Mahakumbh : तड़के 4 बजे से ही वॉर रूम में डटे सीएम योगी, ले रहे हैं पल-पल का अपडेट

Mahakumbh : बसंत पंचमी के बाद माघ पूर्णिमा स्नान पर्व के लिए खास इंतेजाम किए गए हैं. मुख्यमंत्री के साथ डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह और मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी वॉर रूम में सुबह नजर आए. सीएम ने टीवी पर व्यवस्थाएं लाइव देखीं.

Mahakumbh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वॉर रूम में तड़के 4 बजे से पहले पहुंचे. माघ पूर्णिमा के पावन स्नान पर्व के अवसर पर प्रयागराज में व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए सुबह अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग स्थित वॉर रूम में बैठक की. वॉर रूम में वह अधिकारियों के साथ लगातार टीवी पर अपडेट लेते रहे और आवश्यक दिशा निर्देश भी देते रहे. इससे पूर्व सीएम योगी ने बसंत पंचमी अमृत स्नान के अवसर पर भी सुबह साढ़े 3 बजे से वॉर रूम में अधिकारियों के साथ बैठक की थी और मॉनिटरिंग करते रहे थे.

वॉर रूम से मुख्यमंत्री की पैनी नजर महाकुंभ पर

मुख्यमंत्री योगी ने माघ पूर्णिमा स्नान पर्व के महत्वपूर्ण आयोजन की सुरक्षा और व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की कोई भी असुविधा न हो. सभी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा प्रदान की जाए. वह टीवी पर महाकुंभ नगर समेत समस्त प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और सुविधाओं की लाइव फीड देखते रहे.

ये भी पढ़ें : Mahakumbh Video : माघी पूर्णिमा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, योगी सरकार ने की खास व्यवस्था

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिया निर्देश

योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे स्नान स्थल पर पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें. श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक इंतजाम करें. साथ ही, उन्होंने आस्था के इस महान पर्व पर प्रशासन की तत्परता को बढ़ाने की बात कही. मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था और टैफिक मैनेजमेंट पर ध्यान फोकस किया, ताकि करोड़ों श्रद्धालुओं को बिना किसी समस्या के त्रिवेणी संगम में स्नान का लाभ मिल सके.

सुबह 8 बजे से श्रद्धालुओं पर हुई पुष्पवर्षा

माघ पूर्णिमा के प्रमुख स्नान पर्व पर बुधवार को संगम तट पर डुबकी लगाने पहुंचे करोड़ों श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई. हेलीकॉप्टर से सभी घाटों पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं, साधु संतों और कल्पवासियों पर फूलों की बारिश की गई. पुष्प वर्षा की शुरुआत सुबह 8 बजे से की गई, जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न तटों पर स्नान कर रहे थे. गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश देख संगम तट पर मौजूद संतों और श्रद्धालुओं ने अभिभूत होकर जय श्री राम और हर हर महादेव के नारे लगाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >