UP Chunav 2022: प्रियंका गांधी आज बुलंदशहर में ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन’ को करेंगी संबोधित

प्रियंका गांधी 14 नवंबर को बुलंदशहर और 15 नवंबर को मुरादाबाद में 'कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022' को संबोधित करेंगी.

By Prabhat Khabar Print Desk | November 14, 2021 9:12 AM

UP Chunav 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रैली, जनसभा और सम्मेलनों का सिलसिला तेज कर दिया है. इस क्रम में प्रियंका गांधी रविवार, 14 नवंबर को बुलंदशहर और 15 नवंबर को मुरादाबाद में ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022’ को संबोधित करेंगी.

प्रियंका ने किया संगठन को मजबूत- प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि, पिछले तीन वर्षों में यूपी कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में आम जनता के हित से जुड़े मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाया जा रहा है. साथ ही सरकार की भी जवाबदेही तय की. उन्होंने कहा कि, प्रियंका ने संगठन को मज़बूत करने का काम भी बड़े स्तर पर किया है.

पदाधिकारियों से महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, महासचिव प्रदेशभर आयोजित होने जा रहे ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022’ में संगठन के पदाधिकारियों से महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत करेंगी.

Also Read: Priyanka Gandhi Gorakhpur Visit: प्रियंका गांधी ने CM योगी के ‘गढ़’ में की किसानों, महिलाओं और ओबीसी की बात
बुलन्दशहर के बाद इन शहरों पर नजर

बुलन्दशहर में आज यानी 14 नवंबर को पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आगरा, अलीगढ़, मेरठ मंडल के 14 ज़िलों से पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. इसके बाद कल यानी 15 नवंबर को प्रियंका मुरादाबाद, बरेली के पदाधिकारियों से बातचीत करेंगी.

Next Article

Exit mobile version