Mahakumbh 2025 : संगम में महाशिवरात्रि स्नान के लिए खास व्यवस्था, श्रद्धालुओं को नहीं होगी दिक्कत

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ 2025 स्नान के अंतिम चरण के लिए 1200 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था योगी सरकार ने की है. पश्चिमी क्षेत्र से अतिरिक्त बसें प्रयागराज की ओर चलेंगी. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बसों को चलाया जा रहा है.

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ-2025 मेला के अंतिम चरण को सफल बनाने की तैयारी चल रही है. इस क्रम में योगी सरकार 1200 अतिरिक्त ग्रामीण बसों की वृद्धि करेगी. इन बसों को क्षेत्रवार चलाया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं मिल सके. सरकार ने महाकुंभ में पहुंच रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए बसों को बढ़ाने का फैसला किया है.

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि स्नान और 20 से 28 फरवरी, 2025 के लिए 1200 बसें रिजर्व में रखी गई है. इससे आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं होगी. उन्होंने बताया कि इसके अलावा संगम क्षेत्र में 750 शटल बसें भी चल रही हैं. उन्होंने निर्देश दिये है कि अधिकारियों/उपाधिकारियों की ड्यूटी का निर्धारण किया जाए और उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की जाये जिससे बसों ठीक ढंग से चल सके.

06 क्षेत्रों को आवंटित की गईं बसें

परिवहन मंत्री ने निर्देश दिये है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 06 क्षेत्रों यथा सहारनपुर, मेरठ, गाज़ियाबाद, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़ से यात्रियों की संख्या के अनुमान को देखते हुए प्रयागराज के लिए 25 बस रोज चलाई जाए. इससे पूर्वान्चल के जिलों से आने वाले अतिरिक्त भीड़ को बसों की पूर्ति सुनिश्चित की जा सके. इसके अलावा प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़, चित्रकूट, अयोध्या एवं देवीपाटन क्षेत्र द्वारा मेला संचालन से इतर संचालित बसों को अधिकतम 300 किमी तक में ही संचालित किया जाये, जिससे की जरूरत पड़ने पर इन्हें तुरंत मेला क्षेत्र में भेजा जा सके.

ये भी पढ़ें : Mahakumbh 2025: महाकुंभ जाने वाली ट्रेनें पैक, ट्रेनों की आक्युपेंसी 250 प्रतिशत के पार, टूटे सारे रिकॉर्ड

26 फरवरी को ही समाप्त होगा महाकुंभ

इन दिनों सोशल मीडिया पर अफवाह फैली है कि प्रयागराज महाकुंभ की तारीख को बढ़ा दिया गया है. लेकिन प्रयागराज के डीएम रविंद्र मांदड़ ने ऐसी अफवाहों का खंडन किया है. उन्होंने स्पष्ट कहा है कि यह केवल अफवाह है. महाकुंभ मेले का जो शेड्यूल जारी होता है, वह मुहूर्त के हिसाब से जारी किया जाता है. 26 फरवरी को निर्धारित तिथि पर ही इसका समापन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >