गाजीपुर में रेल हादसा टला: विभूति एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे से धुआं उठने पर यात्रियों में मची भगदड़

UP News: गाजीपुर के पास विभूति एक्सप्रेस में अचानक धुआं उठने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। चालक की सतर्कता से ट्रेन को सुरक्षित रोका गया और समय रहते बड़ा हादसा टल गया।

UP Railways News: हावड़ा से प्रयागराज की ओर जा रही विभूति एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में रविवार सुबह अचानक धुआं निकलने की घटना सामने आई. भदौरा स्टेशन के समीप किसी यात्री द्वारा चेन पुलिंग किए जाने के बाद ट्रेन दोबारा चली, तभी पहिये में ब्रेक बाइंडिंग की समस्या पैदा हो गई. ट्रेन के जनरल डिब्बे से धुआं उठता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. चालक ने समझदारी दिखाते हुए ट्रेन की रफ्तार धीमी की और उसे नजदीकी दिलदारनगर स्टेशन पर लाकर सुरक्षित खड़ा कर दिया.

20 मिनट में खराबी दूर कर रवाना की गई ट्रेन

दिलदारनगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर ट्रेन सुबह 7:19 बजे पहुंची और करीब 20 मिनट तक रुकी रही. घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ जवानों, गार्ड, चालक और स्टेशन के पोर्टर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित पहिये की गहनता से जांच की. तकनीकी कर्मचारियों द्वारा ब्रेक बाइंडिंग की मरम्मत के बाद समस्या को पूरी तरह से हल किया गया. सभी सुरक्षा मानकों की जांच के बाद ट्रेन को 7:39 बजे प्रयागराज के लिए सुरक्षित रूप से रवाना कर दिया गया.

रेलवे नियंत्रण कक्ष और सुरक्षा टीम की त्वरित कार्रवाई

मुख्य नियंत्रण कक्ष को तुरंत सूचना दिए जाने के साथ ही रेलवे की सुरक्षा और तकनीकी टीम अलर्ट मोड में आ गई. अधिकारियों ने घटना की समीक्षा करते हुए बताया कि यात्रा के दौरान ब्रेक बाइंडिंग जैसी स्थिति बनने पर डिब्बों में घर्षण के कारण धुआं उठने लगता है. चालक द्वारा समय पर बरती गई सतर्कता और दिलदारनगर स्टेशन पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के त्वरित सहयोग से किसी भी प्रकार की बड़ी अप्रिय दुर्घटना या जनहानि होने से समय रहते पूरी तरह बचा लिया गया.

Must Read: अलीगढ़ में सियासी हलचल: एएमयू के पूर्व वीसी प्रो. तारिक मंसूर पर भाजपा ने फिर जताया भरोसा, बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शशांक शेखर मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >