Mahakumbh 2025 : 44 वेबसाइट रडार पर, साइबर अपराधियों पर योगी के योद्धा की पैनी नजर

Mahakumbh 2025 : एआई, डार्क वेब और सोशल मीडिया स्कैमर्स से महाकुम्भ साइबर थाना बचाएगा. महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए योगी के योद्धा तैयार हो चुके हैं. ठगों के फर्जी लिंक के हथियार बेकार कर दिए जाएंगे.

Mahakumbh 2025 : महाकुम्भ की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. योगी आदित्यनाथ सरकार पहली बार इतने व्यापक स्तर पर महाआयोजन के डिजिटलीकरण करने की ओर बढ़ रही है. डिजिटलाइजेशन के साथ-साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी को रोकने के लिए भी खास प्लान तैयार किया गया है. साइबर सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए मेला क्षेत्र में साइबर थाने की शुरुआत की गई है. इसके माध्यम से एआई, डार्क वेब और सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर लोगों को झांसा देने वालों पर पुलिस नकेल कसेगी. खास बात ये है कि इस बार देश विदेश से इतनी बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए पूरे प्रदेश के चुनिंदा अफसरों की एक स्पेशल टीम बनाई गई है. प्रदेश के चुनिंदा साइबर एक्सपर्ट्स बुलाए गए हैं. ये 45 करोड़ श्रद्धालुओं की साइबर सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहेंगे.

महाकुम्भ नगर पहुंची स्पेशल टीम

मेला के दौरान यहां 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है. इनकी सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों को विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है. इसी क्रम में एक-एक श्रद्धालु की सुरक्षा पर मेले के अधिकारी विशेष ध्यान दे रहे हैं. यही नहीं, उन्हें साइबर सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए पूरे प्रदेश के चुनिंदा अफसरों की एक स्पेशल टीम महाकुम्भनगर बुला ली गई है.

Read Also : Mahakumbh 2025: सुरक्षा में तैनात रहेंगे 220 हाईटेक गोताखोर और 700 नावें, 24×7 रहेगी नजर

44 वेबसाइटों पर नजर

महाकुम्भनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने सुरक्षा को लेकर जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि फेक और डार्क वेबसाइट और सोशल मीडिया के शातिरों से श्रद्धालुओं की हर तरह से हिफाजत करने की योजना तैयार कर ली गई है. इसके लिए पूरे प्रदेश के अनुभवी अफसरों को यहां महाकुम्भनगर में बुलाया गया है. साइबर सेल के एक्सपर्ट अपनी पोजिशन ले चुके हैं. सबसे खास बात यह है कि महाकुम्भ में एआई, एक्स, फेसबुक और गूगल का किसी भी प्रकार से दुरुपयोग नहीं किया जा सकेगा. ठगों के फर्जी तरीके से तैयार किए गए लिंक के हथियार नष्ट कर दिए जाएंगे. महाकुम्भनगर की साइबर एक्सपर्ट की टीम ने तेजी से काम करते हुए ऐसी संदेहास्पद 44 वेबसाइटों को अपने रडार पर ले लिया है. इनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >