रायबरेली में CM योगी का अलग अंदाज, बच्चियों ने बांधी राखी, लाभार्थियों को मिली करोड़ों की सौगात

UP News: रायबरेली में CM योगी आदित्यनाथ ने स्कूली बच्चियों से राखी बंधवाकर स्नेह लुटाया. कार्यक्रम में सपेरा समुदाय को आवासीय पट्टे, बच्चों का अन्नप्राशन और लाभार्थियों को करोड़ों की सौगातें दी गईं.

UP News: रायबरेली में आयोजित लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान माहौल उस वक्त खास हो गया, जब स्कूली बच्चियां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए राखी लेकर पहुंचीं. बच्चियों ने पहले सीएम योगी को तिलक लगाया और फिर राखी बांधी. मुख्यमंत्री ने भी बच्चियों पर स्नेह लुटाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें उपहार दिए.

बच्चियों ने CM योगी को बांधी राखी

कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राखी बांधी. सीएम योगी ने बच्चियों को स्नेह के साथ आशीर्वाद दिया और उन्हें उपहार भी प्रदान किए. इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों के बीच भी उत्साह का माहौल रहा.

सपेरा समुदाय के लोगों को मिला आवासीय पट्टा

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सपेरा समुदाय के प्रतिनिधियों को आवासीय पट्टे भी वितरित किए. सपेरा समुदाय के 60 लोगों को अब तक आवासीय पट्टे दिए जा चुके हैं. इसी क्रम में सीएम योगी ने मंच से समुदाय के पांच प्रतिनिधियों को अपने हाथों से पट्टे प्रदान किए. इनमें संजू, अंशिका, वंदना, किरण कुमारी और राजनंदिनी शामिल रहीं.

बच्चों का कराया अन्नप्राशन, महिलाओं को दी फलों की टोकरी

कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया. उन्होंने बच्चों को खीर खिलाई और नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा. बच्चों को चॉकलेट और खिलौने भी दिए गए. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने महिलाओं को फलों की टोकरी प्रदान की. उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का भी निरीक्षण किया और संबंधित योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली.

लाभार्थियों को बांटे आयुष्मान कार्ड और स्वीकृति पत्र

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी मुख्यमंत्री के हाथों लाभ दिया गया. किसी को आयुष्मान कार्ड मिला तो किसी को लैपटॉप, स्वीकृति पत्र और कृषि यंत्र की चाबी दी गई. मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ देते हुए सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ली.

कृषि यंत्र के लिए मिली चाबी

मंच पर जगदंबिका सिंह और धर्मेंद्र मौर्य को कृषि यंत्र के तहत चाबी प्रदान की गई. वहीं सावित्री, मधुलता और रामनरेश को आयुष्मान कार्ड दिया गया.

युवा उद्यमियों को लाखों रुपये की मदद

अनुज कुमार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 4.50 लाख रुपये का चेक दिया गया. इसी योजना के तहत वंदना पांडेय को 4.37 लाख रुपये से अधिक का चेक प्रदान किया गया. वहीं अयाज अहमद खान को ओडीओपी योजना के तहत 15 लाख रुपये का चेक मिला.

राइस मिल के लिए 96 लाख से अधिक का चेक

विशंभर जीवनानी (कृष्णा देवी प्राइवेट लिमिटेड) को एमएसएमई योजना के तहत राइस मिल के लिए 96 लाख रुपये से अधिक का चेक प्रदान किया गया. इसके अलावा सिम्मी सिंह को लैपटॉप दिया गया.

स्वयं सहायता समूहों को 17.97 करोड़ से ज्यादा की मदद

कार्यक्रम में निर्मला, निशा तिवारी और रामवती को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 17.97 करोड़ रुपये से अधिक का चेक प्रदान किया गया. इस दौरान रायबरेली के विकास को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से किए गए कार्यों को एक लघु फिल्म के माध्यम से भी प्रदर्शित किया गया. कार्यक्रम में अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित करने के साथ सरकार की विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक भी दिखाई गई.

Also Read: Viral Video: जहां जाना है चले जाओ, दिन-दहाड़े मारूंगा....कार सवार से पुलिसकर्मी की तीखी बहस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By लक्की कुमारी

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >