UP Chunav 2022: विनय शाक्य मामले में आया मोड़, बेटी ने बीजेपी के पक्ष में दिया बयान
UP Chunav 2022 Live Updates: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों के ऐलान हो चुका है. सपा, भाजपा, कांग्रेस और बसपा सहित सभी राजनीतिक दल टिकट वितरण यानी कैंडीडेट्स की लिस्ट फाइनल करने की जुगत में हैं. ऐसी ही रोचक अपडेट्स के लिए बने रहिए ‘प्रभात खबर’ के साथ…
UP Chunav 2022: विनय शाक्य मामले में आया मोड़, बेटी ने बीजेपी के पक्ष में दिया बयान
Live Updates
4:38 AM. 12 Jan 2211:08 PM. 11 Jan
विनय शाक्य मामले में बेटी ने बीजेपी के पक्ष में दिया बयान
बीजेपी विधायक विनय शाक्य मामले में नया मोड़ आया है. बेटी रिया शाक्य ने बीजेपी के पक्ष में बयान दिया है. उनका कहना है कि मेरे चाचा देवेश शाक्य ने मंगलवार को मेरे पिताजी को जबरन घर से उठाकर सपा में शामिल करने के लिए लखनऊ ले गए. हम भाजपाई है और पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं. उस दौर में जब किसी ने हमारी मदद नहीं की तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमारी मदद की और पिताजी का इलाज कराया. आज चंद लोग हमारे समाज के नेता बनने के नाम पर अपनी राजनीति चमका रहे हैं और फिर से वही गुंडई पर आ गए हैं. ये लोग मेरा भी अपहरण करने का प्रयास कर रहे हैं.
4:38 AM. 12 Jan 2211:08 PM. 11 Jan
सीएम योगी बुधवार को भी रहेंगे दिल्ली
सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को भी दिल्ली में रहेंगे. टिकटों के बंटवारे को लेकर मैराथन बैठक में शामिल होंगे. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी दिल्ली में मौजूद रहेंगे.
4:38 AM. 12 Jan 2211:08 PM. 11 Jan
सपा के पूर्व विधायक डॉ धर्मपाल सिंह बन सकते हैं भाजपाई
आगरा की एत्मादपुर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह के भाजपा में जाने की खबर आ रही है. उनके करीबियों की ओर से कहा जा रहा है कि वे बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. उन्हें एत्मादपुर विधानसभा से वर्तमान बीजेपी विधायक राम प्रताप सिंह चौहान की जगह पार्टी स्थान देने की खबर है. हालांकि, इस संबंध में कोई पुख्ता बयान जारी नहीं किया गया है.
11:54 PM. 11 Jan 226:24 PM. 11 Jan
स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान- अभी ज्वाइन नहीं की सपा
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा से तो इस्तीफा दे दिया है मगर उन्होंने अभी समाजवादी पार्टी की सदस्यता नहीं ली है. इस्तीफा देने के बाद उन्होंने यह बयान मीडिया को दिया है. इस बीच उन्होंने यह भी कहा है कि भाजपा के कुछ नेताओं को अपने पर बड़ा दंभ है, उनका दंभ चुनाव में तोड़ दूंगा.
11:54 PM. 11 Jan 226:24 PM. 11 Jan
पिछले एक महीने में एक कैबिनेट मंत्री सहित 11 विधायकों ने छोड़ी पार्टी
पिछले एक महीने में भाजपा को उत्तर प्रदेश में 17 बड़े नेताओं ने पार्टी को अलविदा कहा है. इनमें एक कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य सहित 11 विधायकों नाम भी शामिल है. दरअसल, भाजपा में चुनाव में सीट के बंटवारे को लेकर कयास लगा जा रहे हैं कि वर्तमान में 140 विधायकों को टिकट नहीं दिया जाएगा. इसी कारण इस्तीफों की झड़ी लगी हुई है.
11:54 PM. 11 Jan 226:24 PM. 11 Jan
भाजपा के 11-12 मंत्री व विधायकों के देर-सबेर इस्तीफे का अंदेशा
यूपी BJP में मची भगदड़ को बीजेपी आलाकमान ने संज्ञान ले लिया है. नाराज मंत्रियों को मनाने की कोशिशें शुरू हो चुकी हैं. प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और संगठन महामंत्री को नाराज मंत्रियों से बात करने को कहा गया है. अंदेशा है कि 11-12 मंत्री एवं विधायकों के नाराज होने और देर-सबेर इस्तीफा देने की सूचना है.
मुख्य बातें
UP Chunav 2022 Live Updates: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों के ऐलान हो चुका है. सपा, भाजपा, कांग्रेस और बसपा सहित सभी राजनीतिक दल टिकट वितरण यानी कैंडीडेट्स की लिस्ट फाइनल करने की जुगत में हैं. ऐसी ही रोचक अपडेट्स के लिए बने रहिए ‘प्रभात खबर’ के साथ…
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।