Kannauj News: कौन हैं नवाब सिंह यादव? SP ने पल्ला झाड़ा, नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का है आरोप

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी नवाब सिंह यादव को 14 दिनों की हिरासत में भेज दिया गया है.

Kannauj News: नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश मामले में गिरफ्तार नवाब सिंह यादव से समाजवादी पार्टी (सपा) ने पल्ला झाड़ लिया है. साफ कर दिया है कि नवाब सिंह का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है. समाजवादी पार्टी के कन्नौज जिला अध्यक्ष कलीम खान ने लेटर जारी कर कहा, नवाब सिंह यादव किसी भी तरह से समाजवादी पार्टी का सदस्य नहीं है. वह करीब 5 साल से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल था और वह पार्टी का प्रारंभिक सदस्य/सक्रिय सदस्य नहीं है. कलीम खां ने कहा, यह नवाब सिंह यादव का व्यक्तिगत मामला है और सपा से इस घटना का कोई लेना देना नहीं है.

बीजेपी ने समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

इस घटना से राजनीतिक विवाद भी पैदा हो गया है, जिसमें सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर यह दावा करते हुए निशाना साधा है कि आरोपी कभी पार्टी की वरिष्ठ नेता डिंपल यादव का करीबी सहयोगी था, जब वह कन्नौज से लोकसभा सांसद थीं. भाजपा ने आरोपी यादव को समाजवादी पार्टी (सपा) का नेता और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का करीबी बताया है.

Also Read: Naxal News: केंद्रीय गृह मंत्रालय की समीक्षा बैठक, बॉर्डर इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बनी रणनीति

पुलिस ने नवाब सिंह यादव को रविवार देर रात किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात कन्नौज कोतवाली क्षेत्र में स्थित चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक व सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया। साथ ही नाबालिग लड़की को भी महाविद्यालय से बरामद किया गया. पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार आनंद ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. उन्होंने कहा कि नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराकर उसके बयान दर्ज किए गये हैं. उन्होंने बताया कि रविवार देर रात को पुलिस को शिकायत मिली कि आरोपी ने लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया.

राहुल गांधी पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >