UP Breaking News Live: फतेहपुर सीकरी में एक विदेशी महिला पर्यटक रेलिंग से गिरी मौत

UP Breaking News Live Updates in Hindi: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. यहां कटघोरा और कोरबा में आमसभा करेंगे. बता दें कि दोपहर 1.35 बजे कटघोरा कोरबा में आमसभा करेंगे. इसके बाद छुरी कटघोरा में 4.30 बजे स्वागत सभा होगी. फिर दर्री कोरबा में 4.45 बजे स्वागत सभा होगी. घंटाघर कोरबा में 5.30 बजे आम सभा होगी. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
4:44 PM. 21 Sept 23 4:44 PM. 21 Sept

फतेहपुर सीकरी में एक विदेशी महिला पर्यटक रेलिंग से गिरी मौत

आगरा के फतेहपुर सीकरी में एक विदेशी महिला पर्यटक रेलिंग से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई. महिला पर्यटक को स्मारक में आधे घंटे तक इलाज नहीं मिला.एंबुलेंस आने में भी करीब एक घंटा लग गया. गंभीर हालत में महिला पर्यटक को आगरा के एसएन इमरजेंसी रेफर किया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं.

4:44 PM. 21 Sept 23 4:44 PM. 21 Sept

ग्रेटर नोयडा ट्रेड फेयर का शुभारंभ करने पहुंची राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु.

ग्रेटर नोयडा ट्रेड फेयर का शुभारंभ करने पहुंची राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस मौके पर मौजूद हैं. नोएडा में शुरू होने जा रहे इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में कई देशों की कंपनियां अपने उत्पादों के साथ आई हैं.

2:23 PM. 21 Sept 23 2:23 PM. 21 Sept

आईएएस सरोज कुमार स्वास्थ्य मंत्रालय में डायरेक्टर बनाए गए

यूपी के 2008 बैच के आईएएस सरोज कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे. उनको स्वास्थ्य मंत्रालय में डायरेक्टर बनाए गया है.

2:23 PM. 21 Sept 23 2:23 PM. 21 Sept

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर 30 मिनट के लिए थम जाएगा यातायात

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर पीएनसी कम्पनी द्वारा एलीवेटेड रोड के निर्माण कार्य के दौरान 3.00 से 4.00 बजे के बीच गार्डर रखने का कार्य किया जायेगा, जिसके चलते किसी भी समय 30 मिनट के लिए कानपुर से आने वाले यातायात को रोका जायेगा.

2:23 PM. 21 Sept 23 2:23 PM. 21 Sept

बीबीडी की छात्रा को शराब पार्टी के दौरान लगी गोली, अस्पताल में हुई मौत

लखनऊ के चिनहट क्षेत्र के दयाल रेजीडेंसी में बीबीडी छात्रा निष्ठा तिवारी को दारू पार्टी के दौरान गोली लग गई. उसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मौके से छात्र आदित्य पाठक सहित दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. छात्रा निष्ठा तिवारी (20) हरदोई की रहने वाली थी. वह बीबीडी से बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई कर रही थी. अभी वह पार्श्वनाथ सिटी में रह रही थी. इसके पहले बीबीडी के हॉस्टल में रह रही थी.

2:23 PM. 21 Sept 23 2:23 PM. 21 Sept

अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संजय गांधी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के रख-रखाव के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा

2:23 PM. 21 Sept 23 2:23 PM. 21 Sept

श्रीराम जन्मभूमि की प्राण प्रतिष्ठा एक ऐतिहासिक क्षण है- स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती

2:23 PM. 21 Sept 23 2:23 PM. 21 Sept

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी आज जौनपुर दौरे पर रहेंगे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी आज जौनपुर पहुंचेंगे. यहां दोपहर 12 बजे टीडी कॉलेज के मैदान में गणेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 1:30 बजे भाजपा जिला कार्यालय पहुंचेंगे. संगठनात्मक बैठक में मार्गदर्शन करेंगे.

2:23 PM. 21 Sept 23 2:23 PM. 21 Sept

ग्रेटर नोएडा में आज से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो

ग्रेटर नोएडा के इण्डिया एक्सपोमार्ट में आज से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो शुरू होगा. ACS अमित मोहन प्रसाद ने पत्रकारों से वार्ता कर जानकारी दी. इस दौरान औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल नंदी समेत इंडिया एक्सपोर्ट के चैयरमेन मौजूद रहे. इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन राष्ट्रपति द्वारा होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. बता दें कि इंटरनेशनल ट्रेड शो में 2000 एग्जिबिटर्स आएंगे. यह ट्रेड शो 21 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगा.

2:23 PM. 21 Sept 23 2:23 PM. 21 Sept

सीएम योगी ने किया ट्वीट कर संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास होने की दी बधाई

5:09 AM. 21 Sept 23 5:09 AM. 21 Sept

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का छत्तीसगढ़ दौरा आज, कटघोरा-कोरबा में करेंगे आमसभा

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. यहां कटघोरा और कोरबा में आमसभा करेंगे. बता दें कि दोपहर 1.35 बजे कटघोरा कोरबा में आमसभा करेंगे. इसके बाद छुरी कटघोरा में 4.30 बजे स्वागत सभा होगी. फिर दर्री कोरबा में 4.45 बजे स्वागत सभा होगी. घंटाघर कोरबा में 5.30 बजे आम सभा होगी.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. यहां कटघोरा और कोरबा में आमसभा करेंगे. बता दें कि दोपहर 1.35 बजे कटघोरा कोरबा में आमसभा करेंगे. इसके बाद छुरी कटघोरा में 4.30 बजे स्वागत सभा होगी. फिर दर्री कोरबा में 4.45 बजे स्वागत सभा होगी. घंटाघर कोरबा में 5.30 बजे आम सभा होगी. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sandeep kumar

Sandeep kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >