Mahakumbh Amrit Snan Photo: हाथ में गदा और त्रिशूल लेकर बसंत पंचमी पर अमृत स्नान

Mahakumbh Amrit Snan Photo: सीएम योगी के निर्देश पर पूरी तरह से मेला प्रशासन मुस्तैद है. बसंत पंचमी अमृत स्नान की तस्वीर सामने आई है.

Mahakumbh Amrit Snan : महाकुंभ में बसंत पंचमी का अमृत स्नान जारी है. इसकी तस्वीर सामने आई है. साधु-संत और सभी अखाड़ों के श्रद्धालु हाथ में गदा और त्रिशूल लेकर बसंत पंचमी पर अमृत स्नान करते सोमवार सुबह नजर आए.

ऑपरेशन इलेवन चलाकर क्राउड मैनेजमेंट स्पेशल प्लान के तहत व्यवस्था संभालते प्रशासन के लोग नजर आ रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह प्लान तैयार किया गया. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से वन वे रूट तैयार किया गया है. पूरी तरह से मुस्तैद मेला प्रशासन ने श्रद्धालुओं को आने-जाने के लिए जानकारी शेयर की.

गदा लेकर बसंत पंचमी पर अमृत स्नान

महाकुंभ में कहां से किस पुल पर जाना है, जानें

अरैल से झूंसी जाने के लिए पुल नंबर 28 खुला है. संगम से झूंसी जाने के लिए पुल नंबर 2,4, 8, 11, 13, 15, 17, 20, 22, 23 व 25 खुले हैं. वहीं, झूंसी से संगम जाने के लिए श्रद्धालु पुल नंबर 16, 18, 21 और 24 का प्रयोग कर सकेंगे. झूंसी से अरैल जाने के लिए पुल नंबर 27 व 29 खुले हैं. श्रद्धालु इन रूट का यूज कर आसानी से आना-जाना कर सकेंगे.

अमृत स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करने वाले श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई: सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा- महाकुंभ-2025, प्रयागराज में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर पवित्र त्रिवेणी संगम में पावन अमृत स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करने वाले पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, सभी अखाड़ों, कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई!

महाकुंभ में बसंत पंचमी का अमृत स्नान करने जाते साधु-संत और सभी अखाड़ों के श्रद्धालु एक साथ नजर आए.

अखाड़ों में साधु-संन्यासियों के रथ, हाथी, घोड़े सजकर तैयार थे. सोमवार सुबह सभी ने बसंत पंचमी में अमृत स्नान किया. अखाड़ों में परंपरा के अनुसार पूजा पाठ के सभी ने स्नान किया.

हेलिकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा

बसंत पंचमी पर श्रद्धालु अमृत स्नान कर रहे हैं. त्रिवेणी संगम पर जो भी साधु-संत अमृत स्नान कर रहे हैं, उन पर हेलिकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई. इसका वीडियो सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >