UP Breaking News Live: कछला के गंगा घाट पर आरती करने वाले विभु ने पास की नीट परीक्षा

UP Breaking News Live Updates in Hindi: सीएम योगी ने बुधवार को 1745 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किए. मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट दिए. इसके अलावा लखनऊ एयरपोर्ट पर 1.07 करोड़ का सोना बरामद किया गया है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
2:51 AM. 15 Jun 23 9:21 PM. 14 Jun

कछला के गंगा घाट पर आरती करने वाले विभु ने पास की नीट परीक्षा

नगर पंचायत कछला के रहने वाले विभु उपाध्याय ने नीट की परीक्षा में 622 अंक हासिल किए हैं. परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद उनके घर बधाई देने वालों की लाइन लगी रही. विभु के पिता नीरज शर्मा कछला गंगा आरती समिति के सदस्य और प्राइवेट पशु डॉक्टर भी हैं. उन्होंने बताया कि विभु ने इंटर की परीक्षा आर के पब्लिक स्कूल से पास की थी. प्रथम वर्ष में ही नीट परीक्षा पास कर अपने माता-पिता और कछला का नाम रोशन किया. नीरज शर्मा ने बताया कि विभु उपाध्याय गंगा आरती में नियमित शामिल होते थे. परीक्षा के दौरान या कोटा जब तक रहे शामिल नहीं हो पाए. इसके अतिरिक्त कछला रहने के दौरान वह नियमित गंगा आरती में जाते थे.

2:51 AM. 15 Jun 23 9:21 PM. 14 Jun

नगरीय विकास का मॉडल होगी धर्मनगरी अयोध्या: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिनी दौरे पर बुधवार को अयोध्या पहुंचे. अयोध्या आगमन पर मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी पहुंच कर दर्शन-पूजन किया और फिर निर्माणाधीन श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया. अयोध्या के इस विशेष दौरे के अवसर पर मुख्यमंत्री ने शासन स्तर के करीब दर्जन भर विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव गणों के साथ अयोध्या में संचालित विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अयोध्या के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व का उल्लेख करते हुए अयोध्या को ‘नगरीय विकास के मॉडल शहर’ के रूप में विकसित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

2:51 AM. 15 Jun 23 9:21 PM. 14 Jun

सहकारिता विभाग को मिला सीएम दर्पण डैशबोर्ड की रैंकिंग में पहला स्थान

उत्तर प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने बताया कि सहकारिता विभाग को मई माह की सीएम दर्पण डैशबोर्ड की रैंकिंग में पहला स्थान मिला है. उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रत्येक माह समस्त विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हैं. कार्य प्रगति के आधार पर रैंकिंग दी जाती है. सहकारिता विभाग को मई माह की समीक्षा में प्रथम रैंक मिली है.

2:51 AM. 15 Jun 23 9:21 PM. 14 Jun

सीएम योगी ने किए हनुमानगढ़ी के दर्शन, मंदिर निर्माण के कार्यों का लिया जायजा

अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार की शाम अयोध्या पहुंचे. यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का दर्शन-पूजन किया. संकट मोचन हनुमान के दर्शन कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की. इसके बाद मुख्यमंत्री ने रामलला के दर्शन, आरती व परिक्रमा की. सीएम ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति भी जानी. इसके पहले अयोध्या पहुंचने पर रामकथा हेलीपैड पर सीएम को सलामी दी गई. राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को विकास से जुड़ी जानकारी दी. योगी आदित्यनाथ ने यहां कार्य कर रहे मजदूरों से भी हालचाल पूछा. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से वर्तमान समय में चल रहे कार्य की प्रगति भी जानी. निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे.

2:51 AM. 15 Jun 23 9:21 PM. 14 Jun

भीषण गर्मी में 28 हजार मेगावाट के करीब विद्युत आपूर्ति कर योगी सरकार ने बनाया रिकॉर्ड

योगी सरकार प्रदेश में भीषण गर्मी के बावजूद बढ़ी मांग के अनुरूप प्रदेशवासियों को बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है. प्रदेश में विद्युत मांग पिछले सभी रिकार्ड तोड़कर 27 हजार से ज्यादा पहुंच गई हैं. 10 जून को पहली बार विद्युत मांग 26672 मेगावाट के सापेक्ष आपूर्ति सुनिश्चित की गयी थी. फिर 13 जून को 27611 मेगावाट मांग के सापेक्ष विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करके पावर कारपोरेशन ने विद्युत आपूर्ति का नया रिकार्ड बनाया है. प्रदेश के इतिहास में इतनी आपूर्ति कभी नहीं की गई है.

2:51 AM. 15 Jun 23 9:21 PM. 14 Jun

यूपी के कई जिलों में चार दिन तक लू चलने की चेतावनी, 17-18 को मिल सकती है राहत

मौसम विभाग ने लखनऊ, बाराबंकी,रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर में दिन और रात में लू चलने की चेतावनी दी है. यह अलर्ट 4 दिनों के लिये जारी किया गया है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज के साथ वर्षा आने की संभावना बताई गई है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर उष्ण लहर चलने की भी संभावना है. पूर्वी यूपी में 17-18 जून को कुछ स्थानों पर बादलों के गरजने और बिजली चमकने की भी संभावना है. बुधवार को भी लखनऊ में दिन भर तेज हवाएं चलती रही. तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: सीएम योगी ने बुधवार को 1745 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किए. मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट दिए. इसके अलावा लखनऊ एयरपोर्ट पर 1.07 करोड़ का सोना बरामद किया गया है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >