Mahakumbh Mela Stampede: प्रयागराज में स्थिति नियंत्रण में, भगदड़ के बाद सीएम योगी का आया पहला बयान

Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहला बयान सामने आया है. उन्होंने बताया, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.

Mahakumbh Stampede today: प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ एक्शन में हैं. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. रात 1 से 2 बजे के बीच कुछ श्रद्धालु बैरिकेडिंग को फांदने की कोशिश की उसके बाद भगदड़ की स्थिति बन गई और कुछ श्रद्धालु घायल हुए. घायलों के इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “प्रयागराज में स्थिति नियंत्रण में है.” “आज प्रयागराज में करीब 8-10 करोड़ श्रद्धालु मौजूद हैं. संगम नोज की ओर श्रद्धालुओं के आने से लगातार दबाव बना हुआ है. अखाड़ा मार्ग पर बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश में कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौनी अमावस्या का महूर्त कल रात से शुरू हुआ है, तब से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं.

प्रयागराज में 8 से 10 करोड़ श्रद्धालुओं की भीड़

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया, प्रयागराज संगम क्षेत्र में भारी भीड़ का दबाव है. करीब 8 से 10 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे हैं. संगम नोज, नाग वासुकी मार्ग और संगम मार्ग पर काफी भीड़ है. मैं श्रद्धालुओं से अपील करता हूं कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. पूरे कुंभ क्षेत्र में घाट बनाए गए हैं, श्रद्धालुओं को संगम की ओर जाने की जरूरत नहीं है. श्रद्धालुओं को अपने नजदीकी घाटों पर ही पवित्र स्नान करना चाहिए. हम घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित कर रहे हैं. रेलवे ने प्रयागराज क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों से श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई हैं.”

यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025 में आज मौनी अमावस्या पर भगदड़ के बाद अखाड़ों ने लिया ये निर्णय

प्रयागराज महाकुंभ पर पीएम मोदी की नजर

योगी आदित्यनाथ ने बताया, प्रधानमंत्री अब तक चार बार स्थिति का जायजा ले चुके हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी लगातार स्थिति की रिपोर्ट ले रहे हैं. प्रयागराज में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन भीड़ अभी भी काफी है. विभिन्न अखाड़ों के संतों ने विनम्रतापूर्वक कहा है कि श्रद्धालु पहले पवित्र स्नान करें और भीड़ कम होने पर अखाड़े पवित्र स्नान के लिए आगे बढ़ेंगे.

यह भी पढ़ें: महाकुंभ 2025 : प्रशासन का सहयोग करें, जो जिस घाट पर हैं, वहीं करें स्नान; सोशल मीडिया में लोग कर रहे अपील

मुख्यमंत्री योगी ने की हाई लेवल बैठक

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ मचने की घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की है और वह महाकुंभ की स्थिति पर नजर रख रहे हैं. लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर हुई उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, प्रमुख सचिव (गृह), अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) और मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी मौजूद थे.

Also Read: Mahakumbh Stampede LIVE: प्रयागराज में भगदड़ के बाद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >