पिस्तौल तानकर दी धमकी’... अखिलेश यादव पर भड़के ओपी राजभर, बोले- ‘गुंडई से सपा चल सकती है, लोकतंत्र नहीं’

UP Politics: सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं पर पार्टी कार्यालय में घुसकर गाली-गलौज और हाथापाई करने का आरोप लगाया है, साथ ही पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी देने का भी दावा किया है. राजभर ने कहा कि गुंडई से सपा चल सकती है, लोकतंत्र नहीं.

UP Politics: सुभासपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. राजभर ने एक पोस्ट के जरिए आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ताओं ने उनकी पार्टी के कार्यालय में पहुंचकर कार्यालय प्रभारी धर्म प्रकाश के साथ गाली-गलौज और हाथापाई की. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी गई. राजभर ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन हिंसा और गाली-गलौज की कोई जगह नहीं होनी चाहिए.

‘जो हुआ, उसे कोई उचित नहीं ठहरा सकता’

ओपी राजभर ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों में हिंसा और गाली-गलौज की जगह नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के कार्यकर्ताओं ने जो किया, उसे कोई भी उचित नहीं ठहरा सकता. राजभर के मुताबिक, यह सिर्फ गलत नहीं बल्कि अपराध की श्रेणी में आता है. उन्होंने आरोप लगाया कि सुभासपा के कार्यालय पर उनके लोगों ने कार्यालय प्रभारी श्री धर्म प्रकाश के साथ गाली-गलौज और हाथापाई की तथा पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी.

आपके पालतू गुंडे इस हद तक उतर गए हैं’

राजभर ने अपने बयान में कहा, “आपके पालतू गुंडे इस हद तक उतर गए हैं. राजनीतिक दल के कार्यालय में घुसकर हमला कर रहे हैं और आप ये सब देखकर मुस्कुरा रहे होंगे.” उन्होंने अखिलेश यादव से सवाल करते हुए पूछा कि क्या यह सब उनके कहने पर हो रहा है या फिर उनके दोनों चाचाओं ने कार्यकर्ताओं को ऐसा करने का इशारा किया है.

‘लड़ाई लड़नी है तो जनता के बीच आइए’

सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि अगर राजनीतिक लड़ाई लड़नी है तो जनता के बीच आकर मुद्दों की बात करनी चाहिए. उन्होंने कहा, “गुंडई से सपा चल सकती है, लोकतंत्र नहीं चलता है.” राजभर ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेदों का जवाब हिंसा या धमकी से नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर और मुद्दों पर बात करके दिया जाना चाहिए.

ओपी राजभर ने उठाए सवाल

राजभर ने अखिलेश यादव से सवाल किया, “क्या ये आपके कहने पर हो रहा है? या आपके दोनों चाचाओं ने आपके कार्यकर्ताओं को इशारा किया है?” उन्होंने कहा कि लड़ाई लड़नी है तो जनता के बीच आइए, मुद्दों की बात कीजिए. राजभर ने कहा कि इस तरह की गुंडई से सपा चल सकती है, लोकतंत्र नहीं चलता है.

‘लड़ाई लड़नी है तो जनता के बीच आइए’

सुभासपा प्रमुख ने अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि राजनीतिक लड़ाई जनता के बीच और मुद्दों के आधार पर लड़ी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि हिंसा और गुंडई के जरिए लोकतंत्र नहीं चलाया जा सकता. राजभर ने कहा कि अगर राजनीतिक मुकाबला करना है तो जनता के बीच जाकर मुद्दों की बात की जानी चाहिए. उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि गुंडई से पार्टी चल सकती है, लेकिन लोकतंत्र नहीं चलता.

‘सुहेलदेव का वंशज हूं, डरता नहीं हूं’

राजभर ओपी राजभर ने कहा कि गुंडों का हिसाब कानून करेगा. उन्होंने लिखा, “अखिलेश जी, एक बात जान लीजिए. ओम प्रकाश राजभर नाम है मेरा. महाराजा सुहेलदेव का वंशज हूं. कंसवादियों से न मैं डरता हूं और न मेरे कार्यकर्ता. बाकी आपके पालतू गुंडे का हिसाब कानून करेगा. देखते जाइए” राजभर ने अपनी पोस्ट के अंत में ‘जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय महाराजा सुहेलदेव’ लिखा है.

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर घर जाने वालों के लिए राहत! UP में चलेंगी 4 हजार अतिरिक्त बसें, जानिए कब से मिलेगी सुविधा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By लक्की कुमारी

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >