प्रयागराज में जलभराव से हाहाकार, मेयर गणेश केसरवानी बोले- अमेरिका-रूस भी बह जाते

प्रयागराज में लगातार बारिश से गंभीर जलभराव की स्थिति है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है. इस बीच, बीजेपी मेयर गणेश केसरवानी के एक बयान ने नई चर्चा छेड़ दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में अमेरिका और रूस भी बह जाते हैं. हाई कोर्ट ने भी इस मामले पर नाराजगी जताई है.

UP News: प्रयागराज में लगातार बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में तीन दिनों से जलभराव की स्थिति बनी हुई है. सड़कें और गलियां पानी में डूबी हैं, जबकि कई घरों में भी बारिश का पानी घुस गया है. जल निकासी व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं. इसी बीच प्रयागराज के बीजेपी मेयर गणेश केसरवानी के एक बयान ने चर्चा बढ़ा दी है. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में अमेरिका और रूस भी बह जाते हैं.

कई इलाकों में जलभराव से परेशानी

लगातार बारिश के कारण प्रयागराज के कई हिस्सों में पानी जमा है. सड़कों और गलियों में पानी भरने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है. कुछ इलाकों में बारिश का पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया है, जिसके बाद लोगों को खुद पानी निकालने की मशक्कत करनी पड़ रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान हर साल शहर में जलभराव की समस्या सामने आती है. उनका आरोप है कि नालों की पर्याप्त सफाई और जल निकासी की व्यवस्था प्रभावी नहीं होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक सड़कों पर जमा रहता है. इससे नगर निगम की तैयारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं.

मेयर के बयान से बढ़ी चर्चा

जलभराव को लेकर प्रयागराज के बीजेपी मेयर गणेश केसरवानी से सवाल किया गया तो उन्होंने इसे भारी बारिश और प्राकृतिक परिस्थितियों से जोड़ते हुए कहा कि जब ऐसी स्थिति पैदा होती है तो अमेरिका और रूस भी बह जाते हैं. मेयर के इस बयान के बाद शहर में जलभराव और नगर निगम की व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

पंप से पानी निकालने का काम जारी

प्रशासन के अनुसार, जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी निकालने के लिए नगर निगम की टीमें लगातार काम कर रही हैं. अलग-अलग इलाकों में पंप लगाए गए हैं और कर्मचारियों को जल निकासी के लिए तैनात किया गया है. हालांकि, तीन दिनों से जारी जलभराव के कारण लोगों की परेशानी बनी हुई है.

हाई कोर्ट भी जता चुका है नाराजगी

प्रयागराज में जलभराव की समस्या को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट भी नाराजगी जता चुका है. अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रयागराज के जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को तलब किया है. अब अधिकारियों को जलभराव की स्थिति और उससे निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में अदालत के सामने जवाब देना होगा.

Also Read: पांच बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग भागी पत्नी, 'घर लौट आओ' कहता रहा पति, फिर दे दी जान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंजली कश्यप

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >