विजयादशमी पर हैवानियत, तीन साल की मासूम की रेप के बाद बेरहमी से हत्या, पड़ोसी गिरफ्तार

मासूम के साथ रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया. इसके बाद मासूम की हत्या कर दी गई. घटना की खबर मिलने पर पुलिस ने हैवान दरिंदे को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. इस घिनौने घटना की जानकारी जिसे भी हुई, उसने आरोपी को फांसी देने की मांग कर दी.

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में तीन साल की मासूम की मौत से कोहराम मचा हुआ है. बताया जाता है कि मासूम के साथ रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया. इसके बाद मासूम की हत्या कर दी गई. घटना की खबर मिलने पर पुलिस ने हैवान दरिंदे को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. इस घिनौने घटना की जानकारी जिसे भी हुई, उसने आरोपी को फांसी देने की मांग कर दी.

Also Read: Agra News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, पांच लोगों की डूबने से मौत, मरने वालों में दो सगे भाई

पुलिस के मुताबिक बच्ची के परिजन दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में गए थे. बच्ची घर पर अकेली थी. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला दिनेश पासवान आया और बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर कमरे में लेकर चला गया. कमरे में दिनेश पासवान ने मासूम से रेप किया. बच्ची की मौत होने पर शव को कपड़े में लपेटकर छिपा दिया. घर लौटे परिजनों को जब बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

पुलिस ने खबर मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की. इस दौरान दिनेश पासवान से पूछताछ किया गया तो आरोपी ने सीधा जवाब नहीं दिया. शक होने पर दिनेश पासवान के कमरे की तलाशी ली गई तो कपड़े में लपेटकर रखा गया बच्ची का शव बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. बच्ची का शव देखकर उसके परिजन और मोहल्ले के लोग जोर-जोर से रोने लगे.

Also Read: Agra News: आगरा में डेंगू का कहर, 20 घंटे में सात बच्चियों समेत आठ लोगों की मौत

पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है. आरोपी पर मासूम से रेप और हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि बच्ची के परिजनों के बयान पर दिनेश पासवान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को फांसी देने की मांग पुलिस से की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >