Uttar Pradesh Breaking News Live: कानपुर में कारोबारी को पुलिस वालों ने लूटा, दो दरोगा, एक कांस्टेबल गिरफ्तार

Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश में बजट सत्र 2023-24 पेश होने के बाद गुरुवार को चौथे दिन सदन में इस पर चर्चा की जाएगी. काशी विश्वनाथ मंदिर आरती के टिकट का मूल्य बढ़ाने का फैसला किया गया और नई दरें 1 मार्च से लागू हो जाएंगी. प्रदेश सरकार ने 15 आईपीएस अफसरों के तबादला कर दिया है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
5:34 AM. 24 Feb 23 12:04 AM. 24 Feb

कानपुर में कारोबारी को पुलिस वालों ने लूटा, दो दरोगा गिरफ्तार

कानपुर में कारोबारी से 3 पुलिस वालों ने ही लूटे 5.30 लाख रुपये, दरोगा यतीश सिंह, दरोगा रोहित व हेड कॉन्स्टेबल अब्दुल राफे गिरफ्तार, बर्खास्तगी की तैयारी.

3:28 AM. 24 Feb 23 9:58 PM. 23 Feb

बदायूं में अनियंत्रित बाइक गोवंश से टकराई, एक की मौके पर मौत

बदायूं में अनियंत्रित बाइक गोवंश से टकराई. बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई. दूसरे की जिला अस्पताल में मौत हुई है. बता दें हादसा उसावा के मनसा नगला गांव का है.

3:28 AM. 24 Feb 23 9:58 PM. 23 Feb

लखनऊ में नगर निगम के डम्प यार्ड में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड 

लखनऊ में फन मॉल के पीछे नगर निगम के डम्प यार्ड में भीषण आग लग गई है. मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद है. बताया जा रहा है आग कूड़े और गाड़ियों में लगी है.

3:28 AM. 24 Feb 23 9:58 PM. 23 Feb

जौनपुर में 12 लोगों को धर्म परिवर्तन कराने का मामला, कादरी गिरफ्तार

जौनपुर में 12 लोगों को धर्म परिवर्तन कराने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जा रहा है कि धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कादरी कर रहे थे., हिंदू संगठन ने कादरी को पुलिस के हवाले किया. कादरी थॉमस जोसेफ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. बता दें पूरा मामला बदलापुर के भलुआही कस्बा का है.

3:28 AM. 24 Feb 23 9:58 PM. 23 Feb

मुरादाबाद में बाइक से टकराया आवारा गोवंश, एक की मौत

मुरादाबाद में बाइक से आवारा गोवंश टकराया. फर्रुखाबाद हाईवे पर हादसा हुआ है. एक बाइक सवार की मौत हो गई है. जबकि दूसरा घायल हो गया है. पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भेजा है. बता दें पूरा मामला उसावां थाने के ग्राम मंशा नगला का है.

11:40 PM. 23 Feb 23 6:10 PM. 23 Feb

सेल्फी लेने के दौरान गंगा नदी में डूबे दो छात्र

मिर्जापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर गंगा नदी में दो छात्र डूब गये. बताया जा रहा है कि यह घटना सेल्फी लेने के हुई है. डूब रहे एक बच्चे को मछुआरों ने बचा लिया. वहीं दूसरे का कोई सुराग नहीं है. परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है. यह घटना कछवा थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है.

मुख्य बातें

Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश में बजट सत्र 2023-24 पेश होने के बाद गुरुवार को चौथे दिन सदन में इस पर चर्चा की जाएगी. काशी विश्वनाथ मंदिर आरती के टिकट का मूल्य बढ़ाने का फैसला किया गया और नई दरें 1 मार्च से लागू हो जाएंगी. प्रदेश सरकार ने 15 आईपीएस अफसरों के तबादला कर दिया है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >