UP Breaking News Live: 6 आईएएस का तबादला, रमेश रंजन बने कौशल विकास मिशन के निदेशक

UP Breaking News Live Updates in Hindi: लखनऊ पुलिस लाइन में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा. मुख्य अतिथि सीएम योगी आदित्यनाथ शाम 7 बजे कार्यक्रम में शामिल होंगे. साथ ही डीजीपी, स्पेशल डीजी समेत सीनियर अफसर भी शामिल होंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
10:06 PM. 7 Sept 23 10:06 PM. 7 Sept

6 आईएएस का तबादला, रमेश रंजन बने कौशल विकास मिशन के निदेशक

शासन ने छह आईएएस को नई तैनाती दी है. रमेश रंजन को कौशल विकास मिशन का निदेशक बनाया गया है. आनंद वर्द्धन उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण बनाए गये हैं. पुलिकित खरे को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा की जिम्मेदारी दी गयी है. अमरनाथ उपाध्याय विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, राकेश चंद्र शर्मा विशेष सचिव संस्कृति विभाग, रवीश गुप्ता को मुख्य कार्यपालक अधिकारी उप्र ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गयी है.

10:06 PM. 7 Sept 23 10:06 PM. 7 Sept

सनातन विरोधियों को सीएम योगी ने सुनायी खरी-खरी, कहा रावण-कंस भी नहीं कर पाए खत्म

लखनऊ पुलिस लाइन के जन्माष्टमी कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने सनातन विरोधियों को खरी-खरी सुनायी. उन्होंने कहा रावण-कंस भी सनातन को खत्म नहीं कर पाये. सनातन धर्म सत्य है. सनातन हमेशा रहेगा. बाबर-औरंगजेब सनातन को नहीं मिटा पाये. सत्ता परजीवी सनातन को क्या मिटा पाएंगे.

10:06 PM. 7 Sept 23 10:06 PM. 7 Sept

लखनऊ पुलिस लाइन के जन्माष्टमी कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी, यहां देखें लाइव

लखनऊ पुलिस लाइन में आयोजि जन्माष्टमी कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंच गये हैं. प्रत्येक वर्ष की तरह पुलिस लाइन में भव्य जन्माष्टमी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

10:06 PM. 7 Sept 23 10:06 PM. 7 Sept

गोरखपुर: यातायात पुलिस ने महिला के उदास चेहरे पर लौटाई मुस्कान

भाई बहन के अटूट रिश्ते को निभाने के लिए एक बहन हरियाणा से चलकर अपने भाई को राखी बांधने गोरखपुर आई. बहन ने भाई को राखी भी बांधा और भाई ने बहन को उपहार भी दिया पूरा परिवार खुश था.लेकिन बहन की खुशियों पर उस समय ग्रहण लग गया जब उसके गहने और कपड़ो से भरा बैग गोरखपुर रेलवे स्टेशन से गायब हो गया.वो बदहवास होकर अपने बैग को ढूढने लगी लेकिन बैग नही मिला.रोते बिलखते हुए वो यातायात पुलिस के पास पहुंची और अपने साथ हुई घटना के बारे में बराता. यातायात पुलिस ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए चंद दिनों में ही महिला के बैग को सकुशल बरामद कर लिया. बैग मिलते हैं महिला की खुशी का ठिकाना ना रहा.

10:06 PM. 7 Sept 23 10:06 PM. 7 Sept

भाजपा-संघ I.N.D.I.A से खौफजदा : मौलाना तौकीर रजा

इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने देश का नाम इंडिया से भारत करने को लेकर केंद्र सरकार को घेरा.बोले, इंडिया के नाम पर सियासत (राजनीति) करना गलत है.मगर, देश को कितना भी बड़ा नुकसान हो जाए.इनको बिल्कुल भी चिंता नहीं.मौलाना ने “इंडिया”के नाम से भाजपा, और आरएसएस (संघ) को खौफजदा बताया.इसलिए इंडिया नाम को खत्म करने की कोशिश में लगे हैं. मौलाना ने कहा कि हिंदुस्तान के तीन नाम हैं.इंडिया, भारत, और हिंदुस्तान, लेकिन कोई भी इन्हें खत्म करना चाहता है, तो वह देशप्रेमी नहीं, बल्कि देश का दुश्मन है.मौलाना ने विपक्ष के इंडिया गठबंधन पर भी निशाना साधा.बोले,गठबंधन का नाम “इंडिया” जानबूझकर राजनीतिक लाभ लेने को रखा गया है, लेकिन यह नहीं होना चाहिए था.मौलाना ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मैने हमेशा कांग्रेस पार्टी के झंडे पर एतराज किया है.कांग्रेस, और देश का झंडा तिरंगा है. कांग्रेस को देश के झंडे को अपनी पार्टी के झंडे से अलग रखना चाहिए.

3:15 PM. 7 Sept 23 3:15 PM. 7 Sept

नोएडा: कोर्ट ने  2017 में हुए दोहरे हत्याकांड के दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा

नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में वर्ष 2017 में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपियों को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. अदालत ने आरोपियों के खिलाफ अर्थ दंड भी लगाया है. गवाहों के बयान एवं साक्ष्य के आधार पर अदालत ने ओमकार, उसकी पत्नी पुष्पा देवी, बेटे गुलशन व जितेंद्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. साथ ही न्यायालय ने आरोपियों पर अर्थ दंड भी लगाया है.

3:15 PM. 7 Sept 23 3:15 PM. 7 Sept

नोएडा में अज्ञात हमलावरों ने दो लोगों पर फावड़े से किया हमला, एक की मौत

गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर पुलिस थाना क्षेत्र के बल्लू खेड़ा गांव में सुबह एक मकान में दो लोग लहुलुहान अवस्था में मिले. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर जब पुलिस पहुंची तो एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि दूसरे को अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. अपर पुलिस उपयुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बल्लूखेड़ा गांव में रहने वाले रामकुमार (55) और विक्रमादित्य (45) को अज्ञात बदमाशों ने फावड़े से हमला करके लहूलुहान कर दिया है. सिंह ने बताया पुलिस इस मामले में आपसी रंजिश और अवैध संबंध के एंगल से जांच कर रही है. इस घटना के संबंध में कुछ अहम सुराग मिले हैं. घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई हैं और मामले की जांच जारी है.

3:15 PM. 7 Sept 23 3:15 PM. 7 Sept

प्रतापगढ़ में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी तथा एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रानीगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर बुधवार देर रात गोलिया गांव के निकट तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये. घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने नितिन (22) और अश्वनी (23) को मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि हादसे में गम्भीर रूप से घायल लकी विश्वकर्मा (14) को गम्भीर हालत में प्रयागराज के अस्पताल में भेजा गया है. अधिकारियों ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है. दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजे गये हैं.

3:15 PM. 7 Sept 23 3:15 PM. 7 Sept

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क बोले- अगर हम संसद के विशेष सत्र का बहिष्कार करेंगे तो वे एकतरफा फैसला लेंगे

3:15 PM. 7 Sept 23 3:15 PM. 7 Sept

चित्रकूट में बिजली के खंबे में बंधे तार पकड़ने से लगा करंट, एक की मौत, दो घायल

चित्रकूट के रैपुरा थाना क्षेत्र के अगरहुणा गांव में बिजली के खंबे में बंधे तार पकड़ने से पति-पत्नी और मां को करंट लग गया. डाक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया. जबकि पत्नी और मां की हालत गंभीर है. उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया.

3:15 PM. 7 Sept 23 3:15 PM. 7 Sept

अमरोहा में भरभराकर गिरा मकान, एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र के सोहरका गांव में एक मकान भरभराकर गिर गई. मलबे में दबकर एक किसान की मौत हो गई. वही, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला. घायलों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया.

10:06 PM. 7 Sept 23 10:06 PM. 7 Sept

अखिलेश यादव ने बोले- अस्पताल में डेंगू के इलाज की दवाएं नहीं

अखिलेश यादव ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि अस्पताल में डेंगू के इलाज की दवाएं नहीं है, अस्पताल में डेंगू मरीज़ों की संख्या बढ़ रही है. यूपी में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से ठप हैं.

10:06 PM. 7 Sept 23 10:06 PM. 7 Sept

शिवपाल यादव पहुंचे मैनपुरी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकली शोभायात्रा को दिखाई हरी झंडी

सपा महासचिव शिवपाल यादव मैनपुरी पहुंचे, यहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकली शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों में उत्साह दिखा.

10:06 PM. 7 Sept 23 10:06 PM. 7 Sept

सीएम योगी ने ट्वीट कर जन्माष्टमी की दी बधाई

10:06 PM. 7 Sept 23 10:06 PM. 7 Sept

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र इस्कॉन मंदिर पहुंचे, पूजा अर्चना कर जन्माष्टमी की दी बधाई

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र इस्कॉन मंदिर पहुंचे, मंदिर में की पूजा अर्चना की. साथ ही देशवासियों को जन्माष्टमी की दी बधाई

3:15 PM. 7 Sept 23 3:15 PM. 7 Sept

माफिया मुख्तार अंसारी को बांदा जेल में सता रहा हत्या का डर, कोर्ट से लगाई सुरक्षा की गुहार

माफिया मुख्तार अंसारी की विशेष न्यायाधीश दिनेश चौरसिया की अदालत में तीन मामलों में वीडियो कान्फ्रेंसिंग से पेशी हुई. इस दौरान मुख्तार अंसारी ने जेल में हत्या की आशंका जताते हुए कोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई. उसने सोनभद्र से ट्रांसफर होकर बांदा जेल में आए एक सिपाही से खुद को खतरा बताया है.

3:15 PM. 7 Sept 23 3:15 PM. 7 Sept

जी20 शिखर सम्मेलन और कृष्ण जन्माष्टमी के चलते गाज़ीपुर मंडी में फूल खरीदने के लिए उमड़ी भीड़

10:06 PM. 7 Sept 23 10:06 PM. 7 Sept

नोएडा के इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर मंगला आरती का हुआ आयोजन

3:15 PM. 7 Sept 23 3:15 PM. 7 Sept

मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर जन्माष्टमी के अवसर पर हुआ प्रकाशमय

5:41 AM. 7 Sept 23 5:41 AM. 7 Sept

इंटरनेशनल डे ऑफ क्लीन एयर फॉर ब्लू स्काई कार्यक्रम का होगा आयोजन, लखनऊ महापौर होंगी शामिल

लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में सुबह 7 बजे इंटरनेशनल डे ऑफ क्लीन एयर फॉर ब्लू स्काई कार्यक्रम का आयोजन होगा, महापौर सुषमा खर्कवाल शामिल होंगी. नगर निगम की तऱफ से स्वच्छ वायु के लिए एक साथ होने की पहल है.

5:41 AM. 7 Sept 23 5:41 AM. 7 Sept

लखनऊ पुलिस लाइन में आज मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, सीएम योगी होंगे शामिल

लखनऊ पुलिस लाइन में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा. मुख्य अतिथि सीएम योगी आदित्यनाथ शाम 7 बजे कार्यक्रम में शामिल होंगे. साथ ही डीजीपी, स्पेशल डीजी समेत सीनियर अफसर भी शामिल होंगे.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: लखनऊ पुलिस लाइन में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा. मुख्य अतिथि सीएम योगी आदित्यनाथ शाम 7 बजे कार्यक्रम में शामिल होंगे. साथ ही डीजीपी, स्पेशल डीजी समेत सीनियर अफसर भी शामिल होंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >