Mathura News : जीएलए विश्वविद्यालय का 13वां दीक्षांत समारोह संपन्न

Mathura News : जीएलए विश्वविद्यालय का 13वां दीक्षांत समारोह संपन्न हो गया. प्रो अनिल सहस्रबुद्धे ने दीक्षांत संबोधन दिया.

Mathura News : जीएलए विश्वविद्यालय मथुरा (उत्तर प्रदेश) के 13वें दीक्षांत समारोह में स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की कुल 19 गोल्ड और 19 सिल्वर मेडलिस्ट के साथ 4039 उपाधियां प्रदान की गयीं. 24 छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड के अध्यक्ष प्रो अनिल सहस्रबुद्धे ने दीक्षांत संबोधन दिया.

Read Also : यूपी के गांवों में दौड़ेगी Ratan Tata की इस कंपनी की बसें, योगी सरकार से मिला बड़ा ऑर्डर

कुलाधिपति नारायणदास अग्रवाल ने मुख्य अतिथि प्रो अनिल सहस्रबुद्धे को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. कुलपति प्रो फाल्गुनी गुप्ता ने विश्वविद्यालय की प्रगति के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं पर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. इस अवसर पर चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफीसर नीरज अग्रवाल, चीफ फाइनेंस ऑफीसर विवेक अग्रवाल, जीएलए के सीओई डॉ अतुल बंसल, डीन एकेडमिक प्रो अषीश शर्मा, गवर्निंग बॉडी के सदस्य राजेश गर्ग, कार्यपरिषद के सदस्य नरेंद्र अग्रवाल, जीएलए बजाज ग्रूप के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष सहित आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >