UP Breaking News Live: लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर बस ने कार में टक्कर मारी, कार सवार एक व्यक्ति की मौके मौत
Copied link
UP Breaking News Live Updates in Hindi: लखनऊ के आईआईआईटी में आज सुबह 10.30 बजे से दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा. समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शामिल होंगी. इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
2:35 AM. 13 Dec 232:35 AM. 13 Dec
लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर बस ने कार में टक्कर मारी , कार सवार एक व्यक्ति की मौके मौत
रायबरेली जिला में लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा हो गया है. तेज रफ्तार से जा रही बस ने एक कार में टक्कर मार दी. कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई. दो लोग घायल हो गए. हादसा ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज के पास हुआ है.
2:35 AM. 13 Dec 232:35 AM. 13 Dec
मेरठ में दो बच्चों की मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
मेरठ में दो बच्चों की मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या की. गृह क्लेश के चलते महिला ने अपनी जान दे दी. फांसी के फंदे पर उसका शव लटका मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. नौचंदी क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर 2 का मामला है.
2:35 AM. 13 Dec 232:35 AM. 13 Dec
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी, बोले-नागरिक खुशहाल तभी देश की तरक्की
2:35 AM. 13 Dec 232:35 AM. 13 Dec
‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत सीमए योगी ने लाभार्थियों से किया संवाद
लखनऊ ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों के साथ बातचीत की. आनलाइन माध्यम से हुई बातचीत में सीएम योगी ने कहा कि “…हम जानते हैं कि 2014 से पहले, योजनाओं का लाभ लोगों के चेहरे को देखकर दिया जाता था. लेकिन 2014 के बाद, नेतृत्व में और पीएम मोदी के मार्गदर्शन में गरीबों, गांवों, दलितों, सुविधाओं से वंचितों और पिछड़ों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. पहली बार देखा गया कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि हकीकत भी…”
2:35 AM. 13 Dec 232:35 AM. 13 Dec
लखनऊ में अधिवक्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया
लखनऊ में अधिवक्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया . लखनऊ बार एसोसिएशन ने स्वास्थ्य भवन चौराहे पर पुलिस-प्रशासन का पुतला फूंका. उन्होंने वकीलों के खिलाफ हो रही कार्रवाई का विरोध किया है.गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई का विरोध किया जा रहा है.
2:35 AM. 13 Dec 232:35 AM. 13 Dec
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 दिसंबर को वाराणसी के दौरे पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 दिसंबर को दोपहर बाद वाराणसी में विकसित भारत यात्रा ,काशी तमिल संगमम के कार्यक्रम में शामिल होंगे. पीएम रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 18 दिसंबर को स्वरवेद महामंदिर के उद्घाटन समेत कई कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे .
5:54 PM. 12 Dec 235:54 PM. 12 Dec
उन्नाव में जमीन विवाद में किसान ने आग लगाकर की आत्मदाह की कोशिश
उन्नाव में सोहरामऊ थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव में जमीन के विवाद में किसान ने आग लगा ली. आग लगाने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे किसान जिला अस्पताल में भर्ती करवाया. जानकारी के मुताबिक पड़ोसियों से लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था. राजस्व टीम ने जमीन की नाप जोख कर बंटवारा किया था. लेकिन राजस्व टीम के बंटवारे से किसान नाखुश था. परिजनों ने पड़ोसियों पर आग लगाने का लगाया आरोप लगाया है.
3:29 PM. 12 Dec 233:29 PM. 12 Dec
अयोध्या में श्री राम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में
10:16 AM. 12 Dec 2310:16 AM. 12 Dec
सीएम योगी आज विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में होंगे शामिल
सीएम योगी आदित्यनाथ आज विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. वे वर्चुअल माध्यम से लाभार्थियों से संवाद करेंगे. बता दें कि दोपहर 3.30 बजे कार्यक्रम का आयोजन होगा.
10:16 AM. 12 Dec 2310:16 AM. 12 Dec
लखनऊ आईआईआईटी का दीक्षांत समारोह आज, राष्ट्रपति मुर्मु होंगी शामिल
लखनऊ आईआईआईटी में आज सुबह 10.30 बजे से दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा. समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शामिल होंगी. इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे.
मुख्य बातें
UP Breaking News Live Updates in Hindi: लखनऊ के आईआईआईटी में आज सुबह 10.30 बजे से दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा. समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शामिल होंगी. इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।