UP Weather Live: यूपी के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, पढ़ें आज का मौसम अपडेट

UP Weather: यूपी में प्री मानसून लोगों के लिए राहत भरी है. यूपी की राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिली है. वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर समाप्त हो गया है. बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. गर्मी से लोगों को राहत मिली है. मौसम विभाग की मानें तो आज आसमान मेंबादल छाए रहेंगे. कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है. अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम से जुड़ी हर पल की खबर जानने के लिए पढ़ते रहे प्रभात खबर.

9:46 PM. 23 Jun 23 9:46 PM. 23 Jun

जानें कब कहां होगी बारिश

मौसम विभाग क अनुसार, 24 जून को बरेली, 27 जून को आगरा, 24 जून को झांसी, 25 जून को मैनपुरी और 27 जून को बिजनौर में मॉनसून की बारिश होगी.

9:46 PM. 23 Jun 23 9:46 PM. 23 Jun

लखनऊ में आज से प्री मानसून बारिश के आसार

लखनऊ में भी तीन-चार दिन के भीतर मानसून की धमाकेदार इंट्री की पूरी संभावना है. मौसम विभाग बता रहा है शुक्रवार से प्री-मानसून गतिविधि के तहत कई स्थानों पर बारिश की संभावना है.

9:46 PM. 23 Jun 23 9:46 PM. 23 Jun

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी

लखनऊ मौसम केंद्र के वैज्ञानिक दानिश अली ने अगले पांच दिनों में पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी है. वहीं 23 और 24 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी UP में 23 जून को येलो अलर्ट और 24 जून को ऑरेंज अलर्ट है. तेज आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है.

9:46 PM. 23 Jun 23 9:46 PM. 23 Jun

25 जून तक यूपी में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक प्रदेश में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. उत्तर प्रदेश में 25 जून तब भारी बारिश होने के आसार है.

9:46 PM. 23 Jun 23 9:46 PM. 23 Jun

पश्चिमी यूपी में आज बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में आज भारी बारिश होने की संभावना है. राजधानी लखनऊ में बादल छाए रहेंगे. यहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है.

9:46 PM. 23 Jun 23 9:46 PM. 23 Jun

प्रदेश में प्री-मानसून सक्रीय, आज होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में प्री-मानसून सक्रीय हो गयी है. शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ कई जिलों पर बौछारों के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है. शनिवार से सोमवार तक प्रदेश में मौसम को लेकर रेड अलर्ट है. मौसम विभाग ने तेज बारिश के चलते कई जिलों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

9:46 PM. 23 Jun 23 9:46 PM. 23 Jun

आज भारी बारिश होने की संभावना

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में आज भारी बारिश होने की संभावना है. राजधानी लखनऊ में सुबह में बारिश हुई है. वहीं आसमान में बाद छाए हुए है. यहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है.

2:18 PM. 23 Jun 23 2:18 PM. 23 Jun

UP Weather: मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर समाप्त हो गया है. लखनऊ में हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. गर्मी से लोगों को राहत मिली है. मौसम विभाग की मानें तो आज आसमान में बादल छाए रहेंगे. वहीं कई जिलों में बारिश भी होगी.

मुख्य बातें

UP Weather: यूपी में प्री मानसून लोगों के लिए राहत भरी है. यूपी की राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिली है. वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर समाप्त हो गया है. बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. गर्मी से लोगों को राहत मिली है. मौसम विभाग की मानें तो आज आसमान मेंबादल छाए रहेंगे. कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है. अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम से जुड़ी हर पल की खबर जानने के लिए पढ़ते रहे प्रभात खबर.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >