UP News: मेरठ हाईवे पर उस वक्त लोगों की नजरें सड़क पर टिक गईं, जब अचानक 500 और 200 रुपये के नोट हवा में उड़ते नजर आए. कुछ ही देर में करीब आधा किलोमीटर तक सड़क पर नोट ही नोट बिखर गए. बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार तेज रफ्तार में जा रहा था और उसके बैग की चेन खुल गई. इसी वजह से बैग में रखे पैसे सड़क पर गिरते चले गए. इस दौरान पीछे से आ रहे अमित ने बाइक सवार को आवाज देकर रोकने की कोशिश की, लेकिन बाइक नहीं रुकी.
आधा किलोमीटर तक सड़क पर बिखरे थे नोट
बाइक सवार के आगे निकल जाने के बाद अमित ने बिना देर किए सड़क पर बिखरे नोटों को उठाना शुरू कर दिया. देखते ही देखते उन्हें काफी रकम मिल गई. जब उन्होंने नोटों को इकट्ठा कर गिना तो रकम करीब 4 लाख रुपये निकली. इतनी बड़ी रकम मिलने के बावजूद अमित ने इसे अपने पास रखने के बारे में नहीं सोचा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी.
4 लाख रुपये देखकर भी नहीं आया लालच
आज के समय में सड़क पर लाखों रुपये पड़े मिल जाएं तो किसी के भी मन में लालच आ सकता है, लेकिन अमित ने ऐसा नहीं किया. उन्होंने पूरी रकम सुरक्षित रखी और पुलिस को सौंपने का फैसला किया. उनकी इस ईमानदारी की अब लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं.
पुलिस ने 40 मिनट तक हाईवे पर बटोरे नोट
सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने करीब 40 मिनट तक हाईवे पर बिखरे नोटों को इकट्ठा किया. पुलिस को कुल 11 गड्डियां मिलीं. पूरी रकम को सुरक्षित तरीके से एकत्र करने के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया.
अमित की ईमानदारी की हो रही तारीफ
हाईवे पर लाखों रुपये मिलने के बाद भी अमित ने उन्हें अपने पास नहीं रखा और सीधे पुलिस को सौंप दिया. उनकी इस ईमानदारी ने लोगों का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर भी लोग अमित की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि आज के दौर में 4 लाख रुपये देखकर भी ईमानदारी दिखाना बड़ी बात है. अमित ने जिस तरह बिना लालच किए पूरी रकम पुलिस को सौंप दी, वह दूसरों के लिए भी एक मिसाल है. ऐसे वक्त में जब लोग छोटी-सी रकम के लिए भी गलत रास्ता अपना लेते हैं, अमित की ईमानदारी वाकई सलाम के काबिल है.
Also Read: काशी घूमने आए तीन लोग, सबकी उठीं अर्थियां, पति - पत्नी और बेटे का अंतिम संस्कार
