नोएडा PG हत्याकांड में बड़ा ट्विस्ट, आरोपी को बिहार पुलिस ने शराब तस्करी में पकड़ा और जेल भेज दिया

UP News: नोएडा के एक पीजी में हुई युवती की हत्या का मामला तूल पकड़ रहा है. जांच में पता चला कि हत्या का आरोपी माचिस मांगने को लेकर हुए विवाद में शामिल था. आरोपी को बिहार में शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

UP News: नोएडा के सेक्टर-49 स्थित पीजी में असम की युवती की हत्या के मामले में जांच के दौरान नया मोड़ सामने आया है. हत्या का आरोपी बिहार का रहने वाला था, लेकिन नोएडा पुलिस उससे जुड़े इनपुट के बावजूद बिहार पुलिस से समय पर समन्वय नहीं कर सकी. इसी बीच बिहार पुलिस ने उसे शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पूछताछ में आरोपी ने युवती की हत्या की वजह माचिस की तीली को लेकर हुआ विवाद बताया है.

माचिस मांगने पर हुआ विवाद

बिहार के कटिहार में गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से नोएडा में हुई हत्या के बारे में पूछताछ की. आरोपी के मुताबिक, युवती ने उससे माचिस की तीली मांगी थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने पर उसने चाकू से युवती पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए मौके से भागने की योजना बनाई और अपना मोबाइल भी नाले में फेंक दिया.

दोस्त से लिए तीन हजार रुपये

नोएडा पुलिस की जांच में सामने आया कि वारदात के बाद आरोपी तुरंत वहां से नहीं निकला. वह कुछ समय तक कमरे में ही मौजूद रहा. इसके बाद उसने युवती और अपना मोबाइल सामने के नाले में फेंक दिया और वहां से फरार हो गया. नोएडा से निकलने के बाद उसने अपनी एक दोस्त से तीन हजार रुपये लिए. इसके बाद आरोपी बिहार पहुंचा और वहां से झारखंड चला गया. बाद में वह शराब लेकर बिहार वापस लौट आया.

शराब तस्करी में पकड़ा गया

पुलिस के अनुसार, आरोपी पश्चिम बंगाल मार्का शराब खरीदकर बैग में लेकर बिहार पहुंचा था. वह मंदिर के पास शराब लेकर घूम रहा था, तभी पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की नजर उस पर पड़ी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. नोएडा पुलिस को गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद बिहार पुलिस से आरोपी को हत्या के मामले में सौंपने का अनुरोध किया गया, लेकिन बिहार पुलिस ने इनकार कर दिया. अब नोएडा पुलिस बी-वारंट के जरिए उसे यहां लाने की तैयारी कर रही है.

यह भी देखें: अखिलेश यादव से सियासी दूरी, फिर भी मुलायम परिवार की तारीफ, बृजभूषण बोले- वहां दिखते थे संस्कार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नटवर कुमार

नटवर कुमार पत्रकारिता के क्षेत्र में दो वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार हैं.वे ग्राउंड रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं. राजनीतिक घटनाक्रम, स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, अपराध, सामाजिक मुद्दों और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है. उनका प्रयास खबरों को तथ्यात्मक, स्पष्ट और पाठकों के लिए उपयोगी तरीके से प्रस्तुत करना रहता है.नटवर कुमार ने इतिहास में मास्टर ऑफ आर्ट्स (M.A. History) और मास्टर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पटना से की है. इतिहास और पत्रकारिता में उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें घटनाओं को व्यापक संदर्भ में समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने में मदद करती है.इस दौरान उन्होंने दूरदर्शन पटना में भी समय दिया है. नटवर कुमार मूल रूप से बिहार के दिनकर की भूमि बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >