प्रयागराज में आज किसानों का जमावड़ा, 'डेरा डालो, घेरा डालो' महापंचायत में शामिल होंगे राकेश टिकैत, पुलिस अलर्ट

UP Protest News: प्रयागराज का पत्थर गिरजाघर आज किसानों के बड़े विरोध प्रदर्शन का केंद्र बना है, जहां भारतीय किसान यूनियन की 'डेरा डालो, घेरा डालो किसान सम्मान महापंचायत' हो रही है. राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत इसमें शामिल हो रहे हैं. यह महापंचायत कई ज्वलंत मुद्दों पर रणनीति तैयार करेगी.

UP Protest News: प्रयागराज का पत्थर गिरजाघर आज किसानों के बड़े विरोध प्रदर्शन का केंद्र बन गया है. भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के आह्वान पर आयोजित 'डेरा डालो, घेरा डालो किसान सम्मान महापंचायत' में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शामिल हो रहे हैं. किसान नेताओं पर दर्ज मुकदमों और बुलडोजर कार्रवाई के बाद बुलाए गए इस प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.

क्यों भड़का किसानों का गुस्सा?

हाल ही में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य किसान नेताओं के खिलाफ प्रशासन ने एक साथ आठ मुकदमे दर्ज किए थे, इसके साथ ही जमीन से जुड़े मामलों में बुलडोजर एक्शन भी लिया गया था. पुलिस और प्रशासन की इस कार्रवाई के खिलाफ भाकियू ने आंदोलन का बिगुल फूंका है, जिसे अब इस महापंचायत का रूप दे दिया गया है.

महापंचायत के 5 बड़े मुद्दे, जिन पर बनेगी आगे की रणनीति

महापंचायत में किसानों, युवाओं और ग्रामीण समाज के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा के बाद प्रस्ताव पारित किए जाएंगे. इस महापंचायत में खाद, बिजली और स्मार्ट मीटर, जबरन भूमि अधिग्रहण, मुआवजा अंतर्राष्ट्रीय नीतियां, ट्रेड डील शिक्षा, स्कूल विलय, रोजगार, आवारा पशु और फसल सुरक्षा पर रणनीति तैयार की जाएगी.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर धरना स्थल पर प्रदेश भर से किसानों का जुटना शुरू हो चुका है. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. भाकियू नेताओं का कहना है कि आज की महापंचायत से ही प्रशासन के खिलाफ आगे के बड़े संघर्ष की रूपरेखा तय होगी.

यह भी पढ़ें: युवाओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ संसद परिसर में धरना पर बैठे सांसद चंद्रशेखर आजाद, केंद्र सरकार से की मांग


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >