बिजली कटने से नाराज ग्रामीण ने सब स्टेशन ऑपरेटर की हत्या की

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में आज शाम तेज आंधी की वजह से बिजली काटे जाने से नाराज एक ग्रामीण ने बिजली सब स्टेशन के एक ऑपरेटर की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपाधीक्षक अनित कुमार ने बताया कि सेना से अवकाश प्राप्त सतवीर सिंह […]

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में आज शाम तेज आंधी की वजह से बिजली काटे जाने से नाराज एक ग्रामीण ने बिजली सब स्टेशन के एक ऑपरेटर की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपाधीक्षक अनित कुमार ने बताया कि सेना से अवकाश प्राप्त सतवीर सिंह तोमर धूम मानिकपुर गांव स्थित बिजली सब- स्टेशन में संविदा पर सब स्टेशन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे.

अधिकारी ने बताया कि आज शाम आठ बजे के करीब तेज आंधी तूफान आया. इसे देखते हुए ऑपरेटर ने बिजली काट दी. उनके मुताबिक इस बात से नाराज बढ़पुरा गांव निवासी नीटू गुर्जर बिजली सब स्टेशन पहुंचा. उसने स्टेशन ऑपरेटर तोमर से बिजली आपूर्ति बहाल करने को कहा. इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गयी. इसी दौरान नीटू ने कथित तौर पर तोमर को गोली मार दी. गोली लगने से उसकी मौके पर मौत हो गयी. घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें-
सीएम योगी आदित्यनाथ का फेसबुक पेज सर्वाधिक लोकप्रिय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >