संतोष दुबे ने जांच में अहम दस्तावेज सौंपे हैं, जिससे कई बड़े नामों के सामने आने का दावा किया जा रहा है.

Ayodhya Ram Mandir: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे से जुराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बढ़ी जांच की रफ्तार, संतोष दुबे ने एसआईटी को सौंपे नए दस्तावेज, बोले- कई बड़े नाम आएंगे सामनेड़ी कथित चोरी के मामले में जांच कर रही एसआईटी ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. जांच एजेंसी मामले में जुड़े लोगों से पूछताछ के साथ-साथ आर्थिक लेन-देन और मनी ट्रेल की पड़ताल कर रही है. इसी कड़ी में पूर्व कारसेवक और इस मामले को लेकर आवाज उठाने वाले संतोष दुबे सोमवार को अयोध्या के सीओ कार्यालय पहुंचे और एसआईटी के लिए कुछ अहम दस्तावेज सौंपे. उन्होंने दावा किया कि ये साक्ष्य जांच में नई दिशा दे सकते हैं.

जांच सही दिशा में जा रही है, एसआईटी पर जताया भरोसा

संतोष दुबे ने बताया कि एक दिन पहले एसआईटी अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उनसे पूछताछ की थी. इस दौरान उन्होंने मामले से जुड़े कई बिंदुओं पर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अब उन्हें भरोसा है कि जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि एसआईटी ने उनसे सभी उपलब्ध साक्ष्य सीओ कार्यालय में जमा करने को कहा था, जिसके बाद उन्होंने दस्तावेज सौंप दिए. अब इन दस्तावेजों को जांच टीम तक पहुंचाया जाएगा.

कई बड़े नाम आएंगे सामने, कोई नहीं बचेगा

पूर्व कारसेवक संतोष दुबे ने दावा किया कि मामले की जांच आगे बढ़ने पर कई प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आ सकते हैं. उन्होंने कहा कि दोषी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, जांच के दायरे से बाहर नहीं रहेगा. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके.

आठ आरोपी जेल में, मनी ट्रेल खंगाल रही एसआईटी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक कई आरोपियों पर कार्रवाई हो चुकी है. मामले में चंपत राय के करीबी बताए जा रहे टिन्नू यादव समेत आठ आरोपी जेल में हैं. एसआईटी अब लेन-देन, बैंक रिकॉर्ड और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है. जांच के दायरे में कुछ बैंक कर्मचारियों की भूमिका भी शामिल बताई जा रही है. एसआईटी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कथित गड़बड़ी किस स्तर तक फैली हुई थी.

आगे बढ़ेगी जांच, कई खुलासों की उम्मीद

राम मंदिर से जुड़े इस संवेदनशील मामले में एसआईटी लगातार साक्ष्य जुटा रही है. आने वाले दिनों में पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के आधार पर नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढ़े: यूपी ग्राम पंचायत चुनाव के मामले में सुनवाई टली, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बताया कारण


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >