Meerut Murder : सौरभ राजपूत का वीडियो आया सामने, हत्या से पहले बेटी के लिए की थी शॉपिंग

Meerut Murder : सौरभ राजपूत अपनी बेटी से बहुत प्यार करते थे. देखें वीडियो.

​Meerut Murder : मेरठ में हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड का एक नया वीडियो सामने आया है. इसमें सौरभ अपनी बेटी पीहू के साथ नजर आ रहे हैं. बेटी के जन्मदिन के लिए सौरभ कपड़े खरीदते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया यूजर के बीच इस वीडियो की काफी चर्चा हो रही है. वीडियो मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के शारदा रोड स्थित एक बच्चों के कपड़ों की दुकान का बताया जा रहा है. सौरभ अपनी बेटी पीहू को जन्मदिन की ड्रेस दिलाने के लिए यहां आए थे. इस वीडियो को Khushbu_journo नाम के यूजर ने एक्स पर शेयर किया है. इसमें दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो सौरभ का है. देखें वीडियो

वीडियो में सौरभ कैप पहने हुए नजर आ रहे हैं. बेटी के साथ खुशमिजाज अंदाज में शॉपिंग कर रहे हैं. इस दौरान सौरभ के साथ उनका एक दोस्त भी मौजूद था, हालांकि उसकी पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है.

सौरभ हत्याकांड ने सबको हिला दिया

सौरभ राजपूत की हत्या ने पूरे मेरठ शहर ही नहीं, बल्कि पूरे देश को हिला दिया. उनकी हत्या के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इस नए वीडियो के सामने आने के बाद जांच में पुलिस को मदद मिल सकती है, क्योंकि यह सौरभ के अंतिम पलों की झलक इसमें नजर आ रही है. 

यह भी पढ़ें : खिलाड़ी नहीं नीता अंबानी ने ‘हीरा’ खरीदा है, गेंद से बल्लेबाज छलनी, तो संस्कार से पब्लिक का दिल, देखें Video

सौरभ की पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >