Uttar Pradesh Breaking News Live: आजमगढ़ में कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर अधेड़ की मौत
Uttar Pradesh Breaking News Live: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आज अलीगढ़ दौरे पर रहेंगे. केशव प्रसाद मौर्य 11.10 बजे अलीगढ़ पहुंचेंगे. बताया जा रहा है डिप्टी सीएम यहां पार्टी कोर ग्रुप की बैठक करेंगे. सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे. विकास,जन कलयाणकारी योजनाओं का निरीक्षण करेंगे. उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
Uttar Pradesh Breaking News Live: आजमगढ़ में कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर अधेड़ की मौत
Live Updates
1:23 AM. 16 Mar 237:53 PM. 15 Mar
आजमगढ़ः कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर अधेड़ की मौत
आजमगढ़ (संवाद): दीदारगंज थाना क्षेत्र के गोसड़ी गांव में बुधवार सुबह कच्ची दीवार गिर जाने से मलबे में दबकर अखिलेश राजभर की मौत हो गयी. अखिलेश राजभर को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पैसा मिला था. वह आवास बनवाने के लिए वह अपने कच्चे मकान को तुड़वा रहा था. झोपड़ी हटवाते वक्त मिट्टी की दीवार भरभरा कर गिर पड़ी और अखिलेश मलबे में दब गया. मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में मलबा हटाया और उसे बाहर निकाल कर डॉक्टर के पास ले गए. लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद अखिलेश को मृत घोषित कर दिया. अखिलेश की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. दीदारगंज थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
1:23 AM. 16 Mar 237:53 PM. 15 Mar
काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन का शुल्क लिये जाने की अफवाह फैलाने वाले पर केस
काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन का शुल्क लिये जाने की अफवाह फैलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है. एडीएम प्रशासन वाराणसी ने इस मामले में चौक थाने में तहरीर दी है. साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जा रही है.
1:23 AM. 16 Mar 237:53 PM. 15 Mar
ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मारी, दो युवकों की मौत
उत्तर प्रदेश. सहारनपुर जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी. हादसे में दोपहिया सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढे दस बजे फतेहपुर थाना क्षेत्र निवासी सरफराज (18) अपने साथी जुबेर (17) के साथ स्कूटी से छुटमलपुर बाजार आ रहा था. रास्ते में देहरादून रोड पर एक डम्पर ट्रक ने उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों स्कूटी सवार की मौत हो गयी.
1:23 AM. 16 Mar 237:53 PM. 15 Mar
मासूम बच्ची से दरिंदगी करने के बाद हत्या मामले में कोर्ट ने सुनायी फांसी की सजा
गाजियाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर मासूम बच्ची से दरिंदगी करने के बाद हत्या मामले में कोर्ट ने फांसी की सजा सुनायी है. अगस्त 2022 में मासूम की हत्या की गयी थी. कोर्ट ने दोषी करार देने के बाद फांसी की सजा सुनाई है.
1:23 AM. 16 Mar 237:53 PM. 15 Mar
कानपुर पनकी हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत
कानपुर पनकी हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी है. 2 की गंभीर रूप से घायल हो गये है. बताया जा रहा है कि मृतक प्लास्टिक फैक्ट्री के कर्मचारी था.फैक्ट्री मालिक ने मॉल डिलीवरी के लिए भेजा था. परिजनों ने इंडस्ट्रियल एरिया चौकी में मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया. वहीं घटना के बाद फैक्ट्री में ताला डालकर मालिक मौके से फरार है.
1:23 AM. 16 Mar 237:53 PM. 15 Mar
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अलीगढ़ में, पूर्व विधायक संजीव राजा के घर पहुंच दी श्रद्धांजलि
बुधवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अलीगढ़ पहुंचे. इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का धनीपुर हवाई पट्टी पर प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. पूर्व भाजपा विधायक संजीव राजा के निधन पर उनके पत्थर बाजार बारहद्वारी स्थित घर पहुंचे. उन्होंने पहुंचकर पूर्व भाजपा नेता और विधायक संजू राजा की विधायक पत्नी मुक्ता संजीव राजा से भेंट की. भाजपा के पूर्व विधायक संजीव राजा का 11 फरवरी को बारहद्वारी स्थित आवास पर तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के पूर्व विधायक संजीव राजा के निधन पर दुख जताया था. वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को उनकी कोल विधान सभा से विधायक पत्नी मुक्ता संजीव राजा से मिलकर सांत्वना दी.
मुख्य बातें
Uttar Pradesh Breaking News Live: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आज अलीगढ़ दौरे पर रहेंगे. केशव प्रसाद मौर्य 11.10 बजे अलीगढ़ पहुंचेंगे. बताया जा रहा है डिप्टी सीएम यहां पार्टी कोर ग्रुप की बैठक करेंगे. सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे. विकास,जन कलयाणकारी योजनाओं का निरीक्षण करेंगे. उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।