UP News: भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने एक बार फिर भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी पर निशाना साधा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मनोज तिवारी 'जिंदगी की भाषा' को लेकर अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को साझा करते हुए नेहा सिंह राठौर ने तंज कसते हुए लिखा कि "जिंदगी की भाषा पर मनोज तिवारी भी ज्ञान दे रहा है."
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
नेहा सिंह राठौर की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई. कुछ यूजर्स ने उनके बयान का समर्थन किया, जबकि कई लोगों ने मनोज तिवारी का बचाव करते हुए नेहा सिंह राठौर की टिप्पणी पर सवाल उठाए. देखते ही देखते पोस्ट पर हजारों प्रतिक्रियाएं और कमेंट आने लगे.
पहले भी हो चुकी है जुबानी जंग
यह पहली बार नहीं है जब नेहा सिंह राठौर ने मनोज तिवारी पर सार्वजनिक रूप से निशाना साधा हो. इससे पहले भी दोनों के बीच कई मुद्दों पर सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर तीखी बयानबाजी देखने को मिल चुकी है. दोनों की टिप्पणियां अक्सर राजनीतिक और सामाजिक बहस का हिस्सा बन जाती हैं.
मनोज तिवारी की प्रतिक्रिया का इंतजार
नेहा सिंह राठौर की ताजा टिप्पणी पर फिलहाल मनोज तिवारी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. हालांकि, सोशल मीडिया पर यह मुद्दा तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स अपनी-अपनी राय जाहिर कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: सावन के पहले दिन काशी पहुंचे CM योगी, बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर काल भैरव की आरती में भी हुए शामिल
