UP Chunav 2022 Live Updates: पहले फेज के मतदान के लिए 11 जिलों की 58 सीट तैयार, अब मतदाताओं का इंतजार

UP Election 2022 1st phase Polling Live Update: पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग आज है. इसमें पश्चिमी यूपी के 11 जिले हैं. पहले चरण में 2.28 करोड़ मतदाता 623 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे. इनमें 73 महिला हैं. यहां पढ़ें यूपी चुनाव के पहले फेज की वोटिंग की हर लेटेस्ट अपडेट.

Live Updates
4:43 AM. 10 Feb 22 4:43 AM. 10 Feb

यूपी चुनाव के पहले चरण में कितनी सीटों पर वोटिंग?

  • मुजफ्फरनगर- 6

  • शामली- 3

  • मेरठ- 7

  • बागपत- 3

  • गाजियाबाद- 5

  • हापुड़- 3

  • गौतमबुद्ध नगर- 3

  • बुलंदशहर- 7

  • अलीगढ़- 7

  • मथुरा- 5

  • आगरा- 9

8:24 AM. 10 Feb 22 8:24 AM. 10 Feb

पहले चरण में कब से कब तक मतदान?

यूपी चुनाव के पहले चरण में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होना है.

11:16 PM. 9 Feb 22 11:16 PM. 9 Feb

प्रथम चरण के मतदान से पहले सपा ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

10:53 PM. 9 Feb 22 10:53 PM. 9 Feb

पीएम मोदी के इंटरव्यू पर विपक्षियों को ऐतराज

पहले फेज के चुनाव से पहले पीएम मोदी के इंटरव्यू पर राजनीति गरमा गई. विपक्षी दलों ने पीएम मोदी के इंटरव्यू पर बीजेपी को घेरा है. कांग्रेस ने कहा है कि अब मन की बात को कोई नहीं सुनने वाला है.

10:53 PM. 9 Feb 22 10:53 PM. 9 Feb

बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की अपील

पहले चरण की वोटिंग से पहले बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने यूपी के मतदाताओं से अपील की है. उन्होंने कहा है कि यूपी की जनता हक और अधिकार के लिए वोट करे. यूपी की जनता अपने मताधिकार का सही से उपयोग करें.

10:53 PM. 9 Feb 22 10:53 PM. 9 Feb

प्रयागराज से अमरनाथ मौर्या का पर्चा खारिज

प्रयागराज से अमरनाथ मौर्या का पर्चा खारिज हो गया है. रिटर्निंग ऑफिसर ने ऋचा सिंह को अधिकृत उम्मीदवार माना है. शहर पश्चिमी सीट पर बीजेपी प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह को ऋचा सिंह टक्कर देंगी.

9:01 PM. 9 Feb 22 9:01 PM. 9 Feb

सीएम योगी आदित्यनाथ का सहारनपुर दौरा कल

सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सहारनपुर, बिजनौर और संभल के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान सीएम योगी कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे. वो पीएम मोदी की जनसभा में भी शामिल हो जाएंगे.

9:01 PM. 9 Feb 22 9:01 PM. 9 Feb

PM Modi का पहले चरण से पहले सपा पर तंज

पीएम मोदी ने समाचार एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू देते हुए कहा कि परिवारवादी पार्टियां लोकतंत्र की सबसे बड़ी दुश्मन है. जब परिवार ही सर्वोपरि होता है, परिवार को बचाओ, पार्टी बचे न बचे, देश बचे न बचे, ये जब होता है तो सबसे बड़ा नुकसान प्रतिभा को होता है. सार्वजनिक जीवन में जितनी अधिक प्रतिभा आए वो जरूरी है.

9:01 PM. 9 Feb 22 9:01 PM. 9 Feb

अलीगढ़ में सबसे ज्यादा सेंचुरियन मतदाता

अलीगढ़ में सबसे ज्यादा सेंचुरियन मतदाता हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक अलीगढ़ में 1,727 सेंचुरियन वोटर्स हैं. इनके लिए चुनाव आयोग ने खास इंतजाम किए हैं.

8:13 PM. 9 Feb 22 8:13 PM. 9 Feb

लखीमपुर खीरी मामले पर बोले पीएम नरेंद्र मोदी

लखीमपुर खीरी मामले पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट जो कमेटी बनाना चाहती थी, राज्य सरकार ने सहमति दी. जिस जज के नेतृत्व में जांच चाहती थी, सरकार ने सहमति दी. राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है तभी सुप्रीम कोर्ट की इच्छा के अनुसार सारे निर्णय करती है.

8:13 PM. 9 Feb 22 8:13 PM. 9 Feb

PM Modi की 10 फरवरी को सहारनपुर में रैली

पहले फेज की वोटिंग 10 फरवरी को है. दूसरी तरफ सेकेंड फेज के लिए पीएम नरेंद्र मोदी सहारनपुर में रैली करेंगे. पीएम नरेंद्र मोदी सहारनपुर जिले से सात विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों को संबोधित करेंगे.

7:56 PM. 9 Feb 22 7:56 PM. 9 Feb

UP News : कोरोना संकट को लेकर इंतजाम

  • मतदान केंद्रों पर थर्मल स्कैनर

  • हैंड सैनेटाइजर

  • ग्लव्स

  • फेस मास्क

  • फेस शील्ड

  • पीपीई किट

  • साबुन, पानी की व्यवस्था

7:56 PM. 9 Feb 22 7:56 PM. 9 Feb

मतदान के लिए जरूरी कागजात

  • आधार कार्ड

  • मनरेगा जॉब कार्ड

  • बैंक/डाकघर से जारी फोटोयुक्त पासबुक

  • श्रम मंत्रालय की स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड

  • ड्राइविंग लाइसेंस

  • पैन कार्ड

  • एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई का स्मार्ट कार्ड

  • भारतीय पासपोर्ट

  • फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज

  • केंद्र/राज्य सरकार से जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र

  • लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों की फोटोयुक्त पहचान पत्र

  • सांसदों/विधायकों/विधान परिषद् सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र

  • यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड

  • सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय का कार्ड

7:56 PM. 9 Feb 22 7:56 PM. 9 Feb

58 सीट पर पहले चरण में मतदान

नोएडा, दादरी, जेवर, सिंकदराबाद, बुलंदशहर, मेरठ कैंट, मेरठ, मेरठ साउथ, छपरौली, बरौत, बागपत, लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदी नगर, दौलाना, हापुड़, कैराना, थाना भवन, शामली, बुढ़ाना, छरतावल, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, खतौली, मीरापुर, सिवालखास, सरधना, हस्तीनापुर, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, सयाना, अनूपशहर, देबाई, शिकारपुर, खुर्जा, खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोइल, अलीगढ़, इगलास, छाता, मंत, गोवर्धन, मथुरा, बलदेव, एतमादपुर, आगरा कैंट, आगरा साउथ, आगरा नॉर्थ, आगरा रूरल, फतेहपुर सीकरी, फतेहाबाद और बाह.

7:56 PM. 9 Feb 22 7:56 PM. 9 Feb

UP Chunav के पहले फेज में 9 VIP

  • मृगांका सिंह (बीजेपी)- कैराना

  • सुरेश राणा (बीजेपी)- थानाभवन

  • संगीत सोम (बीजेपी)- सरधना

  • पंकज सिंह (बीजेपी)- नोएडा

  • पंखुड़ी पाठक (कांग्रेस)- नोएडा

  • अवतार सिंह भड़ाना (रालोद)- जेवर

  • संदीप सिंह (बीजेपी)- अतरौली

  • श्रीकांत शर्मा (बीजेपी)- मथुरा

  • बेबी रानी मौर्या (बीजेपी)- आगरा रूरल

7:56 PM. 9 Feb 22 7:56 PM. 9 Feb

First Phase में सबसे ज्यादा कांग्रेस उम्मीदवार

पहले चरण में सपा के 28, रालोद के 29, बीजेपी के 57, कांग्रेस के 58, बसपा के 56 और आप के 52 प्रत्याशी मैदान में हैं. कैराना, बागपत, सरधना, हस्तिनापुर, लोनी, साहिबाबाद, नोएडा हॉट सीट बनी हुई हैं.

7:56 PM. 9 Feb 22 7:56 PM. 9 Feb

UP Chunav: पहले फेज में मतदाताओं की संख्या

  • कुल मतदाता- 2.28 करोड़

  • पुरुष- 1.24 करोड़

  • महिला- 1.04 करोड़

  • थर्ड जेंडर- 1,448

7:56 PM. 9 Feb 22 7:56 PM. 9 Feb

पहले चरण में कुल 2.28 करोड़ मतदाता

पहले चरण में 2.28 करोड़ मतदाता कुल 623 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे. इनमें 73 महिला प्रत्याशी भी मैदान में हैं.

7:56 PM. 9 Feb 22 7:56 PM. 9 Feb

पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग

UP Chunav First Phase Voting Live Updates: उत्तर प्रदेश में पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी को है. सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग होगी. इसमें पश्चिमी यूपी के 11 जिले शामिल हैं. इनमें मेरठ, मथुरा, अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, शामली, गाजियाबाद और आगरा की 58 सीटें शामिल हैं.

मुख्य बातें

UP Election 2022 1st phase Polling Live Update: पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग आज है. इसमें पश्चिमी यूपी के 11 जिले हैं. पहले चरण में 2.28 करोड़ मतदाता 623 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे. इनमें 73 महिला हैं. यहां पढ़ें यूपी चुनाव के पहले फेज की वोटिंग की हर लेटेस्ट अपडेट.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >