Milkipur Assembly Bypoll: समाजवादी पार्टी ने मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग कराने की मांग की

Milkipur Assembly Bypoll: उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है. इस बीच सपा ने सभी मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग करने की मांग की दी है.

Milkipur Assembly Bypoll: समाजवादी पार्टी ने वेबकास्टिंग करने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है. जिसमें पार्टी ने अनुरोध किया है कि वेबकास्टिंग लिंक को उम्मीदवारों और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साझा किया जाए, जिससे वे मतदान प्रक्रिया की निगरानी कर सकें और स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित कर सकें.

समाजवादी पार्टी की क्या है मांग

  • मिल्कीपुर विधानसभा उप चुनाव क्षेत्र में सभी 414 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग की जाए.
  • वेबकास्टिंग का लिंक चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी को उपलब्ध कराया जाए.
  • वेबकास्टिंग का लिंक मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों को दिया जाए.
  • मतदान के दिन वेबकास्टिंग का लिंक प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी को दिया जाए. पत्र में कहा गया, अधिकारी मतदान के दिन पोलिंग स्टेशनों में होने वाली सभी घटनाओं और गड़बड़ियों को वेबकास्टिंग के जरिए देखते हैं. लेकिन पार्टी और प्रत्याशी को लिंक नहीं दिया जाता है. जिससे मतदान केंद्रों में होने वाली गड़बड़ियों की जानकारी नहीं मिल पाती है. सपा ने इसे अलोकतांत्रिक, असंवैधानिक और अन्यायपूर्ण बताया.

सपा नेता अवधेश प्रसाद के इस्तीफे के कारण खाली हुई सीट

सपा नेता अवधेश प्रसाद के 2024 में लोकसभा में जाने से मिल्कीपुर विधानसभा सीट खाली हुई. साल 2022 में अवधेश प्रसाद ने मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर जीत हासिल की थी.

यह भी पढ़ें: By Elections: यूपी की मिल्कीपुर और तमिलनाडु की इरोड सीट पर उपचुनाव का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट का डेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >