UP Election 2022: तीसरे चरण के रण में 2.16 करोड़ मतदाता, 627 प्रत्याशी, बूथों पर भी रहेगी विशेष तैयारी

चुनाव आयोग ने कहा है कि मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चलेगा. इस दौरान हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा में मतदान है.

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को है. तीसरे चरण में 16 जिले की 59 सीटों पर वोटिंग होगी. इस फेज में कुल 627 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. चुनाव आयोग ने कहा है कि मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चलेगा. इस दौरान हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा में मतदान है. तीसरे चरण में कुल 2.16 करोड़ मतदाता हैं.

तीसरे चरण में मतदाताओं की संख्या

  • कुल मतदाता- 2.16 करोड़

  • पुरुष- 1.16 करोड़

  • महिला- 99 लाख

  • थर्ड जेंडर- 1060

तीसरे चरण में प्रत्याशियों की संख्या

  • कुल प्रत्याशी- 627

  • महिला- 97

मतदान स्थल से जुड़ी खास जानकारी

  • कुल मतदेय स्थल- 25,794

  • कुल मतदान केंद्र- 15,557

  • एक बूथ पर अधिकतम मतदाता- 1,250

  • मतदेय स्थलों पर रैम्प, शौचालय और पीने के पानी की सुविधा

  • हर जिले की 50% मतदान केंद्र से वेब-कास्टिंग

  • आदर्श मतदान केंद्र- 641

  • पिंक बूथ- 129

Also Read: UP Election 2022: यूपी चुनाव के तीसरे चरण के लिए आयोग तैयार, मतदाताओं के लिए जरूरी सूचनाएं भी जारी
शांतिपूर्ण मतदान के लिए भी इंतजाम

  • सामान्य प्रेक्षक- 52

  • पुलिस प्रेक्षक- 16

  • व्यय प्रेक्षक- 19

  • सेक्टर मजिस्ट्रेट- 2,235

  • जोनल मजिस्ट्रेट- 273

  • स्टैटिक मजिस्ट्रेट- 832

  • माइक्रो ऑब्जर्वर- 3,069

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >