Uttar Pradesh Breaking News Live: माफिया अतीक के कसारी मसारी स्थित घर पर छापा, आइफोन सहित कई सबूत मिले

Uttar Pradesh Breaking News Live: 13 अप्रैल को स्व.बीपी मंडल की 42वीं पुण्यतिथि मनाया जाएगा. सपा विधानसभा, ब्लॉक स्तर पर आयोजन करेगी. सामाजिक न्याय,जातीय जनगणना पर चर्चा होगी. इसके साथ ही Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
3:49 AM. 5 Apr 23 10:19 PM. 4 Apr

माफिया अतीक के कसारी मसारी स्थित घर पर छापा, आइफोन सहित कई सबूत मिले

माफिया अतीक अहमद के कसारी मसारी स्थित घर पर पुलिस ने छापेमारी की है. यहां से आईफोन बरामद हुआ है. इसमें कई बड़े सुराग मिले हैं. इसके अलावा दो आधार कार्ड और रजिस्टर भी मिले हैं. अतीक के मुंशी राकेश लाला की निशानदेही पर यह कार्रवाई की गयी है. पुलिस ने छह घंटे तक चली पूछताछ के बाद अतीक के घर पर छापा मारा गया था. राकेश लाला उन पांच लोगों में है जिनको पुलिस ने कस्टडी में लिया था.

3:49 AM. 5 Apr 23 10:19 PM. 4 Apr

जिलों के लिए नोडल अफसर नियुक्त, तीन दिन तक करेंगे कैंप

पांच से सात अप्रैल तक सभी 75 जिलों में नोडल अफसर कैंप कर विकास कार्य की हकीकत जानेंगे. मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने इस संबंध में 75 आइएस अधिकारियों को जिलों का नोडल अफसर नियुक्त कर दिया है.

3:49 AM. 5 Apr 23 10:19 PM. 4 Apr

नगर निकाय चुनाव में सपा का मुद्दा होगा बिजली, हाउस टैक्स

नगर निकाय चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक. इस बैठक में भाजपा को महंगी बिजली, हाउस टैक्स आदि मुद्दों पर घेरने की रणनीति बनायी गयी है. इसके साथ ही मेयर और चेयरमैन के पद के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर भी चर्चा की गयी है.

3:49 AM. 5 Apr 23 10:19 PM. 4 Apr

मुख्यमंत्री ने सिक्किम हिमस्खलन में मरने वालों के प्रति शोक प्रकट किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिक्किम में हिमस्खलन की घटना पर शोक प्रकट किया है. सीएम ने मंगलवार को शोक संवेदना में कहा कि सिक्किम में हिमस्खलन से हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है. शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी आत्मीय संवेदनाएं हैं. प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है.

12:48 AM. 5 Apr 23 7:18 PM. 4 Apr

सीएम आवास पर हाई लेवल मीटिंग, गृह विभाग के अधिकारी दे रहे प्रजेंटेशन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर हाई लेवल मीटिंग चल रही है. एटीएस , एसटीएफ और गृह विभाग के अधिकारी अपनी अपलब्धियों का मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुतीकरण दे रहे हैं.

12:48 AM. 5 Apr 23 7:18 PM. 4 Apr

बरेली के झुमका बाजार से 1.10 करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

बरेली पुलिस ने दिल्ली के ड्रग्स माफिया को झुमका चौराहा से 1.10 करोड़ की स्मैक के साथ किया गिरफ्तार है. एक साथी फरार हो गया.पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.वह स्मैक की खेप लेने लेने दिल्ली से बरेली आया था.पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया.

मुख्य बातें

Uttar Pradesh Breaking News Live: 13 अप्रैल को स्व.बीपी मंडल की 42वीं पुण्यतिथि मनाया जाएगा. सपा विधानसभा, ब्लॉक स्तर पर आयोजन करेगी. सामाजिक न्याय,जातीय जनगणना पर चर्चा होगी. इसके साथ ही Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >