UP Breaking News Live: डिप्टी सीएम केशव मौर्या बोले- भाजपा हर बूथ पर 2014 से अधिक मज़बूत
Copied link
UP Breaking News Live Updates in Hindi: अयोध्या के सूर्यकुंड में लेजर शो का आयोजन किया गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बेहद खूबसूरत धुन सुनाई दे रही है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
3:24 AM. 11 Jun 233:24 AM. 11 Jun
बदायूं में दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत
बदायूं के बिसौली इलाके में दो बाइकों की आमने-सामने की हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत एक युवक की मौत हो गई. वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को बिसौली सीएचसी में भर्ती कराया गया है.
3:24 AM. 11 Jun 233:24 AM. 11 Jun
डिप्टी सीएम केशव मौर्या बोले- भाजपा हर बूथ पर 2014 से अधिक मज़बूत
2024 लोकसभा चुनाव को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बयान. भाजपा हर बूथ पर 2014 से अधिक मज़बूत. सपा मुखिया अखिलेश यादव के अहंकार का जबाब जनता 2014, 17, 19, 22 में दे चुकी. 2024 के लोकसभा चुनाव में घमंड होगा चूर- चूर. हर बूथ पर खिलेगा सबका विकास करने वाला कमल का फूल. पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री.
3:24 AM. 11 Jun 233:24 AM. 11 Jun
हरदोई में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- सपा ने अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलवाई
हरदोई में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर बोला जोरदार हमला. उन्होंने कहा कि सपा ने अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलाई और सड़कों को लाल कर दिया था. सपा को देश के लोग कभी माफ नहीं करेंगे. समाजवादी पार्टी अपने कुकृत्यों और गुंडे माफिया मनचलों को प्रमोट करने के चलते प्रदेश में कभी पनप नहीं पाएगी. पूरब से लेकर पश्चिम, उत्तर से दक्षिण तक बीजेपी की लहर चल रही. पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी.
3:24 AM. 11 Jun 233:24 AM. 11 Jun
बरेली में सिरफिरे ने पत्नी और युवक को मारी गोली
बरेली की नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी के लोधीनगर मोहल्ला निवासी एक सिरफिरे युवक ने पत्नी पूजा की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके साथ ही एक अन्य युवक पर फायरिंग की. उसकी हालत गंभीर है. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया.
3:24 AM. 11 Jun 233:24 AM. 11 Jun
बाघों की मौत मामले में सीएम योगी ने लिया एक्शन, अफसर को हटाया, जांच बैठाया
दुधवा टाइगर रिजर्व में बाघों की मौत मामले में सीएम योगी ने जांच बैठा दी है. वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण सक्सेना जल्द ही मामले की रिपोर्ट सीएम योगी को सौंपेंगे. 50 दिन के अंदर हुई चार बाघों की मौत पर सीएम योगी ने सख्ती दिखाते हुए मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक सुनील चौधरी को हटा दिया है
3:24 AM. 11 Jun 233:24 AM. 11 Jun
पहलवानों के प्रदर्शन पर अखिलेश बोले- बीजेपी ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ नारे पर करे विचार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहलवानों के विरोध प्रदर्शन पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को अपने दिए नारे ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पर फिर से विचार करना चाहिए. यह उनकी जिम्मेदारी है कि महिला पहलवानों को न्याय मिले.
3:24 AM. 11 Jun 233:24 AM. 11 Jun
जी- 20 की बैठक में भाग लेने वाराणसी पहुंचें विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर
जी- 20 की बैठक में भाग लेने के लिए वाराणसी पहुंचें विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर. यहां 11 से 13 जून तक जी-20 की बैठक होनी तय है. यहां वें विदेशी मेहमानों की मेजबानी करेंगे. जी- 20 सम्मेलन के लिए शहर की साज सज्जा को अंतिम रूप दे दिया गया है. प्रशासनिक अधिकारी लगातार आयोजन स्थल से लगने वाले रूट आदि की निगरानी कर रहे हैं.
3:24 AM. 11 Jun 233:24 AM. 11 Jun
CSJM यूनिवर्सिटी की छात्रा ने गंगा में छलांग कर दी जान
कानपुर में CSJM यूनिवर्सिटी की BA LLB की छात्रा ने लगाई गंगा बैराज से गंगा में कूदकर सुसाइड कर लिया. गोताखोरों ने जब तक बाहर निकाला शरीर ठंडा पड़ गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है. नवाबगंज पुलिस सुसाइड की जांच में जुटी हुई है.
3:24 AM. 11 Jun 233:24 AM. 11 Jun
प्रतापगढ़ में रोडवेज बस में महिला के साथ अभद्रता मामले में कंडक्टर पर कार्रवाई
परिवहन विभाग ने प्रतापगढ़ डिपो की बस नंबर UP72/4139 के परिचालक द्वारा महिला से अमर्यादित व्यवहार लिए जाने के मामले में कंडक्टर की संविदा खत्म कर दी है. इस कंडक्टर का महिला से अभद्रता करते हुए वीडियो वायरल हुआ था.
3:24 AM. 11 Jun 233:24 AM. 11 Jun
सीएम योगी ने 1,442 स्टॉफ नर्सों को नियुक्ति-पत्र दिए, बोले- हर जिले में होगा एक मेडिकल कॉलेज
लखनऊ में प्रदेश के विभिन्न आयुर्विज्ञान संस्थानों में चयनित 1,442 स्टॉफ नर्सों को सीएम योगी ने नियुक्ति-पत्र वितरण किए. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 6 सालों में मेडिकल सुविधाएं बेहतर हुई है. अब हर जिले में जल्द ही एक-एक मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे.
3:24 AM. 11 Jun 233:24 AM. 11 Jun
फिरोजाबाद में छात्रा का खेत में मिला शव, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका
फिरोजाबाद में 10वीं की छात्रा कल दोपहर खेत पर शौच करने गई थी. आज सुबह खेत में उसकी लाश मिली है. मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था. गला दबाने के निशान हैं. परिजनों को रेप के बाद हत्या की आशंका है. पुलिस ने खुलासे के लिए 3 टीमें बना दी हैं.
3:24 AM. 11 Jun 233:24 AM. 11 Jun
जौनपुर में फर्जी जिला जज बनकर डीएम को फोन करना पड़ा भारी, गिरफ्तार
जौनपुर में फर्जी जिला जज बनकर डीएम को फोन करना पड़ा भारी. भूमि विवाद के निस्तारण के लिए डीएम पर बना रहे थे फोन कर दबाव. डीएम ने असली जिला जिससे बात कर दोनों युवकों को कराया गिरफ्तार. 420 के तहत मुकदमा हुआ दर्ज.
3:24 AM. 11 Jun 233:24 AM. 11 Jun
बाघों की मौत मामले में जांच करने दुधवा पहुंचे वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना
दुधवा में तीन बाघों और एक तेंदुए की हुई मौत के मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लेते हुए वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना को तत्काल दुधवा पहुंचकर मामले की बारीकी से जांच के निर्देश दिए थे. जिसके बाद वन मंत्री अधिकारियों के साथ दुधवा पहुंच कर जांच किए.
7:47 PM. 10 Jun 237:47 PM. 10 Jun
मेरठ में भाजपा नेता निशांक गर्ग का मिला शव
मेरठ के कंकर खेड़ा के गोविंद पुरी कालोनी में भाजपा नेता निशांक का शव उसके मकान में मिला है. बताया जा रहा है निशांक गर्ग को गोली लगी हुई थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है
7:47 PM. 10 Jun 237:47 PM. 10 Jun
सीएम योगी ने किया 135 गन्ना किसानों को सम्मानित
135 गन्ना किसानों को सीएम योगी ने सम्मानित किया. इस दौरान सीएम योगी बोले सबसे बड़ा चीनी उत्पाद वाला राज्य है. 2640 कुंटल का उत्पाद मैंने देखा है. हमारी सरकार ने बंद पड़ी चीनी मिलो को शुरू किया. गन्ना किसानों का बड़े स्तर पर हमें भुगतान किया.
7:47 PM. 10 Jun 237:47 PM. 10 Jun
बलिया में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, एक की मौत, तीन लोगों झुलसे
बलिया में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. इस दौरान एक महिला की मौके पर मौत हो गई. जबकि 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. सभी को रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है. बता दें पूरा मामला नगरा के अतरौली करमौता गांव का है.
7:47 PM. 10 Jun 237:47 PM. 10 Jun
सपा सांसद राम गोपाल यादव बोले- यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है
सपा सांसद राम गोपाल यादव गैंगस्टर संजीव उर्फ जीवा की हत्या पर बोले लखनऊ में एक के बाद एक ऐसी हत्याएं हो रही हैं. यहां कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है. अगर राज्य सरकार खुद मानती है कि ऐसी हत्याएं ठीक हैं तो उन्हें कौन रोकने वाला है? यहां बहुत सारे ‘असुर’ हैं, ‘असुर’ वे हैं जो लोगों पर अत्याचार करते हैं
7:47 PM. 10 Jun 237:47 PM. 10 Jun
UP में IAS अफसरों का तबादला हुआ
UP में IAS अफसरों का तबादला हुआ. फिरोजाबाद के DM रवि रंजन हट. उज्ज्वल कुमार फिरोजाबाद के नए DM. नेहा शर्मा को DM गोंडा बनाया गया. गिरिजेश त्यागी को DM अमरोहा बनाया गया. कानपुर DM विशाख जी को कानपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार. अरविंद कुमार सिंह DM बलरामपुर .
7:47 PM. 10 Jun 237:47 PM. 10 Jun
सीतापुर में अखिलेश यादव आज प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र को करेंगे संबोधित
सीतापुर के नैमिषारण्य में आयोजित समाजवादी पार्टी के दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आज अंतिम दिन है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र को संबोधित करेंगे और कार्यकर्ताओं को जीत मंत्र देंगे.
7:47 PM. 10 Jun 237:47 PM. 10 Jun
कानपुर में दुकानों में भीषण आग
कानपुर में दयानंद विहार की दुकानों में भीषण आग लग गई. आग ने कई दुकानों को लपेटे में लिया। मौके पर पुलिस और दमकल की गाड़ी पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया. बता दें पूरा मामला थाना कल्यानपुर की नवशीलधाम चौकी का है.
7:47 PM. 10 Jun 237:47 PM. 10 Jun
प्रयागराज में प्रेमी ने प्रेमिका को मारकर टैंक में छिपा दी लाश
प्रयागराज में करछना के महेवा में आशीष कुमार गौतम ने अपनी प्रेमिका 35 वर्षीय राज केसर चौधरी की हत्या के बाद उसकी लाश मकान के सेप्टिक टैंक में छिपा दी. पुलिस को जब जानकारी मिली तो उन्होंने आशीष से पूछताछ की. इस दौरान आशीष ने अपना गुनाह कबूल किया. पुलिस ने शुक्रवार शाम को सेप्टिक टैक से महिला का शव बरामद किया.
7:47 PM. 10 Jun 237:47 PM. 10 Jun
अयोध्या में लेजर शो का हुआ आयोजन
अयोध्या के सूर्यकुंड में लेजर शो का आयोजन किया गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बेहद खूबसूरत धुन सुनाई दे रही है.
11:50 AM. 10 Jun 2311:50 AM. 10 Jun
सम्भल में तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत
सम्भल में तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइक सवारों को रौंदा. जिसमें एक बाइक सवार की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई. जबकि एक घायल है. जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है पूरा मामला बहजोई कोतवाली के गांव किसौली का है.
मुख्य बातें
UP Breaking News Live Updates in Hindi: अयोध्या के सूर्यकुंड में लेजर शो का आयोजन किया गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बेहद खूबसूरत धुन सुनाई दे रही है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।