UP Breaking News Live: बरेली में दो अलग-अलग सड़क हादसों में बैंक कर्मी समेत 3 की मौत

UP Breaking News Live Updates in Hindi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 1718 करोड़ की 124 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे. साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे. मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
8:42 PM. 25 Jun 23 8:42 PM. 25 Jun

बरेली में दो अलग-अलग सड़क हादसों में बैंक कर्मी समेत 3 की मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली में दो अलग-अलग सड़क हादसों में बैंक कर्मी समेत 3 की मौत हो गई.हादसे में 4 लोग घायल हो गए.उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया.मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया.पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा.

8:42 PM. 25 Jun 23 8:42 PM. 25 Jun

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एडवर्ब टेक्नोलॉजी की फैक्ट्री का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में एडवर्ब टेक्नोलॉजी की फैक्ट्री का लोकार्पण किया. इससे पहले गौतमबुद्धनगर विश्वविद्यालय में ‘सेव कल्चर-सेव इंडिया’ फाउंडेशन की ओर से आयोजित सांस्कृतिक योद्धा पुरस्कार-2023 में सम्मिलित हुए.

8:42 PM. 25 Jun 23 8:42 PM. 25 Jun

उत्तर प्रदेश के नोएडा में यूपीएससी परीक्षा टॉपर से मिले सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के नोएडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा टॉपर इशिता किशोर और तीन अन्य उम्मीदवारों से की मुलाकात.

8:42 PM. 25 Jun 23 8:42 PM. 25 Jun

माफिया विनोद उपाध्याय के भाई का घर ध्वस्त

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में माफिया विनोद उपाध्याय के भाई संजय उपाध्याय का घर रविवार को गोरखपुर जिला प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया गया.गोरखपुर के एसपी सिटी कृष्णा बिश्नोई ने बताया कि यह एक कोल्ड स्टोरेज प्लांट की जमीन थी और इस पर विनोद उपाध्याय, संजय उपाध्याय और उनके गिरोह के सदस्यों ने कब्जा कर लिया था. वह (संजय उपाध्याय) फिलहाल फरार है और उस पर 25,000 रुपये का इनाम है. माफिया संजय पर कई मुकदमे दर्ज हैं.

8:42 PM. 25 Jun 23 8:42 PM. 25 Jun

गाजीपुर में आकाशीय बिजली का कहर, तीन की मौत

गाजीपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 की मौत हो गई. देऊपुर गाई गांव में 1 किशोरी और एक महिला की मौत हो गई. भोजापुर में आकाशीय बिजली से किशोर की मौत हो गई. दोनों घटनाएं मरदह थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव की हैं.

8:42 PM. 25 Jun 23 8:42 PM. 25 Jun

उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल अब तीन जुलाई को खुलेंगे

बेसिक शिक्षा विभाग ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की छुट्टियों में वृद्धि कर दी है. विभाग के अधीन आने वाल सभी स्कूल अब तीन जुलाई को खुलेंगे. बेसिक शिक्षा सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.

2:30 PM. 25 Jun 23 2:30 PM. 25 Jun

स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कार्यक्रम किया स्थगित

यूपी में स्वास्थ्य कर्मियों ने बीते पांच दिनों से हर दिन दो घंटे के लिए चल रहे अपने कार्य बहिष्कार को स्थगित करने का ऐलान किया गया है. प्रमुख सचिव के आश्वासन के बाद स्वास्थ्यकर्मी मान गए और हड़ताल स्थगित करने का निर्णय किया. राजधानी में चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ और प्रमुख सचिव के साथ हुई बैठक के बाद यह फैसला किया गया. इससे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती मरीजों को राहत मिलेगी.

2:30 PM. 25 Jun 23 2:30 PM. 25 Jun

माफिया विनोद उपाध्याय के भाई की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर कार्रवाई

गोरखपुर में फरार माफिया विनोद उपाध्याय के भाई पर भी बुलडोजर कार्रवाई की गई है. गुलरिहा थाना क्षेत्र के मोगलहा इलाके में ये कार्रवाई की गई. माफिया के भाई संजय उपाध्याय के मकान पर बुलडोजर एक्शन लिया गया. बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर जीडीए ने की कार्रवाई की. करीब ढाई करोड़ के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया. माफिया विनोद उपाध्याय के भाई संजय पर 25 हजार का इनाम घोषित है.

2:30 PM. 25 Jun 23 2:30 PM. 25 Jun

मंत्री संजय निषाद बोले- भाजपा के साथ 2024 को लेकर समाज करेगा निर्णय

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि 2024 को लेकर हमारा समाज तय करेगा कि भाजपा के साथ रहना है या नहीं. उन्होंने निषाद समाज को एससी-एसटी में शामिल करने की मांग की. कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार से लगातार हम इस बात को लेकर मांग कर रहे हैं. भाजपा ने निषाद समाज की समस्या को सुना है.

2:30 PM. 25 Jun 23 2:30 PM. 25 Jun

जेपी-लोहिया के नाम पर राजनीति करने वाले लोग आज लोकतंत्र विरोधी कांग्रेस के साथ: सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेपी और लोहिया के नाम पर राजनीति करने वाले लोग आज फिर से लोकतंत्र विरोधी अपने कृत्यों के लिए एक साथ आ गए हैं. वह भारत के लोकतंत्र के इतिहास को काला अध्याय में बदलने वाली उसी कांग्रेस के साथ मिलकर देश के खिलाफ निरंतर कुछ ना कुछ दुष्चक्र करने का प्रयास कर रहे हैं.

2:30 PM. 25 Jun 23 2:30 PM. 25 Jun

सीएम योगी ने नोएडा में किया 1718 करोड़ की 124 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 1718 करोड़ की 124 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया.

2:30 PM. 25 Jun 23 2:30 PM. 25 Jun

केशव प्रसाद मौर्य बोले- कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर किया था पाप

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आपाताकाल को याद करते हुए कहा कि सभी विपक्षी दल चाहे वह आप, सपा या टीएमसी हो, हर कोई आज उस पार्टी कांग्रेस के साथ खड़ा है, जिसने देश में 21 महीने के लिए आपातकाल लगाया था. हम इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाते हैं. सभी लोग कांग्रेस मुक्त देश चाहते हैं. कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर पाप किया था.

2:30 PM. 25 Jun 23 2:30 PM. 25 Jun

गोरखपुर में माफिया विनोद उपाध्याय के भाई के आवास पर बुलडोजर कार्रवाई

गोरखपुर जनपद के टॉप 5 माफियाओं में शामिल विनोद उपाध्याय के भाई संजय उपाध्याय के आवास पर जीडीए ने रविवार को बुलडोजर चलाया. जीडीए की बुलडोजर कार्रवाई से क्षेत्र में माफियाओं के बीच हड़कंप है.

2:30 PM. 25 Jun 23 2:30 PM. 25 Jun

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में पुलिस वाहनों को दिखाई हरी झंडी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाई. इसके बाद वह रामलीला ग्राउंड पर जनसभा को संबोधित करेंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद को करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

2:30 PM. 25 Jun 23 2:30 PM. 25 Jun

गाजियाबाद में सात साल की मासूम के साथ गैंगरेप, दो नाबालिगों ने वारदात को दिया अंजाम

गाजियाबाद में सात साल की बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि लोनी कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग बच्चों ने घटना को अंजाम दिया. मासूम सड़क किनारे बदहवास मिली थी. पुलिस ने पूछताछ के बाद केस दर्ज किया है. इसके साथ ही दोनों नाबालिग आरोपियों को सुधार गृह भेजा जा रहा है.सभी आरोपी बच्चे कूड़ा बीनने के काम करते हैं.

2:30 PM. 25 Jun 23 2:30 PM. 25 Jun

ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से गुजर रहे थे. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी जुटा रही है.

2:30 PM. 25 Jun 23 2:30 PM. 25 Jun

सीएम योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वृंदावन में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अफसरों से विकास कार्यों की जानकारी ली और उन्हें गुणवत्ता के साथ तय समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए.

7:03 AM. 25 Jun 23 7:03 AM. 25 Jun

बदायूं में ट्रॉली से टकराई कार, परिवार के चार सदस्यों की मौत

प्रदेश के बदायूं जनपद में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर शनिवार रात को गांव दहेमी के पास कार की ट्रॉली से टक्कर हो गई. हादसे कार में सवार दादी-नाती समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए. मृतकों की शिनाख्त अरनव पुत्र पीतांबर, सूरजवती, हर्ष पुत्र टीटू, शशि के रूप में हुई है.

6:13 AM. 25 Jun 23 6:13 AM. 25 Jun

सीएम योगी आज नोएडा में करेंगे 1718 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 1718 करोड़ की 124 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे. साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे. सीएम योगी अपने दौरे के दौरान ग्रेटर नोएडा में समीक्षा बैठक के अलावा फैक्टरी का लोकार्पण करेंगे. नोएडा शिल्पहाट के पास सीएम योगी का हेलीकॉप्टर उतरेगा. इसके बाद वे सड़क मार्ग से सेक्टर-21ए के रामलीला मैदान पहुंचेंगे.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 1718 करोड़ की 124 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे. साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे. मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >