'राहुल गांधी के भाई अखिलेश यादव जी, गुड मॉर्निंग... आप भाईचारा निभाना नहीं जानते', OP राजभर ने क्यों कही ऐसी बात?

UP Politics: सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वे राहुल गांधी के 'भाई' बने घूम रहे हैं, लेकिन भाईचारा निभाना नहीं जानते. उन्होंने प्रयागराज में राहुल की सभा में कम भीड़ जुटने को लेकर अखिलेश को घेरा.

UP Politics: सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा है. X पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा, “राहुल गांधी के भाई अखिलेश यादव जी, गुड मॉर्निंग...” राजभर ने कहा कि अखिलेश राहुल गांधी के भाई बने घूम रहे हैं, लेकिन भाईचारा निभाना नहीं जानते. उन्होंने प्रयागराज में राहुल गांधी की सभा में अपेक्षा के मुताबिक भीड़ नहीं जुटने को लेकर भी अखिलेश पर निशाना साधा. राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश को राहुल गांधी से सीटों को लेकर मोलभाव करना है और अपनी 200 सीटों की हैसियत बतानी है.

राहुल की सभा को लेकर घेरा

ओपी राजभर ने दावा किया कि राहुल गांधी की सभा में 20-25 हजार लोगों के जुटने की उम्मीद थी, लेकिन पांच हजार लोग भी नहीं आए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव थोड़ी मदद कर देते तो उनके “बड़े भाई” की इज्जत बच जाती. ओम प्रकाश राजभर ने X पोस्ट कर कहा है कि आप राहुल जी के भाई बने घूम रहे हैं, लेकिन भाईचारा निभाना आप जानते नहीं हैं, ऐसा लगता है. अरे कल कुछ तो छोटे भाई का फ़र्ज़ निभा लिए होते. आपके बड़े भाई राहुल गांधी जी कल प्रयागराज आए थे. उन्हें लगा था कि आप अपने युवा गुंडों को भेज देंगे तो 20-25 हजार की भीड़ इकट्ठा हो जाएगी. बेचारे राहुल गांधी जी 5 हजार लोग भी नहीं जुटा पाए. क्यों धोखा किया आपने उनके साथ? कर देते थोड़ी मदद. आपके बड़े भाई की इज्जत बच जाती.

सीट बंटवारे पर भी कटाक्ष

राजभर ने राहुल गांधी की प्रयागराज सभा की तैयारियों और खर्च को लेकर भी कई दावे किए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी ने कल के फ्लॉप शो के लिए 30 करोड़ खर्च किए. तीन महीने तक कार्यकर्ताओं ने मेहनत की और हजारों झंडे, बैनर-पोस्टर लगाए गए, फिर भी सभा फ्लॉप हो गई. राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि “बड़का भैया” की सभा फ्लॉप हुई और “छोटका भैया” एसी-पीसी और X से बाहर नहीं निकल रहे हैं. यह भी पढ़ें: ‘कुछ लोगों के लिए सत्ता सर्वोपरि थी’ मेरे लिए राष्ट्र, तिरंगा यात्रा में CM योगी ने खूब की पीएम मोदी की तारीफ


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >