राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश ने कबूला, दोस्तों और परिजनों पर उड़ाए 19 लाख रुपये

राम मंदिर दान राशि गबन मामले में आरोपी अविनाश ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उसने दोस्तों और परिजनों पर 19 लाख रुपये से ज़्यादा खर्च किए. पुलिस ने जब्त की गई संपत्ति की पड़ताल तेज़ कर दी है.

Ram Mandir Donation Theft Case: पूछताछ में शुक्ला ने बताया कि उसने अपने एक भाई की शादी के भव्य समारोह पर लगभग 6 लाख रुपये खर्च किए थे, जबकि दूसरे भाई को नगद 5 लाख रुपये दिए थे. इतना ही नहीं, उसने अपने एक करीबी मित्र के बैंक खाते में 2.5 लाख रुपये ट्रांसफर करने के साथ-साथ उसे एक महंगा स्मार्टफोन भी गिफ्ट किया था.

कार जब्त, भाई के नाम खरीदी गई जमीन की भी जांच

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने साढ़े तीन लाख रुपये की एक कार भी खरीदी थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. अधिकारियों के मुताबिक, वर्ष 2024 में अविनाश के भाई अभिषेक शुक्ला के नाम पर खरीदी गई एक जमीन की भी गहनता से जांच की जा रही है. साथ ही उन सभी बैंक खातों को खंगाला जा रहा है, जिनमें गबन की रकम ट्रांसफर की गई थी. पुलिस ने अविनाश के दोनों भाइयों से भी लंबी पूछताछ की है और मामले से जुड़े अहम दस्तावेज जब्त कर लिए हैं. विभिन्न लोगों को बांटी गई राशि की रिकवरी के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

बरामदगी की सूची

नकद राशि: 20.39 लाख रुपये कैश विदेशी मुद्रा: 1,121 अमेरिकी डॉलर गहने: भारी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण अन्य: कीमती सामान और एक कार


ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT रिपोर्ट में खुलासा, कपड़ों-जूतों में छिपाते थे नोट; चांदी की ईंटें और आभूषण पूरी तरह सुरक्षित


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >