UP Breaking Live: अयोध्या में करंट लगने से ससुर और बहू की मौत, तार पर कपड़े डालते समय आया करंट
Copied link
UP Breaking News Live Updates in Hindi: गाजियाबाद से एक बार फिर धर्मांतरण का मामला सामने आया है, जहां राहिल नाम का आरोपी राहुल बनकर हिन्दू लड़की का धर्मांतरण कर रहा था. रायबरेली में तालाब में डूबने से 5 लोगों की मौत हो गयी है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
3:19 AM. 9 Jul 233:19 AM. 9 Jul
अयोध्या में करंट लगने से ससुर और बहू की मौत
अयोध्या में करंट लगने से ससुर और बहू की मौत हो गयी है. तार पर कपड़े डालते समय करंट आ गया था. बहू को बचाने में ससुर की भी मौत हो गयी. दोनों को बचाने में देवरानी भी झुलस गयी है. सीएचसी बीकापुर में भर्ती कराया गया है. कोतवाली बीकापुर के दुबावां गांव का मामला है.
3:19 AM. 9 Jul 233:19 AM. 9 Jul
लखनऊ के इंदिरानगर में बंधक बनाकर 13 लाख की लूट
लखनऊ के इंदिरानगर में लुटेरों ने शाम साढ़े तीन बजे के आसपास इंदिरानगर बिजली घर में लिपिक राजेश चौरसिया को बंधक बनाकर 13 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
3:19 AM. 9 Jul 233:19 AM. 9 Jul
सुल्तानपुर में ट्रक ने 3 साल के मासूम को रौंदा
सुल्तानपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. ट्रक ने 3 साल के मासूम को रौंद दिया है. मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मासूम नानी के साथ सड़क पार कर रहा था. लोगों ने ट्रक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. कादीपुर कोतवाली के चांदा-कादीपुर रोड की घटना है.
3:19 AM. 9 Jul 233:19 AM. 9 Jul
मैनपुरी में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत
मैनपुरी में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गयी है. आकाशीय बिजली से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. मृतकों में एक महिला समेत दो पुरुषों की मौत हो गयी है. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. तीनों मृतक दन्नाहार और एलाऊ थाना क्षेत्र के निवासी थे.
3:19 AM. 9 Jul 233:19 AM. 9 Jul
मेरठ में युवक की गोली मारकर हत्या
मेरठ से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर युवक की गोल�� मारकर हत्या कर दी गयी है. बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर फायरिंग की. स्कूटी सवार बदमाशों ने पीछे से गोलियां बरसाई. हत्या के बाद फायरिंग करते हुए बदमाश फरार हो गए. यह घटना थाना ब्रह्मपुरी के भूमिया के पुल के पास की है.
3:19 AM. 9 Jul 233:19 AM. 9 Jul
नरेंद्र भूषण CEO यूपीडा के पद से हटाए गए
नरेंद्र भूषण CEO यूपीडा के पद से हटाए गए है. वहीं अब यूपीडा के CEO मनोज सिंह होंगे. मनोज सिंह वरिष्ठ IAS अधिकारी है.
3:19 AM. 9 Jul 233:19 AM. 9 Jul
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण ट्रस्ट ने जारी की नई तस्वीरें
अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण की प्रगति के साथ चल रहा है. मंदिर का निर्माण आपने समय सीमा के अंदर पूरा हो इसके लिए मंदिर निर्माण कार्यदाई संस्था मंदिर का निर्माण युद्धस्तर पर कर रही है. इसी बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट निर्माण की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी की है.
3:19 AM. 9 Jul 233:19 AM. 9 Jul
बागपत में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत
बागपत में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गयी है. वहीं दूसरे की हालत गंभीर है. घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना बागपत क्षेत्र के यमुना पक्का घाट की है.
3:19 AM. 9 Jul 233:19 AM. 9 Jul
गाजियाबाद में धर्मांतरण कराने वाले अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा
गाजियाबाद से एक बार फिर धर्मांतरण का मामला सामने आया है, जहां राहिल नाम का आरोपी राहुल बनकर हिन्दू लड़की का धर्मांतरण कर रहा था. इतना ही नहीं आरोपी राहिल हिन्दू लड़की को शरीयत की शिक्षा दे रहा था, जिसके बाद लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस ने आरोपी राहिल को गिरफ्तार कर लिया है.
7:37 PM. 8 Jul 237:37 PM. 8 Jul
रायबरेली में तालाब में डूबने से 5 लोगों की मौत
रायबरेली में तालाब में डूबने से 5 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है. मिली जानकारी के अनुसार 4 बालिका और एक बालक की डूबकर मौत हुई है. सूचना पर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें पूरी घटना गदागंज क्षेत्र के पूरे बांसी रिहायक गांव की है.
7:37 PM. 8 Jul 237:37 PM. 8 Jul
कन्नौज में संदिग्ध हालत में मिला छात्रा का शव
कन्नौज में संदिग्ध हालत में छात्रा का शव मिला है. गांव के बाहर छात्रा का शव मिलने से हड़कंप मच गया. छात्रा कल घर से परीक्षा देने गई थी. आज घर के बाहर गड्ढे में शव मिला. परिजनों ने 3 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. बता दें पूरा मामला ठठिया के फखरपुर बरेवा गांव का है.
7:37 PM. 8 Jul 237:37 PM. 8 Jul
‘कुशल खिलाड़ी कोटे’ में चयनित 227 आरक्षियों को सीएम ने बांटे नियुक्ति-पत्र
‘उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड’ द्वारा ‘कुशल खिलाड़ी कोटे’ में चयनित 227 आरक्षियों को सीएम योगी ने नियुक्ति-पत्र बांटे.
7:37 PM. 8 Jul 237:37 PM. 8 Jul
बसपा अध्यक्ष मायावती आज दिल्ली में करेंगी बैठक
बसपा अध्यक्ष मायावती आज दिल्ली में बैठक करेंगी. मिली जानकारी के अनुसार मायावती दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में रिव्यू मीटिंग करेंगी. पंजाब, चंडीगढ़,हरियाणा के पदाधिकारियों साथ मीटिंग रखी गई है. बसपा अध्यक्ष मायावती दोपहर 12 बजे मीटिंग करेंग. इस दौरान आकाश आनंद भी मौजूद रहेंगे
7:37 PM. 8 Jul 237:37 PM. 8 Jul
बरेली में ट्रैक्टर ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल
बरेली में ट्रैक्टर ट्रॉली को ट्रक ने टक्कर मारी. मौके पर ही ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई. जबकि 4 लोग घायल हो गए. सभी की इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया. घटना के बाद से ट्रक चालक मौके से फरार है. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है. बता दें यह मामला देवरनिया थाना क्षेत्र के रिछा चौराहे का है.
7:37 PM. 8 Jul 237:37 PM. 8 Jul
बागपत में दुकान पर खड़े किसान को गोली मारने का मामला
बागपत में दुकान पर खड़े किसान को गोली मारने का मामला सामने आया है. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया. पुलिस कुख्यात खली समेत 7 पर मुकदमा दर्ज किया. एसपी ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए 4 टीम बनाई गई है. पुलिस की चारों टीम लगातार जगह-जगह दबिश दे रही हैं. बता दें पूरा मामला बागपत क्षेत्र के पाबला में हमलावरों ने गोली मारी थी.
7:37 PM. 8 Jul 237:37 PM. 8 Jul
लखनऊ में मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी
लखनऊ में मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. बम से उड़ाने की धमकी मिलते ही चारबाग से लेकर हजरतगंज तक सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. फोन करने वाले ने हजरतगंज मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी है.
7:37 PM. 8 Jul 237:37 PM. 8 Jul
काशी से तेलंगाना के लिए रवाना हुए पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज काशी से तेलंगाना के वारंगल के लिए रवाना हो गए हैं. यहां पीएम जनसभा को संबोधित करेंगे.
7:37 PM. 8 Jul 237:37 PM. 8 Jul
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का आज अमेठी दौरा
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का आज अमेठी दौरा है. स्मृति ईरानी शनिवार को अमेठी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी. यहां जन संवाद विकास यात्रा करेंगी. गांवों का निरीक्षण कर लोगों की समस्या सुनेंगी. दोपहर बाद जगदीशपुर से लखनऊ रवाना होंगी
11:54 AM. 8 Jul 2311:54 AM. 8 Jul
बाराबंकी में तेज रफ्तार डंपर ने कार को मारी टक्कर
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में तेज रफ्तार डंपर ने कार को जोरदार टक्कर मारी. हादसे में कार में सवार दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार कार लखनऊ से बहराइच की तरफ जा रही थी. घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है. बता दें पूरी घटना रामनगर के रानी बाजार लाजवाब ढाबे के पास की है.
मुख्य बातें
UP Breaking News Live Updates in Hindi: गाजियाबाद से एक बार फिर धर्मांतरण का मामला सामने आया है, जहां राहिल नाम का आरोपी राहुल बनकर हिन्दू लड़की का धर्मांतरण कर रहा था. रायबरेली में तालाब में डूबने से 5 लोगों की मौत हो गयी है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।