UP Chunav 2022 Live Updates: UP में पहले चरण की वोटिंग खत्म, सभी दलों ने किए चुनाव में जीत के दावे

उत्तर प्रदेश चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 58 सीटों पर खत्म हो गई. वोटिंग शुरू होते ही कई जगहों पर ईवीएम खराब हुई. गाजियाबाद में कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई. शामली, मथुरा, बुलंदशहर, आगरा समेत कई जगह मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगा. शाम 6 बजे पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया. यहां पढ़ें वोटिंग अपडेट.

Live Updates
9:35 PM. 10 Feb 22 9:35 PM. 10 Feb

सीट — जिला — 2022 वोट प्रतिशत

  • कैराना – शामली- 75.1

  • थाना भवन- शामली- 65.6

  • शामली- शामली- 67.5

  • बुढ़ाना- मुजफ्फरनगर- 67.7

  • चरथावल- मुजफ्फरनगर- 66.3

  • पुरकाजी- मुजफ्फरनगर- 63.0

  • मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर- 61.3

  • खतौली- मुजफ्फरनगर- 69.7

  • मीरापुर- मुजफ्फरनगर- 64.0

  • सिवालखास- मेरठ- 66.5

  • सरधना- मेरठ -62.3

  • हस्तिनापुर- मेरठ- 60.0

  • किठौर- मेरठ – 59.8

  • मेरठ कैंट- मेरठ- 51.0

  • मेरठ- मेरठ -64.7

  • मेरठ साउथ- मेरठ- 62.0

  • छपरौली- बागपत- 57.1

  • बड़ौत- बागपत- 62.3

  • बागपत- बागपत- 64.7

  • लोनी- गाजियाबाद- 57.6

  • मुरादनगर- गाजियाबाद- 57.3

  • साहिबाबाद- गाजियाबाद- 45.0

  • गाजियाबाद- गाजियाबाद- 50.4

  • मोदीनगर- गाजियाबाद- 63.5

  • धौलाना- हापुड़- 61.5

  • हापुड़- हापुड़- 59.0

  • गढ़मुक्तेश्वर- हापुड़- 61.0

  • नोएडा- गौतम बुद्ध नगर- 50.1

  • दादरी- गौतम बुद्ध नगर- 59.8

  • जेवर- गौतम बुद्ध नगर- 60.3

  • सिकंदराबाद- बुलंदशहर- 63.5

  • बुलंदशहर- बुलंदशहर -60.6

  • स्याना- बुलंदशहर- 60.7

  • अनूपशहर- बुलंदशहर- 56.7

  • डिबाई- बुलंदशहर- 58.9

  • शिकारपुर- बुलंदशहर- 60.9

  • खुर्जा- बुलंदशहर- 60.5

  • खैर- अलीगढ़- 60.8

  • बरौली- अलीगढ़- 63.1

  • अतरौली- अलीगढ़- 57.2

  • छर्रा- अलीगढ़- 56.3

  • कोल- अलीगढ़- 62.1

  • अलीगढ़- अलीगढ़- 62.1

  • इगलास- अलीगढ़- 57.2

  • छाता- मथुरा- 64.6

  • मांट- मथुरा- 65.1

  • गोवर्धन- मथुरा- 66.8

  • मथुरा- मथुरा- 57.3

  • बलदेव- मथुरा- 62.7

  • एत्मादपुर- आगरा- 65.1

  • आगरा कैंट- आगरा- 56.0

  • आगरा साउथ- आगरा- 57.5

  • आगरा नॉर्थ- आगरा- 56.4

  • आगरा रूरल- आगरा- 62.0

  • फतेहपुर सिकरी- आगरा- 64.0

  • खैरागढ़- आगरा- 64.7

  • फतेहाबाद- आगरा- 59.2

  • बाह- आगरा- 58.0

9:35 PM. 10 Feb 22 9:35 PM. 10 Feb

सभी दलों ने किए चुनाव में जीत के दावे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग गुरुवार को संपन्न हो गई. सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ. मतदान संपन्न होने के बाद तमाम दलों ने जीत के दावे किए. बीजेपी से लेकर सपा, कांग्रेस, बसपा ने उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के दावे किए हैं.

9:35 PM. 10 Feb 22 9:35 PM. 10 Feb

उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान खत्म

उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है. पहले फेज में 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग संपन्न हो गई है. सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई. पहले चरण में 623 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है. अब, 10 मार्च का इंतजार किया जा रहा है, जब नतीजों का ऐलान किया जाएगा.

6:41 PM. 10 Feb 22 6:41 PM. 10 Feb

कांग्रेस ने लगाए आचार संहिता उल्लंघन के आरोप

उत्तर प्रदेश के पहले चरण की वोटिंग 11 जिले की 58 सीटों पर संपन्न हो गई. वहीं, कांग्रेस ने बीजेपी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया. कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा कि खराब ईवीएम, मतदाता लिस्ट में गड़बड़ी चुनाव आयोग की मंशा पर संदेह खड़ा करता है. चुनाव में गड़बड़ियों की सूचना देने के लिए मतदाता कॉल करते रहे. लेकिन, अधिकारियों ने किसी मतदाता के फोन कॉल को नहीं उठाए.

6:41 PM. 10 Feb 22 6:41 PM. 10 Feb

पहले चरण का मतदान संपन्न, नहीं हुई हिंसा

उत्तर प्रदेश के पहले चरण का मतदान 11 जिलों की 58 सीटों पर संपन्न हो गया. सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ और शाम 6 बजे वोटिंग संपन्न हो गई. पहले चरण में हिंसा की कोई घटनाएं नहीं हुई. कुछ जगहों से ईवीएम खराब होने की शिकायतें आई. कुल मिलाकर पहले चरण की वोटिंग शांतिपूर्वक संपन्न हो गई.

6:41 PM. 10 Feb 22 6:41 PM. 10 Feb

अमरोहा में रालोद कार्यकर्ताओं का जोरदार हंगामा

अमरोहा में रालोद समर्थकों ने बीजेपी के प्रत्याशी राजीव तरारा का जोरदार विरोध किया. भाजपा प्रत्याशी को रालोद समर्थकों ने खदेड़ दिया. गाड़ियों पर भी लाठी-डंडे से हमले किए गए.

6:41 PM. 10 Feb 22 6:41 PM. 10 Feb

11 जिले में 5 बजे तक 57.79 प्रतिशत मतदान

6:41 PM. 10 Feb 22 6:41 PM. 10 Feb

UP Chunav 2022: दोपहर तीन बजे तक वोटिंग ग्राफिक्स

4:08 PM. 10 Feb 22 4:08 PM. 10 Feb

दोपहर 3 बजे तक 11 जिलों में मतदान का रिकॉर्ड

  • आगरा- 47.53%

  • अलीगढ़- 45.89%

  • बागपत- 50.21%

  • बुलंदशहर- 50.81%

  • गौतमबुद्ध नगर- 48.29%

  • गाजियाबाद- 44.88%

  • हापुड़- 51.67%

  • मथुरा- 49.17%

  • मेरठ- 47.86%

  • मुजफ्फरनगर- 52.23%

  • शामली- 53.13%

3:55 PM. 10 Feb 22 3:55 PM. 10 Feb

शामली में RLD प्रत्याशी प्रसन्ना चौधरी से हाथापाई

शामली में RLD/रालोद के कैंडिडेट प्रसन्ना चौधरी के साथ हाथापाई हुई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक आरएलडी के प्रसन्ना चौधरी ने देखा की एक 14-15 साल की लड़की बैलेट पेपर के माध्यम से वोट देने आई थी. इस बीच उन्होंने इसका विरोध कर दिया. देखते ही देखते मामला हाथापाई तक जा पहुंचा. वहीं, इसकी खबर मिलते ही मौके पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए.

3:45 PM. 10 Feb 22 3:45 PM. 10 Feb

11 जिलों में 3 बजे तक 48.24 फीसदी मतदान 

पहले फेज में तीन बजे तक 48.24 फीसदी मतदान हुए हैं. इसमें शामली में सबसे ज्यादा 53.13 फीसदी वोटिंग हुई है.

3:39 PM. 10 Feb 22 3:39 PM. 10 Feb

बुलंदशहर में 50.81% मतदान, मेरठ भी पीछे नहीं

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले फेज में दोपहर तीन बजे तक मेरठ में 48.21% और बुलंदशहर में 50.81% मतदान हुआ है. इसको लेकर विपक्षी दलों ने बीजेपी सरकार को घेरा है. तमाम विपक्षी दलों ने वोटिंग की धीमी गति को लेकर ईवीएम को खराब होना करार दिया.

3:39 PM. 10 Feb 22 3:39 PM. 10 Feb

मतदान के दौरान वोटिंग सेंटर में मोबाइल की एंट्री?

दादरी में वोटिंग करते मतदाताओं ने वीडियो बनाया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है. इस मामले को लेकर चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की जा रही है.

3:39 PM. 10 Feb 22 3:39 PM. 10 Feb

बुलंदशहर में मतदाताओं को जबरन वापस भेजा

बुलंदशहर के शर्मा इंटर कॉलेज में काफी देर से खड़े मतदाताओं ने डीएम से शिकायत की. वहीं, रालोद प्रत्याशी हाजी यूनुस ने भी जानबूझकर मतदाताओं को वापस भेजने का आरोप लगाया. उनकी शिकायत है कि वोटर आईडी, आधार कार्ड के बाद उन्हें मतदान केंद्रों से वापस लौटाया जा रहा है.

4:08 PM. 10 Feb 22 4:08 PM. 10 Feb

यूपी चुनाव 2017 के मुकाबले 2022 में घटा मतदान प्रतिशत

इस बार के चुनाव में वोटिंग को देखें तो यह पिछले विधानसभा चुनाव 2017 के पहले चरण के से मतदान प्रतिशत कम है. 2017 में एक बजे तक 39.4 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था. इस लिहाज से देखें तो इस बार मतदान के प्रतिशत में कमी दिख रही है. इस बार पहले चरण में एक बजे तक 35.03 फीसदी मतदाताओं ने वोटिंग किया है.

3:39 PM. 10 Feb 22 3:39 PM. 10 Feb

दोपहर 1 बजे- बागपत में रिकॉर्ड 37.91 फीसदी मतदान

  • छपरौली 37.25%

  • बड़ौत 38.48%

  • बागपत 38%

3:39 PM. 10 Feb 22 3:39 PM. 10 Feb

यूपी चुनाव 2022: ग्राफिक्स में देखें 1 बजे तक का मतदान

3:39 PM. 10 Feb 22 3:39 PM. 10 Feb

दोपहर 1 बजे तक 35.03 फीसदी मतदान 

4:08 PM. 10 Feb 22 4:08 PM. 10 Feb

सपा के आरोप पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का पलटवार

पहले फेज की वोटिंग के दौरान कई जगहों से ईवीएम खराब होने की शिकायत समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से की. दूसरी तरफ बीजेपी ने सपा के आरोप पर पलटवार किया. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट किया कि- अभी वोटिंग का आधा दिन भी नहीं हुआ है और विपक्ष ने अपनी पूरी हार मान ली है. अपने बूथों पर सन्नाटा देख कर ईवीएम को दोष देना शुरू हो गया है.

1:48 PM. 10 Feb 22 1:48 PM. 10 Feb

कई जगह ईवीएम खराब, जयंत चौधरी ने कसा तंज

यूपी चुनाव के पहले चरण में कई जगहों से ईवीएम खराब होने की शिकायत मिली हैं. वहीं, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने ईवीएम खराब होने पर तंज कसा. उन्होंने ट्वीट किया कि युवा, किसान गुस्से में बटन दबा रहे हैं. आपसे निवेदन है जोर से नहीं, धीरे से ईवीएम दबाएं. गठबंधन के पक्ष में प्यार से बटन दबाएं.

1:48 PM. 10 Feb 22 1:48 PM. 10 Feb

राकेश टिकैत ने परिवार के साथ किया मतदान

मुजफ्फरनगर जिले के छोटू राम इंटर कॉलेज में राकेश टिकैत परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे. वोटिंग के बाद राकेश टिकैत ने पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने ईवीएम खराब होने पर आपत्ति जताई.

1:48 PM. 10 Feb 22 1:48 PM. 10 Feb

यूपी चुनाव के पहला चरण, दायमपुर में मतदान का बहिष्कार

यूपी चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है. वहीं, मथुरा के दायमपुर में मतदान का बहिष्कार किया गया. लोगों ने कहा कि खराब रास्ता होने के कारण वो वोट बहिष्कार कर रहे हैं. कई बार सड़क बनाने की मांग की गई, लेकिन, किसी ने नहीं सुनी. इसी कारण उन्होंने वोट बहिष्कार का फैसला लिया है.

1:48 PM. 10 Feb 22 1:48 PM. 10 Feb

मेरठ और आगरा में मतदाताओं को धमकाने का आरोप

पहले चरण की वोटिंग के दौरान समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया- मेरठ की सिवालखास विधानसभा के बूथ संख्या 81, 82 पर वोट डालने पहुंच रहे मतदाताओं को कहकर लौटाया जा रहा है कि आपका मतदान हो चुका है. वहीं, आगरा के बाह विधानसभा क्षेत्र में भी सपा ने मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया है.

1:48 PM. 10 Feb 22 1:48 PM. 10 Feb

यूपी चुनाव के पहले चरण की लेटेस्ट अपडेट LIVE वीडियो  

12:10 PM. 10 Feb 22 12:10 PM. 10 Feb

मुजफ्फरनगर: शादी के दिन सुबह-सुबह मतदान करने पहुंचा दूल्हा 

मुजफ्फरनगर में शादी से पहले अंकुर बाल्‍यान मतदान करने पहुंचे. उन्‍होंने कहा, ‘पहले मतदान, उसके बाद बहू, उसके बाद सब काम.’ लोकतंत्र के इस महापर्व में सबसे अहम भूमिका यही है. सभी को अपने सारे काम छोड़कर पहले मतदान करना चाहिए. प्रभात खबर भी आपसे यही अपील कर रहा है.

12:10 PM. 10 Feb 22 12:10 PM. 10 Feb

गाजियाबाद:  खोड़ा में सपा और भाजपा नेता में बहस

खोड़ा में आरके पब्लिक स्कूल में जायजा लेने पहुंचे सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा और भाजपा के चेयरमैन प्रतिनिधि योगेश भाटी के बीच कहासुनी हुई. इस बीच अमरपाल शर्मा ने भी कुछ लोगों पर अपने बस्ते छीनने का आरोप लगाया है. वहीं, चेयरमैन रीना भाटी ने भी फोन पर हमला करने का आरोप लगाया है. मामले की जानकारी के बाद पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है.

12:10 PM. 10 Feb 22 12:10 PM. 10 Feb

सुबह 11 बजे तक 20 फीसदी मतदान

  • आगरा- 20.30%

  • अलीगढ़- 17.91%

  • बागपत- 22.30%

  • बुलंदशहर- 21.62%

  • गौतमबुद्ध नगर- 19.23%

  • गाजियाबाद- 18.24%

  • हापुड़- 22.80%

  • मथुरा- 20.27%

  • मेरठ- 18.54%

  • मुजफ्फरनगर- 22.65%

  • शामली- 22.83%

UP Election 2022: वोट डालने में अब तक शामली वाले अव्वल, आंकड़े बता रहे अलीगढ़ में आलस भारी, Latest Report

11:49 AM. 10 Feb 22 11:49 AM. 10 Feb

हमारे काम को देखकर जनता करेगी वोट- संजीव बालियान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग को लेकर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने दावा किया है कि जनता बीजेपी को साथ देगी. उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि सरकार किन मुद्दों पर बनती है? अच्छा काम, अच्छी सड़कें, 24 घंटे बिजली, अच्छी कानून-व्यवस्था और गरीबों की मदद, यही सरकारों के काम हैं. हमने 5 साल में प्रदेश में और 7.5 सालों में केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में काम किया है और जनता इन्हीं पर वोट देगी.

11:49 AM. 10 Feb 22 11:49 AM. 10 Feb

पहले चरण की वोटिंग के लिए अखिलेश का ट्वीट

उत्तर प्रदेश के पहले चरण के मतदान के लिए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट किया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- न्यू यूपी का नया नारा, विकास ही विचारधारा बने.

11:19 AM. 10 Feb 22 11:19 AM. 10 Feb

कैराना से सपा प्रत्याशी इकरा हसन का बड़ा बयान

कैराना विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी और नाहिद हसन की बहन इकरा हसन ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला. इकरा हसन ने कहा कि सबकुछ पब्लिक के हाथों में है. हमें पूरा भरोसा है कि वो हमारा साथ देंगे. बीजेपी और राज्य सरकार की सारी मशीनरी हमारे खिलाफ कैराना में काम रहे थे. यहां पर हमें बीजेपी और सरकार से लड़ना है. वहीं, बीजेपी कैंडिडेट मृगांका सिंह ने कहा है कि मुझे लगता है जनता ने सोच लिया है कि बीजेपी को फिर लाना है. जनता ने बीजेपी के पांच साल के शासन को देखा है. उन्हें अगले पांच साल के लिए भी बीजेपी को मौका देना चाहिए, ताकी तमाम वायदों को पूरा किया जा सके.

10:42 AM. 10 Feb 22 10:42 AM. 10 Feb

यूपी चुनाव में 9.30 बजे तक करीब 8% मतदान

10:42 AM. 10 Feb 22 10:42 AM. 10 Feb

यूपी चुनाव में बढ़-चढ़कर करें मतदान- राकेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में शिरकत करने की अपील की है. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम राजनीति से दूर रहेंगे. लेकिन, मतदाताओं से वोट की अपील कर रहे हैं. राकेश टिकैत ने बीजेपी पर तंज सकते हुए कहा कि जब हम दिल्ली बॉर्डर पर कृषि कानूनों को वापस करने की मांग पर धरना दे रहे थे तो वो (केंद्र सरकार) हमसे मिलने नहीं आए.

10:42 AM. 10 Feb 22 10:42 AM. 10 Feb

58 सीटों पर सुबह 9.30 बजे तक 7.95% मतदान

  • आगरा- 7.53%

  • अलीगढ़- 8.26%

  • बागपत- 8.93%

  • बुलंदशहर- 7.51%

  • गौतमबुद्ध नगर- 8.33%

  • गाजियाबाद- 7.37%

  • हापुड़- 8.20%

  • मथुरा- 8.30%

  • मेरठ- 8.44%

  • मुजफ्फरनगर- 7.50%

  • शामली- 7.70%

9:28 AM. 10 Feb 22 9:28 AM. 10 Feb

शामली जिले के कैराना में वोटिंग को लेकर विवाद

समाजवादी ने ट्वीट करके शामली जिले के कैराना में वोटिंग के दौरान अव्यवस्था का आरोप लगाया है. सपा ने ट्वीट किया- शामली जिले की कैराना-8 विधानसभा के ग्राम डुंडुखेड़ा के बूथ संख्या 347, 348, 349, 350 पर गरीब वर्ग के मतदाताओं को डरा धमका कर, वोट की लाइनों से हटा वापस भेजा जा रहा है. तत्काल संज्ञान ले कार्रवाई कर सुचारू, भयमुक्त, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करे चुनाव आयोग.

9:34 AM. 10 Feb 22 9:34 AM. 10 Feb

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का ट्वीट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट किया. उन्होंने लिखा- पश्चिमी उत्तरप्रदेश के मेरे प्यारे बहनों-भाइयों, वोट की ताकत का इस्तेमाल अपने मुद्दों और प्रदेश के बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए करिए. यूपी कांग्रेस के मेरे सभी साथियों, कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों को शुभकामनाएं- आपको गर्व होना चाहिए 30 साल बाद हम सभी सीटों पर ताकत से लड़ रहे हैं. कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन, मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि.

UP Election Updates: देश को हर डर से आज़ाद करो- बाहर आओ, वोट करो! नेता कर रहे हैं मतदान करने की अपील

9:28 AM. 10 Feb 22 9:28 AM. 10 Feb

किठौर में मतदान से देरी पर समाजवादी पार्टी नाराज

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करके किठौर विधानसभा सीट पर वोट कराने में देरी के आरोप लगाए हैं. सपा ने ट्वीट किया- मेरठ की किठौर-46 विधानसभा सीट के बूथ संख्या 82 पर लंबी कतार लगी है. लेकिन, अधिकारी ने मतदान शुरू नहीं कराया है. चुनाव आयोग से आग्रह है कि तत्काल मामले का संज्ञान लेकर मतदान शुरू कराएं.

8:51 AM. 10 Feb 22 8:51 AM. 10 Feb

यूपी चुनाव के पहले चरण के लिए राहुल गांधी का ट्वीट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया. राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा- देश को हर डर से आजाद करो. बाहर आओ, वोट करो. राहुल गांधी के पहले पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहम मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा बसपा चीफ मायावती ने भी ट्वीट करके लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए वोट करने की अपील की.

8:44 AM. 10 Feb 22 8:44 AM. 10 Feb

ठंड और कोहरे के बावजूद मतदाताओं में उत्साह

उत्तर प्रदेश में 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है. गुरुवार की सुबह घने कोहरे और ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में मतदाता वोट डालने केंद्र पर पहुंचे. सुबह से ही लंबी-लंबी लाइन में लगकर मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते दिखे. कई मतदाताओं ने बताया कि वो पहले मतदान करेंगे और उसके बाद कोई काम करेंगे. खास बात यह रही कि मतदाता कोरोना प्रोटोकॉल को फॉलो करते भी दिखे.

8:51 AM. 10 Feb 22 8:51 AM. 10 Feb

पहले चरण के मतदान के लिए मायावती का ट्वीट

यूपी चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट किया है. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि यह फैसले की घड़ी है. आप आपना उद्धार स्वंय करने योग्य बनेंगे. बीएसपी गरीबों, मजदूरों, व्यापारियों के साथ है. बीएसपी बेहतर विकल्प, हमें मौका जरूर दें. यूपी और केंद्र की भाजपा सरकार खासकर गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, गड्डों वाली सड़क, बिजली, सफाई की ज्वलंत समस्याओं के प्रति शुतुरमुर्ग की तरह मुंह छिपाए बैठे रहने का अपराध करने से लोगों के पास अब सरकार बदलने का ही एक मात्र विकल्प.

8:44 AM. 10 Feb 22 8:44 AM. 10 Feb

यूपी चुनाव के पहले चरण के लिए वोटर्स में उत्साह

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले फेज में नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मथुरा, शामली, मुजफ्फरनगर समेत दूसरे जगहों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के बाद ही वोटर्स में उत्साह देखा गया. सुबह 7 बजे के पहले से मतदाताओं की लंबी कतारें मतदान केंद्र के बाहर लगनी शुरू हो गई हैं. कोरोना प्रोटोकॉल को देखते हुए तमाम बूथों पर गाइडलाइंस को लागू किया गया है. मतदाताओं को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद वोट देने की अनुमति दी जा रही है.

Voter ID card: अगर आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो ऐसे करें मतदान, अपनाएं ये तरीका

8:00 AM. 10 Feb 22 8:00 AM. 10 Feb

यूपी चुनाव में भाजपा की सरकार तय- बेबी रानी मौर्य

आगरा ग्रामीण सीट से बीजेपी प्रत्याशी बेबी रानी मार्या ने कहा है कि उनको पूरा भरोसा है कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी. जनता को हमारे गुड गर्वनेंस पर भरोसा है.

8:00 AM. 10 Feb 22 8:00 AM. 10 Feb

यह नौजवानों के भविष्य का चुनाव- श्रीकांत शर्मा

मतदान के बाद मथुरा में योगी कैबिनेट में मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पत्रकारों से बात की. उन्होंने कहा कि यह नौजवानों के भविष्य से जुड़ा चुनाव है. यह बाल-गोपाल के भविष्य का चुनाव है. सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का हमारा संकल्प है.

8:00 AM. 10 Feb 22 8:00 AM. 10 Feb

मेरठ और शामली जिले में कुछ जगह रूकी वोटिंग

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 58 सीटों पर जारी है. वहीं, शामली और मथुरा में कुछ जगह ईवीएम खराब होने की खबर आई है. ईवीएम खराब होने की वजह से मतदान बाधित होने की बात कही जा रही है. चुनाव आयोग की टीम खराबी को दुरुस्त करने में जुटी हुआ है.

8:00 AM. 10 Feb 22 8:00 AM. 10 Feb

यूपी चुनाव के पहले चरण में 12 सीट संवेदनशील

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 58 सीटों पर वोटिंग जारी है. इसमें 12 सीटें संवेदनशील हैं. इसमें खैरागढ़, फतेहाबाद, आगरा दक्षिण, बाह, छाता, मथुरा, सरधना, मेरठ शहर, छपरौली, बड़ौत, बागपत और कैराना शामिल हैं. पहले चरण में 898 मोहल्ले और 5535 पोलिंग सेंटर संवेदनशील हैं.

8:00 AM. 10 Feb 22 8:00 AM. 10 Feb

योगी सरकार के मंत्री अतुल गर्ग ने डाला वोट

गाजियाबाद जिले के कवि नगर मतदान केंद्र पर यूपी सरकार में मंत्री अतुल गर्ग ने वोटिंग की. उन्होंने वोटिंग शुरू होने के बाद मतदान किया. गाजियाबाद जिले की सभी विधानसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ. वोटिंग के लिए कोरोना संकट से निपटने के लिए खास इंतजाम भी किए गए हैं.

8:00 AM. 10 Feb 22 8:00 AM. 10 Feb

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मतदाताओं से अपील

पहले चरण की वोटिंग के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मतदाताओं से बढ़-चढ़कर वोटिंग की अपील की है. अमित शाह ने ट्वीट किया- आज उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण का मतदान है. मैं इस चरण के सभी भाइयों-बहनों से अपील करता हूं कि प्रदेश में विकास के साथ-साथ आपको सुरक्षा, सम्मान व सुशासन देने वाली सरकार को चुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें. आपका एक वोट उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का आधार है.

8:00 AM. 10 Feb 22 8:00 AM. 10 Feb

यूपी चुनाव में 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग शुरू

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 11 जिलों की 58 सीटों पर शुरू हो चुकी है. पहले चरण की वोटिंग के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मतदान केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइंस को सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं.

8:00 AM. 10 Feb 22 8:00 AM. 10 Feb

यूपी चुनाव के पहले चरण में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पहले चरण की वोटिंग को लेकर सभी 58 सीटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. कोरोना संकट से निपटने की तैयारी भी की गई है.

UP Election 2022: अगर आप वोट देने जाते हैं तो क्या-क्या सुविधाएं आपके लिए की गईं हैं, यहां जानिए

8:00 AM. 10 Feb 22 8:00 AM. 10 Feb

यूपी चुनाव के पहले चरण की वोटिंग, केंद्रों पर मॉक पोल

यूपी चुनाव के पहले चरण के लिए 58 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होगी. इसके पहले मतदान केंद्रों पर मॉक पोल की जा रही है.

8:00 AM. 10 Feb 22 8:00 AM. 10 Feb

यूपी चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से पहले पीएम की अपील

पहले चरण की वोटिंग से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट किया. उन्होंने ट्वीट में लिखा- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज पहले चरण की वोटिंग है. सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड नियमों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस पावन पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान.

8:00 AM. 10 Feb 22 8:00 AM. 10 Feb

पहले चरण की वोटिंग के लिए सीएम योगी की अपील

यूपी चुनाव के पहले चरण की सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होना है. इसको लेकर सीएम योगी ने लोगों से वोट की अपील की है. सीएम योगी ने ट्वीट किया- आज लोकतंत्र के महायज्ञ का प्रथम चरण है. आपके अमूल्य वोट की आहुति के बगैर यह अनुष्ठान पूरा नहीं होगा. आपका एक वोट अपराधमुक्त, भयमुक्त, दंगामुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा. इसलिए ‘पहले मतदान फिर जलपान’ तब अन्य कोई काम.

6:12 AM. 10 Feb 22 6:12 AM. 10 Feb

मेरठ में 60 पोलिंग पार्टियां अभी नहीं पहुंची मतदान केंद्र

मेरठ विधानसभा के लिए रवाना हो रही पोलिंग पार्टियों में से 60 पार्टियों की बसें कीचड़ में फंस गई हैं. प्रशासन की और से लगातार जेसीबी के जरिए बसों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

5:32 AM. 10 Feb 22 5:32 AM. 10 Feb

यूपी चुनाव के पहले चरण में सपा-रालोद की परीक्षा

  • चरथावल- पंकज मलिक

  • किठौर- पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर

  • सरधना- अतुल प्रधान

  • जेवर- अवतार भड़ाना

  • लोनी- मदन भैया

  • सिवालखास- गुलाम मोहम्मद

  • गढ़मुक्तेश्वर- मदन चौहान

  • मांट- श्याम सुंदर शर्मा

5:32 AM. 10 Feb 22 5:32 AM. 10 Feb

गौतम बुद्धनगर जिले में तीन विधानसभा सीट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गौतम बुद्धनगर जिले की तीन सीटों पर भी वोटिंग है. इसमें नोएडा, दादरी और जेवर शामिल हैं. गौतमबुद्धनगर में 54 कंपनियों को लगाया गया है. वहीं, 15 ड्रोन कैमरे की मदद भी ली जाएगा.

5:32 AM. 10 Feb 22 5:32 AM. 10 Feb

यूपी चुनाव 2022 के पहले चरण में यहां पर वोटिंग

कैराना, थानाभवन, शामली, बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी (SC),मुजफ्फरनगर, खतौली, मीरापुर, छपरौली, बड़ौत, बागपत, सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर (SC), किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ, मेरठ दक्षिण, लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर, नोएडा, दादरी, जेवर, धौलाना, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, स्याना, अनूपशहर, डिबाई, शिकारपुर, खुर्जा (SC), खैर (SC), बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, अलीगढ़, इगलास (SC), छाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा, बलदेव (SC), एत्मादपुर, आगरा कैंट (SC), आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, आगरा ग्रामीण (SC), फतेहपुर सीकरी, खैरागढ़, फतेहाबाद और बाह.

4:51 AM. 10 Feb 22 4:51 AM. 10 Feb

यूपी चुनाव 2022 के पहले चरण में 156 उम्मीदवार दागी

पहले फेज में 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग है. इसमें 623 उम्मीदवार मैदान में हैं. एडीआर ने पहले फेज के 615 में से 156 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले होने की जानकारी दी है. पहले फेज में सपा के 28 में से 21 (75%), रालोद के 29 में से 17 (59%), बीजेपी के 57 में से 29 (51%), कांग्रेस के 58 में से 21 (36%), बसपा के 56 में से 19 (34%) और आप के 52 में से 8 (15%) उम्मीदवारों पर केस हैं.

4:51 AM. 10 Feb 22 4:51 AM. 10 Feb

दूसरे फेज के लिए सीएम योगी का सहारनपुर दौरा आज

सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सहारनपुर, बिजनौर और संभल के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान सीएम योगी कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे. वो पीएम मोदी की जनसभा में भी शामिल हो जाएंगे. वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सीतापुर समेत कई सीटों के लिए मतदाताओं को साधेंगे.

4:51 AM. 10 Feb 22 4:51 AM. 10 Feb

यूपी चुनाव के पहले चरण में कितनी सीटों पर वोटिंग?

  • मुजफ्फरनगर- 6

  • शामली- 3

  • मेरठ- 7

  • बागपत- 3

  • गाजियाबाद- 5

  • हापुड़- 3

  • गौतमबुद्ध नगर- 3

  • बुलंदशहर- 7

  • अलीगढ़- 7

  • मथुरा- 5

  • आगरा- 9

4:51 AM. 10 Feb 22 4:51 AM. 10 Feb

यूपी चुनाव के पहले चरण में केंद्रीय बलों की 796 कंपनियां

पहले चरण में केंद्रीय सुरक्षा बलों की 796 कंपनियां तैनात की गई हैं. इनमें 724 कंपनियों की बूथ पर ड्यूटी लगी है. 15 कंपनियां स्ट्रॉन्ग रूम सिक्योरिटी और 5 कंपनियां ईवीएम सिक्योरिटी के लिए हैं. 66 कंपनियों को लॉ एंड ऑर्डर के लिए रखा गया है. यूपी पुलिस की पीएसी की 27 कंपनियां पहले चरण में तैनात हैं. पुलिस के 9,464 इंस्पेक्टर और एसआई रैंक अधिकारी, 59,030 कॉन्स्टेबल, 48,136 होमगार्ड, 505 पीआरडी जवान और 6061 गांवों के चौकीदार को पहले चरण की चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है.

4:30 AM. 10 Feb 22 4:30 AM. 10 Feb

यूपी चुनाव के पहले चरण में मतदान के लिए जरूरी कागजात

  • आधार कार्ड

  • मनरेगा जॉब कार्ड

  • बैंक/डाकघर से जारी फोटोयुक्त पासबुक

  • श्रम मंत्रालय की स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड

  • ड्राइविंग लाइसेंस

  • पैन कार्ड

  • एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई का स्मार्ट कार्ड

  • भारतीय पासपोर्ट

  • फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज

  • केंद्र/राज्य सरकार से जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र

  • लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों की फोटोयुक्त पहचान पत्र

  • सांसदों/विधायकों/विधान परिषद् सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र

  • यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड

  • सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय का कार्ड

4:30 AM. 10 Feb 22 4:30 AM. 10 Feb

पहले चरण में कोरोना संकट को लेकर इंतजाम

  • मतदान केंद्रों पर थर्मल स्कैनर

  • हैंड सैनेटाइजर

  • ग्लव्स

  • फेस मास्क

  • फेस शील्ड

  • पीपीई किट

  • साबुन, पानी की व्यवस्था

4:30 AM. 10 Feb 22 4:30 AM. 10 Feb

यूपी चुनाव के पहले चरण में योगी सरकार के 9 मंत्री

सुरेश राणा (थाना भवन), श्रीकांत शर्मा (मथुरा), संदीप सिंह (अतरौली), अतुल गर्ग (गाजियाबाद), अनिल शर्मा (शिकारपुर), कपिल देव अग्रवाल (मुजफ्फरनगर), दिनेश खटीक (हस्तिनापुर), डॉ. जीएस धर्मेश (आगरा कैंट), लक्ष्मी नारायण (छाता).

4:30 AM. 10 Feb 22 4:30 AM. 10 Feb

यूपी चुनाव के पहले चरण में मतदान केंद्रों की संख्या

  • कुल मतदेय स्थल- 26,027

  • कुल मतदान केंद्र- 10,853

4:30 AM. 10 Feb 22 4:30 AM. 10 Feb

UP Election के पहले चरण से जुड़ी जानकारियां

  • कुल जिले- 11

  • कुल सीट- 58

  • कुल प्रत्याशी- 623

  • महिला- 73

4:30 AM. 10 Feb 22 4:30 AM. 10 Feb

यूपी चुनाव के पहले फेज में मतदाताओं की संख्या

  • कुल मतदाता- 2.28 करोड़

  • पुरुष- 1.24 करोड़

  • महिला- 1.04 करोड़

  • थर्ड जेंडर- 1,448

4:30 AM. 10 Feb 22 4:30 AM. 10 Feb

यूपी विधानसभा चुनाव में मतदान का समय

  • सुबह 7 से शाम 6 बजे तक

4:30 AM. 10 Feb 22 4:30 AM. 10 Feb

यूपी चुनाव के पहले फेज में 11 जिलों में वोटिंग

पहले चरण में पश्चिमी यूपी के 11 जिले शामिल हैं. इन जिलों में मेरठ, मथुरा, अलीगढ़, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बागपत, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, शामली, गाजियाबाद और आगरा की 58 विधानसभा सीट हैं.

4:30 AM. 10 Feb 22 4:30 AM. 10 Feb

UP Chunav 2022 के पहले फेज की वोटिंग आज

UP Election 2022 First Phase Voting Live Updates: उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान आज है. सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होना है. पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग है. 2.28 करोड़ मतदाता 623 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे. पहले चरण की 58 सीटों में से 53 पर बीजेपी ने 2017 में कब्जा जमाया था. मतदान से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ.

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 58 सीटों पर खत्म हो गई. वोटिंग शुरू होते ही कई जगहों पर ईवीएम खराब हुई. गाजियाबाद में कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई. शामली, मथुरा, बुलंदशहर, आगरा समेत कई जगह मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगा. शाम 6 बजे पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया. यहां पढ़ें वोटिंग अपडेट.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >