Meerut Murder : सौरभ के सीने पर बैठा साहिल, तीन बार चाकू दिल में घोंपा

Meerut Murder : मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में पुलिस की पूछताछ में कई खुलासे हुए. साहिल ने मुस्कान के हाथों सौरभ की हत्या कराई.

Meerut Murder : मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में कई बातें सामने आ रहीं हैं. इस बीच मुस्कान के पुलिस को दिए गए बयानों से यह बात सामने आई  है कि साहिल ने उसे हत्या करने के लिए उकसाया था. पुलिस के मुताबिक, मुस्कान ने अपने बयानों में कहा है कि साहिल ने कहा था, ‘तुम्हें सौरभ को मारना होगा, तभी हम एक नई जिंदगी शुरू कर पाएंगे.’

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी कि, साहिल ने मुस्कान के हाथों सौरभ की हत्या कराई और फिर उसके सीने पर बैठकर तीन बार चाकू दिल में घोंपा. अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह से जब इस हत्याकांड में कथित तौर पर तंत्र-मंत्र की संलिप्तता के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘‘मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.’’

हत्या के पीछे तांत्रिक अनुष्ठान : सौरभ की मां रेणु देवी का दावा

इस बीच, सौरभ की मां रेणु देवी ने दावा किया है कि उनके बेटे की हत्या के पीछे तांत्रिक अनुष्ठान है. मुस्कान और साहिल दोनों ही तांत्रिक क्रिया में शामिल थे. रेणु देवी ने आरोप लगाया, ‘‘मुस्कान और साहिल दोनों ही तांत्रिक अनुष्ठान किया करते थे.’’ साहिल के पड़ोसियों ने बताया कि साहिल अक्सर पीले और काले रंग के कुर्ते पहना नजर आता था. कुर्ते पर ‘महाकाल’ लिखा होता था. उसके शरीर पर धार्मिक और रहस्यमय प्रतीकों के कई टैटू बने थे. साहिल के कमरे में अजीबोगरीब तस्वीर टंगी थी.

यह भी पढ़ें : Meerut Murder : साहिल ने मुस्कान पर किया काला जादू? सौरभ हत्याकांड में आया नया मोड़

चार मार्च को सौरभ की हत्या की गई

मुस्‍कान और उसके प्रेमी साहिल ने मिलकर चार मार्च को कथित तौर पर सौरभ की हत्या कर दी थी. इसके बाद उन्होंने शव को कई टुकड़ों में काट दिया. उसे ड्रम में बंद करके सीमेंट और रेत से सील कर दिया. इसके बाद दोनों हिमाचल प्रदेश चले गए. पुलिस ने शव बरामद कर 18 मार्च को दोनों को वापस आने पर गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >