UP By Election 2024: उपचुनाव रुझानों के बीच सैफाई रवाना हुए शिवपाल यादव और डिंपल सिंह, सपा के गढ़ में बड़ा उलटफेर

यूपी में नौ सीटों पर हुए उपचुनाव के मतों की गणना हो रही हैं. इसी बीच शिवपाल यादव और डिंपल यादव दोनों ही सैफई के लिए रवाना हो गए हैं. इसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं.

UP By Election 2024: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को हुए मतदान की गिनती आज की जा रही है. मीरापुर, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी और मझवां सीटों पर मतगणना जारी है. इसी बीच सपा के गढ़ में बड़ा उलटफेर की बात सामने आ रही है. मिले ताजा रुझानों के बीच आनन-फानन में सपा नेता शिवपाल यादव और सांसद डिंपल यादव सैफई के लिए रवाना हो गए है. कहा जा रहा है कि सपा के गढ़ में बड़ा उलटफेर होने की आशंका पर ये दोनों सपा नेता सैफई जा रहे है. वहीं सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने सभी उम्‍मीदवरों को सचेत और सजग रहने को कहा है. उन्होंने यह भी कहा है कि अगर कहीं भी कुछ भी गड़बड़ी होती है तो तुरंत जानकारी दें.

जानें यूपी के सभी नौ सीटों पर कौन आगे

यूपी में ताजा रुझानों के अनुसार खैर विधानसभा में बीजेपी के सुरेंद्र दिलेर आगे चल रहे है. वहीं कटेहरी में सपा प्रत्‍याशी शोभावती वर्मा आगे है. गाजियाबाद सदर से बीजेपी के संजीव शर्मा आगे है. फूलपुर में बीजेपी प्रत्‍याशी दीपक पटेल आगे है. सीसामऊ विधानसभा से सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी निर्णायक वोटों से आगे है. मीरापुर विधानसभा सीट रालोद प्रत्‍याशी मिथिलेश पाल आगे चल रहे हैं. मुरादाबाद की कुंदरकी में बीजेपी प्रत्याशी आगे हैं. करहल में सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव 18 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे है. वहीं मझवां विधानसभा सीट पर 12वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भी बीजेपी की बड़ी बढ़त लागातार जारी है.

Also Read: UP By Election 2024: यूपी के चार विधानसभा सीटों पर क्यों छिड़ी जंग? अखिलेश यादव बोले-BJP को हार की घबराहट

यूपी के 9 सीटों पर मतगणना जारी

यूपी के 9 सीटों में से 6 सीटों पर भाजपा तो 3 सीटों पर सपा आगे हैं. जिसमें फूलपुर, गाजियाबाद, कुंदरकी, खैर में भाजपा आगे, मीरापुर सीट पर BJP-RLD प्रत्याशी आगे है. वहीं मिर्जापुर की मझवां सीट पर बीजेपी प्रत्याशी आगे चल रही है. इधर, करहल, सीसामऊ और कटेहरी विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी आगे चल रहे है. बता दें कि उत्तर प्रदेश की जिन 9 सीटों पर उपचुनाव हुए, उनमें करहल, गाजियाबाद, फूलपुर, सीसामऊ, कुंदरकी, कटेहरी, खैर, मझवां और मीरापुर शामिल हैं. इन नौ सीटों पर 20 नवंबर को मतदान हुआ. आज वोटों की गिनती की जा रही है. यूपी की सभी सीटों पर फैसला आज कुछ ही देर में हो जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >