UP Weather Forecast LIVE: यूपी में अब शुष्क रहेगा मौसम, 8 अक्टूबर तक बारिश के आसार नहीं, उमस में होगा इजाफा

UP Weather Forecast LIVE: उत्तर प्रदेश में मौसम के उतार चढ़ाव के बीच एक बार फिर बारिश की स्थिति बन रही है. दक्षिण पश्चिम मानसून के वापसी की रेखा देश के विभिन्न स्थानों सहित उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, उरई से भी होकर गुजर रही है. इसके साथ ही उत्तराखंड और पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियों अनुकूल हो रही है. इस वजह से प्रदेश के तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है. प्रदेश में आज पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

Live Updates
11:04 PM. 5 Oct 23 5:34 PM. 5 Oct

UP Weather Forecast LIVE: यूपी में अब शुष्क रहेगा मौसम, 8 अक्टूबर तक बारिश के आसार नहीं

यूपी में अब बारिश के तेवर थम चुके हैं. पश्चिमी यूपी में पहले से ही बारिश का दौर थम चुका है, वहीं अब राज्य के अन्य हिस्सों में भी धीरे धीरे यही स्थिति देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अब मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. प्रदेश में फिलहाल 8 अक्टूबर तक न तो बारिश की स्थिति और न ही मौसम को लेकर कोई अलर्ट जारी किया गया है.

8:43 PM. 5 Oct 23 3:13 PM. 5 Oct

UP Weather Forecast LIVE: कई शहरों में बादलों और धूप के बीच आंख मिचौली जारी

यूपी के कई शहरों में गुरुवार सुबह से बादल और धूप के बीच आंख मिचौली का खेल जारी है. कई बार बादलों के बरसने का मौसम बना, लेकिन बारिश नहीं हुई है. देर शाम से रात तक हल्की बारिश के आसार हैं.

8:43 PM. 5 Oct 23 3:13 PM. 5 Oct

न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं

UP Weather Forecast LIVE: मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. धूप और बादलों की आंखमिचौली जारी रहने की स्थिति में उमस का प्रभाव देखने को मिल सकता है. शाम के बाद मौसम में बदलाव होने की वजह से गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक बीते चौबीस घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून सामान्य रहा. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में सोनभद्र, गाजीपुर, महराजगंज, प्रतापगढ़, मीरजापुर, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, बलिया, बहराइच, श्रावस्ती, वाराणसी और लखीमपुर खीरी में अलग-अलग स्थान पर कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई.

8:43 PM. 5 Oct 23 3:13 PM. 5 Oct

UP Weather Forecast LIVE: अवध, बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी में आसमान साफ

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को अवध, बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी में दोपहर बाद आसमान पूरी तरह साफ है. फिलहाल उमस की स्थिति है. हवा पूरी तरह थमने के कारण गर्मी का असर है. शाम से रात तक पूर्वांचल में कुछ जगह बारिश से मौसम बदल सकता है.

8:43 PM. 5 Oct 23 3:13 PM. 5 Oct

UP Weather Forecast LIVE: पूर्वांचल में 10 अक्टूबर तक हल्की बारिश के आसार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक 5, 6 और 7 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा जबकि पश्चिमी यूपी में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. हालांकि इन तीनों दिनों में मौसम विभाग ने फिलहाल किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है. इसके बाद 8 और 9 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में एक या दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं. वहीं 10 अक्टूबर को पूर्वांचल में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क बना रहेगा.

8:43 PM. 5 Oct 23 3:13 PM. 5 Oct

UP Weather Forecast LIVE: मानसून की विदाई के साथ यूपी में अब सर्द होंगी रातें, 90 फीसदी से ज्यादा नमी दर्ज

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक 29 सितंबर से मानसून हिमालय की तलहटी से खिसकने लगा था. चटक धूप निकलने से वायुमंडलीय नमी में भी गिरावट दर्ज की गई. अब दक्षिण-पश्चिमी मानसून बुधवार को और पीछे खिसकने के साथ ही बरेली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों (बुंदेलखंड के कुछ भागों को छोड़कर) से विदा हो गया। प्रदेश में मानसून की विदाई रेखा पीलीभीत से उरई होते हुए गुजरी. उन्होंने बताया कि प्रदेश के शेष पश्चिमी भाग, मध्यवर्ती और पूर्वी हिस्सों से भी दो-तीन दिन में मानसून की विदाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं. इस साल मानसून के दौरान 968 मिमी बारिश हुई। जबकि बीते साल 602 मिमी बारिश हुई थी. सप्ताहभर से दिन में नमी लुढ़क रही है तो रात में 90 फीसदी से ज्यादा नमी दर्ज हो रही है। ऐसे में सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास हो रहा है.

मुख्य बातें

UP Weather Forecast LIVE: उत्तर प्रदेश में मौसम के उतार चढ़ाव के बीच एक बार फिर बारिश की स्थिति बन रही है. दक्षिण पश्चिम मानसून के वापसी की रेखा देश के विभिन्न स्थानों सहित उत्तर प्रदेश के
पीलीभीत, उरई से भी होकर गुजर रही है. इसके साथ ही उत्तराखंड और पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियों अनुकूल हो रही है. इस वजह से प्रदेश के तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है. प्रदेश में आज पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >